स्मार्ट विलेज में पशुधन स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
उदयपुर, 24 मई, 2024। महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, उदयपुर एवं पशुपालन विभाग, उदयपुर के संयुक्त तत्वाधान में स्मार्ट गांव ब्राह्मणों की हुन्दर में एक दिवसीय पशुधन स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के आरम्भ में निदेशक प्रसार शिक्षा, डॉ. आर.ए. कौशिक ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुये कहा कि स्मार्ट गांव मदार एवं ब्राम्हणों की हुन्दर में विश्वविद्यालय द्वारा विकसित नवीन कृषि प्रौद्योगिकी एवं नवाचार को अपनाने की अपील की। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य पशुपालकों को पशु स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। डॉ. सिद्धार्थ मिश्रा, विभागाध्यक्ष, पशु उत्पादन विभाग, राजस्थान कृषि महाविद्यालय, उदयपुर ने…
