Rajsamand

रात दो बजे तक जिले के अंतिम छोर तक घूम कर व्यवस्थाओं का जायजा करते रहे कलक्टर और एसपी  लोकसभा चुनाव में दिख रही प्रशासनिक गंभीरता

रात दो बजे तक जिले के अंतिम छोर तक घूम कर व्यवस्थाओं का जायजा करते रहे कलक्टर और एसपी लोकसभा चुनाव में दिख रही प्रशासनिक गंभीरता

जिला कलक्टर डॉ भंवर लाल और एसपी मनीष त्रिपाठी ने देर रात तक किया विभिन्न चेक पोस्ट का औचक निरीक्षण निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाएं मिली चाक-चौबंद राजसमंद 19 अप्रैल। लोकसभा चुनाव को लेकर जिले में पुलिस और प्रशासन की ओर से पूर्ण गंभीरता देखी जा रही है। जिला कलक्टर डॉ भंवर लाल और एसपी मनीष त्रिपाठी एक टीम के रूप में हर व्यवस्था को बारीकी से देख रहे हैं। कलक्टर और एसपी गुरुवार को देर रात दो बजे तक फील्ड में रहे और नाकों पर जाकर चेकिंग सहित अन्य गतिविधियों को देखा। उन्होंने विशेष रूप से भीलवाडा बॉर्डर स्थित टापरिया…
Read More
सीएमएचओ ने किया मातृ शिशु स्वास्थ्य और पोषण दिवस का निरीक्षण

सीएमएचओ ने किया मातृ शिशु स्वास्थ्य और पोषण दिवस का निरीक्षण

राजसमंद , 18 अप्रेल। घर के पास ही मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को प्रदान करने के उदे्श्य से  आयोजित किये जा रहे मातृ शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस का सीएमएचओ डॉ हेमन्त बिन्दल ने औचक निरीक्षण किया तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिये। सीएमएचओ ने आमेट ब्लॉक के हकियावास आंगनवाड़ी पर आयोजित मातृ शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस का औचक निरीक्षण किया तथा वहां गर्भवती महिलाओं, प्रसुता महिलाओ, बच्चो एवं किशोर - किशोरीयो को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं का अवलोकन किया। उन्होंने वहां जांच उपकरणो की क्रियाशीलता को जांचा तथा स्वास्थ्य कार्यकर्ता एवं आशा सहयोगिनीयों को आवश्यक दिशा निर्देश…
Read More
रेलवे परियोजना के तहत भूमि अधिग्रहण पर हितधारक दे सकते हैं आपत्ति

रेलवे परियोजना के तहत भूमि अधिग्रहण पर हितधारक दे सकते हैं आपत्ति

राजसमंद। एसडीओ अर्चना बुगालिया ने बताया कि उप मुख्य अभियंता (निर्माण) द्वितीय. (उत्तर पश्चिम रेलवे) भारत के राजपत्र अधिसूचना दिनांक 17.01.2024 के अनुसार तथा समाचार पत्रों में दिनांक 26.01.2024 को प्रकाशित, उत्तर पश्चिम रेलवे के नाथद्वारा-देवगढ़ मदारिया आमान परिवर्तन की विशेष रेल परियोजना हेतु उपखंड क्षेत्र राजसमंद के ग्राम आसोटिया, धोइंदा, एमडी, नौगामा, खेमा खेड़ा, आकोदिया का खेड़ा, कुंवारिया, खाखलिया खेड़ा, घाटी, सोनियाणा, भावा, तरसिंगरा एवं प्रतापपुरा में अधिग्रहित की जाने वाली भूमि से संबंधित इच्छुक व्यक्तियों, काश्तकारों को सूचित किया गया है कि रेल परियोजना में अधिग्रहित की जा रही भूमियों के लिए ड्राफ्ट अवार्ड तैयार कर लिए गए…
Read More
कुंभलगढ़ की 90 वर्षीय चंद्रीबाई ने घर से दिया वोट

कुंभलगढ़ की 90 वर्षीय चंद्रीबाई ने घर से दिया वोट

राजसमंद। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चिन्हित पात्र मतदाताओं को होम वोटिंग की सुविधा प्रदान की गई है। राजसमंद संसदीय क्षेत्र के कुंभलगढ़ विधानसभा क्षेत्र के भाग संख्या 37 की 90 वर्षीय वृद्धा श्रीमती चंद्रीबाई ने रविवार को होम वोटिंग से मतदान किया। चंद्रीबाई ने कहा कि उन्होंने हर चुनाव में वोट दिया है और वह वोट देने का अवसर कभी नहीं चूकती। उन्होंने कहा कि उन्हें जब यह पता चला कि वह अपने घर से ही चुनाव में वोट दे पाएगी तब उनकी खुशी का ठिकाना ना रहा। उन्होंने होम वोटिंग की सुविधा प्रदान करने के लिए भारत निर्वाचन आयोग…
Read More
गणगौर महोत्सव के दौरान दिखी मतदाता जागरूकता गतिविधियों की झलक

गणगौर महोत्सव के दौरान दिखी मतदाता जागरूकता गतिविधियों की झलक

राजसमंद। लोकसभा चुनाव को लेकर जिलेभर में मतदाता जागरूकता गतिविधियां निरंतर जारी है। उपखंड अधिकारी अर्चना बुगालिया के निर्देशन में गणगौर महोत्सव के दौरान भी मतदाता जागरूकता गतिविधियां आयोजित की गई। इस दौरान लोक कलाकारों ने हाथों में तख्तियां लेकर लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया और 26 अप्रैल को मतदान की अपील की। साथ ही जगह-जगह रंगोलिया बनाकर और बैनर लगाकर भी मतदान के लिए आमजन को प्रेरित किया गया। इसके अलावा मेले के दौरान एक स्टॉल स्वीप की लगाई गई जिस पर कार्मिकों ने मेले में आने वाले लोगों को मतदान हेतु प्रेरित किया। उपखंड अधिकारी बुगालिया…
Read More
कलक्टर, एसपी सहित अधिकारियों ने अंबेडकर की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

कलक्टर, एसपी सहित अधिकारियों ने अंबेडकर की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

राजसमंद। अंबेडकर जयंती के अवसर पर जिला कलक्टर डॉ भंवरलाल और एसपी मनीष त्रिपाठी ने अंबेडकर सर्किल स्थित अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। एडीएम नरेश बुनकर, एएसपी महेंद्र पारीक, नगर परिषद आयुक्त बृजेश राय, एक्सईएन तरुण बाहेती सहित अन्य अधिकारियों ने भी माल्यार्पण किया। कलक्टर ने कहा कि अंबेडकर का जीवन समूचे मानव समाज के लिए प्रेरणा है, हर व्यक्ति को अंबेडकर के बताए रास्ते पर चलना चाहिए। जिला कलक्टर ने मतदान को लेकर भी अपील कर कहा कि लोकतंत्र में मतदान का सर्वाधिक महत्व है, 26 अप्रैल को सभी मतदाता मतदान अवश्य करें।
Read More
रामनवमी पर अयोध्या पहुंचेगा श्रीनाथजी का महाप्रसाद

रामनवमी पर अयोध्या पहुंचेगा श्रीनाथजी का महाप्रसाद

रामलला के जन्मदिन पर 1 लाख मठड़ी का अयोध्या में होगा वितरण उदयपुर, 12 अप्रेल। चिरंतन भारतीय संस्कृति के ऐतिहासिक अभूतपूर्व उत्सव के रूप में श्रीराम जन्मभूमि पर भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर निर्माण होने और रामलला के अयोध्या में आगमन और विराजमान होने के बाद पहली बार रामनवमी का उत्सव आगामी 17 अप्रैल को पूरे भारत भर में भव्य तरीके से आयोजित किया जाएगा। इसके लिए देशभर में तैयारियां प्रारंभ कर दी है और विभिन्न धार्मिक संस्थाओं के साथ—साथ श्रीराम भक्तों ने भी इस अवसर को यादगार बनाने के लिए प्रयास किए हैं। इसी श्रृंखला में एक अनूठे आयोजन…
Read More
पूर्व राष्ट्रपति कोविन्द ने किए विश्वास स्वरूपम प्रतिमा के दर्शन

पूर्व राष्ट्रपति कोविन्द ने किए विश्वास स्वरूपम प्रतिमा के दर्शन

उदयपुर । भारत के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सोमवार को एक दिवसीय यात्रा पर नाथद्वारा पहुंचे ।  वहां उन्होंने विश्व की सबसे ऊंची शिव प्रतिमा विश्वास स्वरूपम के दर्शन किए ।  इस दौरान कोविंद सपरिवार शिव प्रतिमा के अंदर भी गए और वहां उन्होंने 351 फीट से नाथद्वारा नगर के विहंगम दृश्य को निहारा ।  साथ ही उन्होंने विश्वास स्वरूपम की प्रतिमा पर फोटो भी खिंचवाए । इस दौरान मिराज समूह के मंत्र राज पालीवाल , श्वेता पालीवाल, विकास पुरोहित, प्रकाश पुरोहित ने पूर्व राष्ट्रपति और उनके परिवार का स्वागत अभिनंदन किया। राष्ट्रपति ने विश्वास  स्वरूपम् की प्रतिमा को देख…
Read More
राजसमंद जिले में विभिन्न मामलों में हुए प्रकरण दर्ज 

राजसमंद जिले में विभिन्न मामलों में हुए प्रकरण दर्ज 

थानाधिकारी दिवेर ने द्वारा बिना किसी अनुज्ञापत्र के अपने कब्जे में अवैध देशी घूमर शराब के 52 पव्वा रख परिवहन करने पर विरूद्व प्रकरण दर्ज किया। थानाधिकारी श्रीनाथजी मंदिर ने श्री रामा उर्फ रामजीत पिता मोहनलाल जाति वागरिया उम्र 24 साल निवासी गाडोलिया बस्ती के बीच सुखाडिया नगर, थाना श्रीनाथजी मन्दिर,  नाथद्वारा जिला राजसमन्द द्वारा अवैध देशी हथकड 4 लीटर शराब अपने कब्जे में रख बिना लाईसेंस के परिवहन करने पर प्रकरण दर्ज किया गया। थानाधिकारी श्रीनाथजी मंदिर ने श्री ईश्वर वागरिया पिता मोहन जाति वागरिया उम्र 26 साल निवासी रामदासिया गली सुखाडिया नगर नाथद्वारा थाना श्रीनाथजी मन्दिर, नाथद्वारा जिला…
Read More
राजसमंद : 13 प्रत्याशियों में से 2 प्रत्याशियों के नामांकन खारिज

राजसमंद : 13 प्रत्याशियों में से 2 प्रत्याशियों के नामांकन खारिज

8 अप्रैल तक नाम वापिस ले सकेंगे प्रत्याशी राजसमंद 5 अप्रैल। लोकसभा चुनाव के तहत 28 मार्च से 4 अप्रैल तक राजसमंद लोकसभा क्षेत्र के लिए कुल 13 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र जिला कलक्टर एवं आरओ डॉ भंवर लाल के समक्ष उपस्थित होकर दाखिल किए गए। 2 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र खारिज हुए और 11 प्रत्याशियों के नामांकन सही पाए गए। सांख्यिकी प्रकोष्ठ से प्राप्त जानकारी अनुसार भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से श्री दामोदर प्रसाद गुर्जर, भारतीय जनता पार्टी से श्रीमती महिमा कुमारी मेवाड, बीएसपी से श्री राम किशन भादु, भारतीय जन अधिकार पार्टी से घनश्याम सिंह, निर्दलीय श्री अर्पित छाजेड…
Read More
error: Content is protected !!