महाराणा प्रताप जयंती का सात दिवसीय समारोह
शौर्य व स्वाभिमान के प्रतीक थे महाराणा प्रताप उदयपुर, 7 जून। लाल बहादुर शास्त्री व्यायामशाला द्वारा महाराणा प्रताप जयंती पर आयोजित हो रहे सात दिवसीय कार्यक्रमों की श्रृंखला में शहर के दूध तलाई पर उस्ताद रामसिंह भाटी के अखाड़े पर विशाल अखाड़ा प्रदर्शन, एवं महाआरती का आयोजन किया गया। व्यायामशाला संयोजक राजेन्द्र सिंह भाटी ने बताया कि इस अवसर पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कश्ती फाउंडेशन प्रमुख श्रद्धा मुर्डिया और समाजसेविका नित्या सिंघल थी। इस मौके पर अपने संबोधन में मुर्डिया ने कहा कि चिरंतन भारतीय संस्कृति में अखाड़ा परंपरा को शहर की व्यायामशालाओं द्वारा जीवंत रखा गया है जो…
