मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंत्रिपरिषद के सहयोगियों एवं विधायकों के संग किए अयोध्या में रामलला के दर्शन
अयोध्या/जयपुर, 11 मार्च। भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा सोमवार को अपने मंत्रिपरिषद् के सदस्यों और विधायकों के साथ पहली बार अयोध्या पहुंचे। मुख्यमंत्री ने अयोध्या के श्रीराम मंदिर में रामलला के दर्शन किए और पूजा अर्चना कर देश- प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री श्री शर्मा जब मंत्री, सांसद, विधायक, मुख्य सचिव, वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अयोध्या पहुंचे तो एकबारगी ऐसा लगा मानो श्रीरामलला सरकार के द्वार पर उनके दर्शन करने पूरी राजस्थान सरकार ही पहुंची है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राम हमारी आस्था के केन्द्र हैं, वे हमारे रोम-रोम…
