राजसमंद : श्रमदान: कलक्टर और सीईओ ने तगारी, गेती और फावड़े उठाकर किया श्रमदान

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें
श्रमदान कर दिया जल संरक्षण का संदेश, भेरुनाथ नर्सरी देवथड़ी का किया दौरा

राजसमंद 16 जून। सोमवार सुबह वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के अंतर्गत जिला कलक्टर बालमुकुंद असावा एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद बृजमोहन बैरवा द्वारा ग्राम पंचायत सुंदरचा की भेरुनाथ नर्सरी, देवथड़ी का दौरा किया गया।

इस अवसर पर उन्होंने तगारी, गेती और फावड़े उठाया कर स्वयं श्रमदान कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा पौधारोपण, साफ-सफाई, तालाब गहरीकरण जैसी विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया। उन्होंने जल स्रोतों के संरक्षण एवं संवर्धन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित जनसमुदाय को प्रेरित किया।

कलेक्टर एवं सीईओ द्वारा दिए गए मार्गदर्शन से क्षेत्रवासियों में जल संरक्षण को लेकर नई ऊर्जा का संचार हुआ। ग्रामीणों एवं पंचायत प्रतिनिधियों ने आभार व्यक्त किया और अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।

जल संरक्षण जन अभियान की यह पहल भविष्य की पीढ़ियों के लिए अमूल्य धरोहर सिद्ध होगी। इस दौरान विकास अधिकारी महेश गर्ग सहित ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!