Udaipur News

भारतीय नववर्ष : भगवा पताकाएं दे रहीं नववर्ष के आगमन का संदेश 

भारतीय नववर्ष : भगवा पताकाएं दे रहीं नववर्ष के आगमन का संदेश 

-बहनें संभालेंगी शोभायात्रा की सुरक्षा  -व्यवस्था के हर मोर्च पर जुटे भारतीय नववर्ष समाजोत्सव समिति के कार्यकर्ता -चौराहों-सड़कों पर नजर आने लगी रंगोली  उदयपुर, 07 अप्रैल। भारतीय नववर्ष समाजोत्सव समिति व नगर निगम के तत्वाधान में चैत्र शुक्ल प्रतिपदा 9 अप्रैल को होने वाली विशाल शोभायात्रा व धर्मसभा के लिए हर मोर्च पर तैयारियों की गति दुगुनी कर दी गई है। एक तरफ बाजारों में भगवा पताकाएं, बैनर-पोस्टर, भारतीय नववर्ष के आगमन की सूचना दे रहे हैं तो दूसरी तरफ शहर के प्रमुख मार्गों व चौराहों पर रंगोली सज रही है। भारतीय नववर्ष समाजोत्सव समिति के संयोजक रविकांत त्रिपाठी ने…
Read More
विश्व आज भारत की ओर निहार रहा है, यह संघ की 100 वर्षों की अखण्ड साधना का प्रतिफल है – मुरलीधर 

विश्व आज भारत की ओर निहार रहा है, यह संघ की 100 वर्षों की अखण्ड साधना का प्रतिफल है – मुरलीधर 

-राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव  -स्वयंसेवकों से सामाजिक परिवर्तन के पंच प्रण को पूरा करने का आह्वान  उदयपुर, 07 अप्रैल। भारत हिन्दू राष्ट्र है। स्वामी विवेकानंद ने कहा था कि गर्व से कहो - हम हिन्दू हैं। इसी संकल्प को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डॉ. केशवराव बलिराम हेडगेवार ने दोहराया। डॉ. हेडगेवार कहते थे, देशभक्ति सिर्फ विचार-विमर्श का विषय नहीं है, यह आचरण का विषय है। व्यक्ति के आचरण में जब देश हित का भाव निहित होगा, तब देशभक्ति के आचरण से ओतप्रोत समाज का निर्माण होगा और आज समाज में इसी आचरण की आवश्यकता है। यह…
Read More
बेजुबान पक्षियों के लिए 501 परिण्डों का किया वितरण

बेजुबान पक्षियों के लिए 501 परिण्डों का किया वितरण

उदयपुर 07 अप्रेल / चेत्र नवरात्रा के पावन पर्व पर नमोकार फाउण्डेशन की ओर से रविवार को बेेजुबान पक्षियोें के लिए 501 परिण्डों का वितरण गणेण नगर स्थिति कालकामाता मंदिर के आसपास के क्षेत्र केशव नगर, रूप सागर एवं आयड़  के क्षेत्रों में किया गया। इस अवसर पर मंदिर पुजारी देवेन्द्र सिंह गौड़, गैराज समिति अध्यक्ष मनोहर चैधरी, महेश भावसार, नरेश वैष्णव, कृष्णकांत कुमावत सहित कार्यकर्ताओं ने परिण्डे वितरण के साथ अपने अपने नाम से एक एक परिण्डा बांध उसमें नियमित पानी भरने का संकल्प लिया।संस्थापक अनीश नलवाया ने बताया कि युवा टीम के सहयोग से फाउण्डेशन की ओर से…
Read More
भाजपा ओबीसी मोर्चा सामाजिक बैठक शहर जिला उदयपुर

भाजपा ओबीसी मोर्चा सामाजिक बैठक शहर जिला उदयपुर

भाजपा ओबीसी मोर्चा शहर जिला उदयपुर द्वारा आज दिनाँक 07अप्रेल24 रविवार को सभी ओबीसी समाजो के प्रमुखों,अध्यक्षो, महा मंत्रियों ,ओबीसी के जिला पदाधिकारीयो, मंडल अध्यक्षो समस्त ओबीसी सम्मानित पार्षदों ,भाजपा के ओबीसी के पदाधिकारीयो की सेकड़ो की संख्या में उपस्थिती रही। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष रविंद्रजी श्रीमाली ने पार्टी व संगठन की रीति नीति बताई व आगामी लोकसभा चुनाव को जीतने हेतु , आगामी 25 दिन पार्टी को समर्पित कर कार्य करने का आव्हान किया। जोधपुए संभाग प्रभारी वरिष्ठ नेता प्रमोद जी सामर ने ओबीसी जातियों को कर्मशील व पार्टी का जिताऊ वोटर बताया ,चुनावी ,प्रभारी बंसीलाल जी खटीक ने…
Read More
पत्रकारिता सतत सीखने की प्रक्रिया – हितैषी

पत्रकारिता सतत सीखने की प्रक्रिया – हितैषी

जार उदयपुर इकाई का होली व भारतीय नववर्ष मिलन सम्पन्न -जार सदस्यों को वितरित किए गए पत्रकार जैकेट उदयपुर, 07 अप्रैल। पत्रकारिता सतत सीखने की प्रक्रिया है। पत्रकारिता में ईमानदारी ही पत्रकार को सच्ची पहचान दिलाती है। शहर के पत्रकारों को तो कई तरह की सहूलियतें प्राप्त हो जाती है, हमें ग्रामीण क्षेत्रों के पत्रकारों को आगे लाने पर विचार करना चाहिए। यह बात वरिष्ठ पत्रकार विष्णु शर्मा हितैषी ने रविवार को उदयपुर के फतहसागर किनारे स्थित महाकालेश्वर मंदिर के सभागार में जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (जार) की उदयपुर इकाई के तत्वावधान में आयोजित होली तथा भारतीय नववर्ष स्नेह मिलन…
Read More
सिन्धी समाज ने संगीत सन्ध्या का लिया आनंद

सिन्धी समाज ने संगीत सन्ध्या का लिया आनंद

उदयपुर । राजस्थान सिंधी अकादमी के पूर्व अध्यक्ष हरीश राजानी ने बताया कि साप्ताहिक महोत्सव कार्यक्रम के दूसरे दिन रानी विलेज में शनिवार को पुरुषों के लिए संगीत संध्या मिलन समारोह कार्यक्रम रखा गया जिसमें सिंधी समुदाय के सैकड़ो की तादाद में सिंधी समाजजन शामिल हुआ ,समाज के स्टेज पर किसी ने सिंधी गाना गया तो किसी ने सिंधी जोक्स सुनाएं और सिंधी भजनों पर नृत्य कर कार्यक्रम का आनन्द लिया और वहां सभी समाजजनों ने कार्यक्रम के बाद भोजन  किया तत्पश्चात जय झूलेलाल उद्घोषणा के साथ एकता का परिचय दिया। समाज प्रमुख राजानी ने बताया कि चेटीचण्ड के उपलक्ष्य…
Read More
सिन्धी युवाज द्वारा बापू बाजार में भगवान झूलेलाल सांई महाआरती होगी

सिन्धी युवाज द्वारा बापू बाजार में भगवान झूलेलाल सांई महाआरती होगी

उदयपुर ।सिन्धी युवाज़ सोसायटी द्वारा अगामी 10 अप्रैल चेट्रीचण्ड पर विशेष प्रस्तुति देने के लिए  शक्तिनगर स्थित झुले लाल भवन में बैठक मे समितिया बनाकर कार्य सौपे गये ।  सोसायटी के विजय आहुजा  ने बताया कि 7 अप्रैल रविवार को झुलेलाल सेवा समिति के तत्वाधान मे शक्तिनगर स्थित झुलेलाल भवन मे रक्तदान शिविर लगाया गया है जिसमे सिन्धी युवाज सोसायटी की टीम अपनी  सेवाए देगी और साथ ही सिन्धी युवाज द्वारा भगवान श्री झुलेलाल साईं के जमोत्सव के उपलक्ष्य मे इसी दिन झुलेलाल भवन सभी पंचायत व समाजजन कि उपस्थित मे केक काटकर जमोत्सव मनाया जायेगा । युवाज के भारत…
Read More
काम पर लौटे सुखाड़िया विश्वविद्यालय के 327 संविदाकर्मी

काम पर लौटे सुखाड़िया विश्वविद्यालय के 327 संविदाकर्मी

उदयपुर,06 अप्रेल(ब्यूरो): मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के 327 संविदा कर्मी शनिवार को काम पर लौट आए। इन सभी कर्मचारियों की राज्य सरकार के आदेश के बाद सेल्फ फाइनेंस बोर्ड के तहत सेवा समाप्त कर दी गई थी। बाद में उनकी सेवा और वेतन बढ़ाए जाने के नए आदेश जारी कर दिए गए थे। अचानक एक साथ इतनी बड़ी संख्या में कर्मचारियों की सेवा अचानक खत्म किए जाने से विश्वविद्यालय की परीक्षाओं के अलावा अन्य आवश्यक काम ठप पड़ गया था। इन कर्मचारियों में कुछ ऐसे थे, जो दो या दो दशक से अधिक समय से विश्वविद्यालय में सेवा देते आ रहे…
Read More
पेपर लीक मामले में आरोपी ढाका 15 तक पुलिस रिमांड पर

पेपर लीक मामले में आरोपी ढाका 15 तक पुलिस रिमांड पर

उदयपुर,06 अप्रेल(ब्यूरो): प्रतियोगी परीक्षा—2022 का सामान्य ज्ञान एवं शैक्षिक मनोविज्ञान के पेपर लीक मामले में जिले की बेकरिया थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी को अदालत ने शनिवार को पूछताछ के लिए आगामी 15 अप्रेल तक रिमांड पर सौंपा है। पुलिस के अनुसार पेपर लीक मामले में बेकरिया थाना पुलिस ने भादंसं की धारा 419, 420, 467, 468, 471, 482 व 120बी के अंतर्गत न्यायिक अभिरक्षा में चल रहे आरोपी कमलेश ढाका को गिरफ्तार कर शनिवार को अदालत में पेश किया। इस मामले में पुलिस ने सोवनी पुत्री हरिश्चन्द्र बिश्नोई पत्नी धोलाराम उर्फ़ धवल बिश्नोई को प्रतियोगी परीक्षा—2022 के लिए सामान्य…
Read More
बाप प्रत्याशी को ऊंट की सवारी करने पर निर्वाचन विभाग का नोटिस

बाप प्रत्याशी को ऊंट की सवारी करने पर निर्वाचन विभाग का नोटिस

बांसवाड़ा लोकसभा सीट का मामला  उदयपुर,06 अप्रेल। भारतीय आदिवासी पार्टी (बाप)के लोकसभा प्रत्याशी राजकुमार रोत को नामांकन सभा और रैली के दौरान ऊंट की सवारी करने पर जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. इंद्रजीत सिंह ने नोटिस जारी किया है। निर्वाचन अधिकारी के मुताबिक यह डिस्प्ले आॅफ एनिमल इन रोड शो नियम का उल्लंघन है। इस नोटिस के बाद भाजपा ने बाप प्रत्याशी का नामांकन निरस्त करने की मांग उठाई है। बांसवाड़ा के भाजपा जिलाध्यक्ष लाभचंद पटेल ने निर्वाचन अधिकारी को दी गई शिकायत में लिखा है कि बीएपी के प्रत्याशी राजकुमार रोत के नामांकन के दौरान रोड शो पशु क्रूरता के…
Read More
error: Content is protected !!