राजसमंद : 30 दिवसीय सड़क सुरक्षा जागरूकता एवं हलके मोटर वाहन प्रशिक्षण का हुआ समापन
राजसमंद। रेलमगरा में आईडीटीआर अशोक लेलैंड वाहन चालक प्रशिक्षण संस्थान में 30 दिनों से महिलाओं हेतु चल रहे सड़क सुरक्षा जागरूकता एवं हलके मोटर वाहन प्रशिक्षण का समापन हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग की अतिरिक्त आयुक्त प्रभा गौतम और जिला परिवहन अधिकारी डॉ. कल्पना शर्मा रहीं। प्रशिक्षण के दौरान हुए विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा का संस्थान निदेशक द्वारा विस्तार से वर्णन किया गया । संस्थान निदेशक ने बताया कि 30 दिनों से चल रहे प्रशिक्षण में महिलाओं को वाहन चलाने के साथ साथ सड़क सुरक्षा, वाहन के रखरखाव, सिम्युलेटर, इंजन, गियर बॉक्स, ब्रेक, क्लच एवं टायर…
