राजसमंद : महिला मतदान दलों के प्रशिक्षण में पहुंचे जिला कलक्टर

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें
ट्रेनिंग को गंभीरता से लें, जो सिखाया जा रहा है उसे पूरी रुचि से सीखें -कलक्टर
राजसमंद 6 मार्च। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलक्टर डॉ. भंवर लाल ने बुधवार को महिला मतदान दल पीआरओ एवं पीओ 1, 2 एवं 3 के प्रशिक्षण का निरीक्षण कर संबोधित किया। बुधवार को प्रातः 9:30 से राजकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय में यह प्रशिक्षण आयोजित हुआ जिसमें 380 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
जिला कलक्टर ने कहा की प्रेक्टिकल ट्रेनिंग को पूरी रुचि से देखें, इसमें ऐसा कोई कार्य नहीं जो आप नहीं कर सकते, सभी कार्मिक ट्रेनिंग पर पूरा ध्यान दें और अच्छे से सभी कार्यों को समझें ताकि जिले में शांतिपूर्ण चुनाव सम्पन्न हो सकें। इस दौरान उप जिला निर्वाच अधिकारी बृजमोहन बैरवा, जिला परिषद सीईओ हनुमान सिंह राठौड़, डीएलएमटी बालकृष्ण राउमावि प्रधानाचार्य प्रमोद पालीवाल आदि उपस्थित रहे। कलक्टर ने ट्रेनिंग में मतदान दलों हेतु की गई सभी व्यवस्थाओं को देखा और प्रशिक्षकों को समुचित प्रशिक्षण मतदान दलों को देने के निर्देश दिए। 
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!