राजसमंद : पूर्ववर्ती सरकार ने नहीं दिया समाधान पर ध्यान, अब 15 दिन में अंडरग्राउंड केबलिंग का प्लान देगा AVVNL : विधायक विश्वराज सिंह मेवाड़
नाथद्वारा विधायक श्री विश्वराज सिंह मेवाड़ ने बैठक लेकर जनसमस्याओं के निराकरण के दिए निर्देश नाथद्वारा। नाथद्वारा विधायक श्री विश्वराज सिंह मेवाड़ ने नगर की प्रमुख समस्याओं के समाधान को लेकर आरटीडीसी स्थित सभागार में एक उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की। इस बैठक में विद्युत विभाग (AVVNL), लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (PHED), बाघेरी परियोजना, RUIDP और नाथद्वारा नगर पालिका आयुक्त सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। विधायक ने बैठक के दौरान स्पष्ट रूप से कहा कि पिछली सरकार ने जनसमस्याओं विशेषतः पेयजल संकट को लेकर कोई समाधान परक दृष्टिकोण नहीं अपनाया, जिसके चलते आज भी आमजन परेशान हैं। उन्होंने बताया कि…
