Udaipur News

दो साल से स्थापित डीपी चालू होने से बिजली विभाग ने ली राहत की सांस,काफी जद्दोजहद के बाद हो पाया कनेक्शन

दो साल से स्थापित डीपी चालू होने से बिजली विभाग ने ली राहत की सांस,काफी जद्दोजहद के बाद हो पाया कनेक्शन

फतहनगर। चंगेड़ी रोड़ पर विश्राम स्थल के समीप लगी डीपी विवाद के चलते दो साल से चालू नहीं हो पायी थी जिसे गुरूवार को काफी जद्दोजहद के बाद शुरू कर दिया गया। इस कार्य के होने से बिजली विभाग ने राहत की सांस ली। दरअसल वार्ड 15 एवं 22 के नाकोड़ा नगर,आदर्श काॅलोनी एवं जनता काॅलोनी में न्यून वाॅल्टेज की समस्या काफी समय से चली आ रही थी। लोग काफी परेशान थे। कई बार न्यून वाॅल्टेज के कारण लोगों के घरों के उपकरण तक जल गए थे। लोगों की मांग के मद्देनजर हालांकि बिजली विभाग ने दो साल पूर्व विश्राम…
Read More
देवता मान करें बुजुर्गों का सम्मान : अग्रवाल

देवता मान करें बुजुर्गों का सम्मान : अग्रवाल

उदयपुर,06 जून। नारायण सेवा संस्थान के लियों का गुड़ा स्थित परिसर में त्रिदिवसीय 'अपनों से अपनी बात' कार्यक्रम में दिव्यांगजन से मुखातिब संस्थान अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने कहा कि अपनी असफलताओं का दोष किसी ओर पर डालने की बजाय आत्म निरीक्षण करें। उसीसे सफलता की राह निकलेगी। कार्यक्रम में निःशुक सर्जरी, कृत्रिम हाथ-पैर व कैलीपर लगवाने के लिए देश के विभिन्न भागों से आए दिव्यांगजन व उनके परिजनों ने अपनी समस्याओं व जिज्ञासाओं को रखा। अग्रवाल ने कहा कि परिवार में सुख - शांति व समृद्धि के लिए बुजुर्गो की देखभाल व उनका सम्मान जरुरी है, यह हमारी परम्परा भी है।…
Read More
महाराणा प्रताप जयंती : महाराणा उदय सिंह की प्रतिमा पर दुग्ध अभिषेक, आरती एवं विचार गोष्ठी

महाराणा प्रताप जयंती : महाराणा उदय सिंह की प्रतिमा पर दुग्ध अभिषेक, आरती एवं विचार गोष्ठी

उदयपुर। प्रातः स्मरणीय महाराणा प्रताप की 484 वी जन्म जयंती के शुभ अवसर पर मेवाड़ क्षत्रिय महासभा, नगर निगम के संयुक्त तत्वाधान में सात दिवसीय कार्यक्रम के अंतर्गत आज उदयापोल स्थित महाराणा उदय सिंह जी की प्रतिमा पर किशोरी श्याम सेवा ट्रस्ट द्वारा दुग्धभिषेक,आरती एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किशन सिंह लोदा, विश्व बंधु तिवारी के संयोजन में संस्थापक धीरेंद्र सिंह सच्चान, अध्यक्ष मंजू कंवर सच्चान के स्वागत अभिनंदन के उपरांत आयोजित किया गया  ,जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में मेवाड़ क्षत्रिय महासभा अध्यक्ष चंद्रवीर सिंह करेलिया, भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश भट्ट, नव वर्ष समारोह समिति…
Read More
अवैध हथकड़ शराब जब्त, 6 हजार लीटर वॉश किया नष्ट

अवैध हथकड़ शराब जब्त, 6 हजार लीटर वॉश किया नष्ट

उदयपुर, 6 जून। आबकारी विभाग द्वारा अवैध हथकड़ शराब के निर्माण, परिवहन एवं विक्रय पर रोक लगाने के लिए जारी विशेष अभियान के तहत गुरूवार को कोटड़ा क्षेत्र के गांव जैर, महाद, मामेर, खोखरा, बेडाधर, सडा, जुडा, सुलाव मंे आबकारी व पुलिस विभाग की संयुक्त रेड व गश्त की कार्यवाही के तहत करीब 6 हजार लीटर वॉश नष्ट किया। इस मौके पर 33 लीटर हथकड शराब जब्त कर 3 अभियोग राजस्थान आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज किए गए। जिला आबकारी अधिकारी नीलम लखारा ने बताया कि आबकारी आयुक्त अंश दीप द्वारा प्रदत्त निर्देशों की पालना मंे अतिरिक्त आबकारी आयुक्त अरूण…
Read More
प्रताप गौरव केन्द्र में 4 दिवसीय प्रताप जयंती समारोह का आरंभ

प्रताप गौरव केन्द्र में 4 दिवसीय प्रताप जयंती समारोह का आरंभ

—पांच कार्यशालाओं में झलका प्रतिभागियों का उत्साह —कूंची के कलाकारों ने रंगों से सजाई विरासत —जीवन कौशल और कथा कथन में पाई जानी अपने में छिपी प्रतिभा उदयपुर, 6 जून। प्रात: स्मरणीय वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती के उपलक्ष्य में प्रताप गौरव केन्द्र 'राष्ट्रीय तीर्थ' में गुरुवार से चार दिवसीय महाराणा प्रताप जयंती समारोह का शुभारंभ हुआ। पहले दिन शुरू हुई पांच कार्यशालाओं में प्रतिभागियों का उत्साह देखते ही बना। राष्ट्रीय कला कार्यशाला और लघु फिल्म निर्माण कार्यशाला में प्रतिभागियों की संख्या ने इन विषयों के प्रति युवा वर्ग के रुझान को दर्शाया। पहले ही दिन से कूंची कलाकारों…
Read More
महाराणा प्रताप के 484 पोस्टर व  प्रताप शतक पुस्तक का निशुल्क वितरण किया 

महाराणा प्रताप के 484 पोस्टर व  प्रताप शतक पुस्तक का निशुल्क वितरण किया 

उदयपुर. महाराणा प्रताप स्मारक समिति मोती मगरी वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 484वीं जयंती ज्येष्ठ शुक्ल तृतीया (9 जून) को मनाएगी I प्रताप जयंती के उपलक्ष्य में समिति द्धारा विविध गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। समिति अध्यक्ष व महाराणा प्रताप के वंशज डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ के निर्देश की पालना में गुरुवार को संग्रहालय के वीर भवन में देसी-विदेशी पर्यटाकों और मेवाड़वासियों को महाराणा प्रताप के 484 ओजस्वी पोस्टर और अक्षय कीर्ति व्यास द्वारा लिखित "प्रताप शतक" पुस्तक का निशुल्क वितरण समिति सचिव सतीश कुमार शर्मा ने कियाI समिति अध्यक्ष डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ का उद्देश्य भावी पीढ़ी को…
Read More
राजस्थान ने राष्ट्रीय सब जूनियर टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक

राजस्थान ने राष्ट्रीय सब जूनियर टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक

धार की खिलाड़ियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन उदयपुर 6 जून।  हाल ही में अहमदाबाद में आयोजित हुई 19वीं राष्ट्रीय सबजूनियर टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में राजस्थान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लीग मैचों में आंध्र प्रदेश, कर्नाटक व छत्तीसगढ़, क्वार्टर फाइनल में महाराष्ट्र को परास्त कर सेमीफाइनल में स्थान बनाया। तीसरे स्थान के मुकाबले में आन्ध्रप्रदेश को पराजित कर कांस्य पदक जीता। प्रशिक्षक नीरज बत्रा ने बताया कि प्रतियोगिता में उदयपुर जिले की राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय धार की छात्रा कप्तान यशोदा गमेती, डाली गमेती, झमकू गमेती और दुर्गा गमेती ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राजस्थान की सफलता में…
Read More
टीएडी की ओर से हितधारकों की कार्यशाला 11 को

टीएडी की ओर से हितधारकों की कार्यशाला 11 को

विकसित राजस्थान 2047 उदयपुर, 6 जून। विकसित राजस्थान 2047 के संबंध में जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग की ओर से दस्तावेज तैयार करने एवं स्टेक होल्डर्स से विचार विमर्श करने के लिए कार्यशाला 11 जून को सुबह 10 बजे आयुक्तालय सभागार में आयोजित होगी। आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी ने कार्यशाला के सुचारू संचालन के लिए सम्पूर्ण पर्यवेक्षण एवं आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए टीआरआई निदेशक अनिल कुमार शर्मा को प्रभारी नियुक्त किया है। निःशुल्क डायबिटीज जाँच शनिवार को स्वर्ण प्राशन शिविर रविवार को उदयपुर, 6 जून। आरोग्य समिति राजकीय आदर्श आयुर्वेद औषधालय सिंधी बाजार शनिवार को निःशुल्क मधुमेह (डायबिटीज) जांच शिविर…
Read More
मानसून की पूरी रखे तैयारियां – एडीएम राठौड़

मानसून की पूरी रखे तैयारियां – एडीएम राठौड़

जिला परिषद सभागार में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक, आगामी मॉनसून के मद्देनजर पूर्व तैयारियों को लेकर हुई चर्चा 15 जून से शुरू होगा बाढ़ नियंत्रण कक्ष उदयपुर, 06 जून। आगामी वर्षा ऋतु के मद्देनजर गुरुवार को जिला परिषद सभागार में जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार अतिरिक्त जिला कलेक्टर प्रशासन दीपेंद्र सिंह राठौड़ की अध्यक्षता में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक आयोजित हुई। बैठक में आगामी वर्षा ऋतु के दौरान संभावित बाढ़ एवं अतिवृष्टि की पूर्व तैयारियों पर मंथन हुआ साथ ही विभिन्न विभागों के कंटीन्जेंसी प्लान पर भी चर्चा हुई। बैठक में चर्चा करते हुए एडीएम राठौड ने…
Read More
जनजाति क्षेत्र योजनाओं एवं विकास कार्यों की राज्यपाल ने समीक्षा की

जनजाति क्षेत्र योजनाओं एवं विकास कार्यों की राज्यपाल ने समीक्षा की

सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक विकास के तीव्र प्रयास होंगे छात्रवृत्ति प्रक्रिया को सरल और सहज बनाने के निर्देश जनजाति अंचल में स्वास्थ्य तंत्र हो मजबूत उदयपुर/जयपुर, 6 जून। राज्यपाल श्री कलराज मिश्र ने राज्य के जनजाति क्षेत्रों में सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक विकास के तीव्र विकास के प्रयास किए जाने का आह्वान किया है। उन्होंने आदिवासी क्षेत्रों में रिक्त पदों को भरने के लिए भी सभी स्तरों पर गंभीर प्रयास किए जाने की आवश्यकता जताई। उन्होंने कहा कि जनजाति क्षेत्रों में मजबूत स्वास्थ्य तंत्र विकसित हो तथा सहज एवं सस्ता उपचार उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता होना चाहिए। उन्होंने आदिवासी इलाकों…
Read More
error: Content is protected !!