भाजपा ओबीसी मोर्चा सामाजिक बैठक शहर जिला उदयपुर

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

भाजपा ओबीसी मोर्चा शहर जिला उदयपुर द्वारा आज दिनाँक 07अप्रेल24 रविवार को सभी ओबीसी समाजो के प्रमुखों,अध्यक्षो, महा मंत्रियों ,ओबीसी के जिला पदाधिकारीयो, मंडल अध्यक्षो समस्त ओबीसी सम्मानित पार्षदों ,भाजपा के ओबीसी के पदाधिकारीयो की सेकड़ो की संख्या में उपस्थिती रही।

बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष रविंद्रजी श्रीमाली ने पार्टी व संगठन की रीति नीति बताई व आगामी लोकसभा चुनाव को जीतने हेतु , आगामी 25 दिन पार्टी को समर्पित कर कार्य करने का आव्हान किया।
जोधपुए संभाग प्रभारी वरिष्ठ नेता प्रमोद जी सामर ने ओबीसी जातियों को कर्मशील व पार्टी का जिताऊ वोटर बताया ,चुनावी ,प्रभारी बंसीलाल जी खटीक ने भी ओबीसी जातियों को पार्टी की रीढ़ व सदैव पार्टी का हितेषी बताया,ओबीसी प्रदेश उपाध्यक्ष जगदीश सुथार ने भी समस्त पदाधिकारियों ,कार्यकर्ताओ व समाज प्रमुखों को जी जान से लोकसभा चुनाव में जुट जाने का आव्हान किया।

बैठक में भाजपा के पार्षद व समिति अध्यक्ष देवेंद्र साहू,मनोहर चौधरी,रेखा ऊंटवाल,विद्या भावसार,देवेंद्र पुजारी,  पूनमसिंह रावत,ज्योति लोहार,आदि उपस्थित रहे।

बैठक में स्वागत भाषण ओबीसी मोर्चाध्यक्ष बाबुलाल ओड़ ने दिया व  संचालन रामलाल साहू व धन्यवाद कमलेश प्रजापत ने दिया।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!