राजस्थान कृषि महाविद्यालय में विश्व मधुमक्खी दिवस मनाया गया
उदयपुरः महाराणा प्रताप कृषि एवं तकनीकी विश्वविद्यालय, के संघठक राजस्थान कृषि महाविद्यालय के कीट विज्ञान विभाग के आईपीएम सभागार में विश्व मधुमक्खी दिवस का सफल आयोजन किया गया। मधुमक्खी का परागण व् शहद की महत्वता को समझते हुए हर वर्ष 20 मई को विश्वभर में विश्व मधुमक्खी दिवस मनाया जाता है। यह कार्यक्रम मुख्य अतिथि माननीय कुलपति डॉ. अजीत कुमार कर्नाटक की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। उन्होंने अपने मधुपालन विज्ञान से जुड़े हुए अनुभवों को छात्रों व् किसानो के साथ साझा किया। इस कार्यक्रम के दौरान विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. बी.डी. कुमावत, छात्र कल्याण अधिकारी डॉ. एम.के. महला, सीटीएई महाविद्यालय…
