Rajsamand

रेप के आरोपी को 20 साल की सजा

रेप के आरोपी को 20 साल की सजा

राजसमंद: राजसमंद की पॉक्सो कोर्ट ने तीन साल पहले नाबालिग से रेप के मामले में दोषी ठहराए युवक को 20 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई। उस पर 20,500 रुपए का जुर्माना भी लगाया है। पॉक्सो कोर्ट की न्यायाधीश पूर्णिमा गौड़ ने बुधवार को यह फैसला दिया। विशिष्ट लोक अभियोजक राहुल सनाढ्य के अनुसार 11 अक्टूबर 2021 को पीड़िता के नाना ने देवगढ़ को रिपोर्ट पेश की थी। जिसमें बताया कि 14 साल की दोहिती उन्हीं के पास रहती थी। 11 अक्टूबर को उनकी दोहिती सुबह 7 बजे घर से शौच करने निकली थी। करीब 7.30 बजे वह रोती…
Read More
राजसमंद : नवाचार: कैदियों ने तैयार किए सीड बॉल्स, अब राज्यावास में लेंगे वृक्षों का रूप

राजसमंद : नवाचार: कैदियों ने तैयार किए सीड बॉल्स, अब राज्यावास में लेंगे वृक्षों का रूप

पर्यावरण संरक्षण की दिशा में जिला एवं सेशन न्यायाधीश के आह्वान पर राजसमंद में हुआ शानदार नवाचार जिला एवं सेशन न्यायाधीश, एडीजे, कलक्टर तथा एसपी ने ग्राम राज्यावास में किया शुभारंभ पहल के लिए गांव के लोगों ने जताया आभार राजसमंद। आमजन को त्वरित न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने राजसमंद में अब पर्यावरण की दिशा में भी एक नवाचार किया है। जिला एवं सत्र न्यायाधीश राघवेंद्र काछवाल के आह्वान पर जिले में एक ऐसा नवाचार हुआ है जो लंबे समय तक याद रखा जाएगा। इस नवाचार के तहत जिला कारागृह राजसमंद के कैदियों ने पहले…
Read More
राजसमंद : खेत में मिला मृत पैंथर, वन विभाग की टीम ने जांच उपरांत किया दाह संस्कार

राजसमंद : खेत में मिला मृत पैंथर, वन विभाग की टीम ने जांच उपरांत किया दाह संस्कार

राजसमंद। डीसीएफ सुदर्शन शर्मा ने बताया कि बुधवार को सुबह 9 बजे सूचना मिलने पर क्षेत्रीय वन अधिकारी, झीलवाडा, रेंज झीलवाडा स्टॉफ के साथ कुम्भलगढ की ग्राम पंचायत अंटालिया के ग्राम बीड की भागल में मृत पैन्थर की सूचना पर गए। यहां निजी खातेदारी बीड में एक नर पैन्थर मरा हुआ था। डीसीएफ ने बताया कि देखने में पैन्थर की आयु करीब 06 वर्ष की लग रही थी। नर पैन्थर का शव 3-4 दिन पुरान लग रहा था एवं उसके चारों पैरों के नाखून व दांत सही सलामत थे। मौके पर ही चिकित्सा दल से आये पशु चिकित्सा अधिकारी द्वारा…
Read More
राजसमंद : उपमुख्यमंत्री ने कुंभलगढ़ विधायक की माताजी के निधन पर अर्पित किए श्रद्धा सुमन

राजसमंद : उपमुख्यमंत्री ने कुंभलगढ़ विधायक की माताजी के निधन पर अर्पित किए श्रद्धा सुमन

राजसमंद। माननीय उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी बुधवार को राजसमंद जिले के दौरे पर रही। उन्होंने आमेट के आगरिया में कुंभलगढ़ विधायक श्री सुरेंद्र सिंह राठौड़ की माताजी के निधन पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। साथ ही परिवार जनों से बात कर संवेदनाएं व्यक्त की। इस दौरान उनके साथ बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं स्थानीयजन मौजूद रहे।
Read More
राजसमंद  : कलक्टर के निर्देश पर बाल वाहिनियों के चालकों हेतु नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का हुआ आयोजन

राजसमंद : कलक्टर के निर्देश पर बाल वाहिनियों के चालकों हेतु नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का हुआ आयोजन

राजसमंद : जिला कलेक्टर डॉ भंवर लाल के निर्देशन में गांधी सेवा सदन स्कूल में बाल वाहिनियों के ड्राइवरों के लिए निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य बाल वाहिनियों के ड्राइवरों की नेत्र स्वास्थ्य को सुनिश्चित करना था, ताकि वे सुरक्षित और स्पष्ट दृष्टि के साथ अपने कार्य का निर्वहन कर सके। डीटीओ कल्पना शर्मा ने बताया कि इस शिविर में बड़ी संख्या में ड्राइवरों ने भाग लिया और अपनी नेत्र जांच करवाई। शिविर में अनुभवी नेत्र विशेषज्ञों द्वारा जांच की गई और आवश्यकतानुसार उन्हें उपचार और परामर्श प्रदान किया गया। इस पहल के…
Read More
राजसमंद : प्रगतिरत कार्यो को तय समय सीमा में पुरा करें: मुख्य कार्यकारी अधिकारी

राजसमंद : प्रगतिरत कार्यो को तय समय सीमा में पुरा करें: मुख्य कार्यकारी अधिकारी

राजसमन्द 26 जून। जल जीवन मिशन योजना अंतर्गत जिला स्तरीय बैठक का आयोजन जिला कलक्टर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रट सभागार में आयोजित किया गया है। जिसकी समीक्षा करते हैं मुख्य कार्यकारी अधिकारी महोदय ने सभी स्वीकृत एवं प्रगतिरत कार्यों को समय सीमा में पूरा करने हेतु संबंधित अधिकारियों का आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। तथा साथ ही जिले में वर्षा से पूर्व सभी पेयजल स्रोतों की गुणवत्ता की जांच कार्य के आदेश दिए। मुख्य कार्यकारी अधिकारी हनुमान सिंह द्वारा नल जल मित्र चयन की स्थिति की समीक्षा कर वंचित पावर कनेक्शन प्रकरण स्कूल एवं आंगनबाड़ियों में जल संबंधित कार्यो की…
Read More
धन छीन सकता है लेकिन विद्या ज्ञान को कोई नहीं छीन सकता- सांसद महिमा कुमारी मेवाड़

धन छीन सकता है लेकिन विद्या ज्ञान को कोई नहीं छीन सकता- सांसद महिमा कुमारी मेवाड़

सांसद का एक दिवसीय मेड़ता प्रवास राजसमंद सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ ने कहा कि धन कहीं भी खो सकता है, छीन सकता है लेकिन विद्या और ज्ञान को हमसे कोई नहीं छीन सकता इसलिए विद्या अध्ययन जरूरी है। राजसमंद संसदीय क्षेत्र के मेड़ता सिटी के जय राना उच्च माध्यमिक विद्यालय के नवनिर्मित भवन के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि शिक्षा आवश्यक है लेकिन शिक्षा के साथ रीति रिवाज, संस्कार और परम्पराओं में तारतम्य बनाना भी आवश्यक है। शिक्षा का आधुनिकीकरण जरूरी है लेकिन हमें संस्कार और संस्कृति भूलना…
Read More
राजसमंद : अवैध खनन पर कार्रवाई जारी, एक जेसीबी और डंपर जब्त

राजसमंद : अवैध खनन पर कार्रवाई जारी, एक जेसीबी और डंपर जब्त

राजसमंद, 22 जून। जिले में रात को विशेष चेकिंग अभियान के दौरान अवैध खनन और परिवहन में शामिल दो वाहनों को जब्त किया गया। यह कार्रवाई खान विभाग खंड द्वितीय टीम द्वारा की गई। एम ई ललित बाछरा ने बताया कि नाथद्वारा के निकट गोडच में अवैध खनिज का परिवहन करते हुए जब्त की गई जेसीबी मशीन को पुलिस थाना देलवाड़ा के परिसर में रखा गया है। इसी तरह राजनगर में बजरी का अवैध परिवहन करते हुए जब्त किए गए डंपर को पुलिस लाइन राजसमंद के परिसर में रखा गया है। एम ई बाछरा ने बताया कि विभाग ने अवैध…
Read More
राजसमंद : तिलकायत श्री एवं श्री विशाल बावा ने श्रीजी प्रभु को कराया जेष्ठाभिषेक स्नान

राजसमंद : तिलकायत श्री एवं श्री विशाल बावा ने श्रीजी प्रभु को कराया जेष्ठाभिषेक स्नान

 श्रीजी प्रभु को आरोगाया गया सवा लाख आम का भोग....  श्री विशाल बावा ने बताया स्नान यात्रा का महातम्य....   राजसमंद : पुष्टीमार्गीय प्रधान पीठ प्रभु श्रीनाथ जी की हवेली में स्नान यात्रा के अवसर पर श्रीजी प्रभु में ज्येष्ठ नक्षत्र के मुहूर्त में दि. 21/06/2024,शुक्रवार को गो.ति.108 श्री राकेश जी (श्री इंद्रदमन जी) महाराज श्री एवं गो.चि.105 श्री विशाल जी (श्री भूपेश कुमार जी) बावा श्री ने अधिवासित यमुना जल से जिसमें केसर,चंदन, गुलाब जल, सुगंधित फूल बरास, तुलसी पत्र इत्यादि से युक्त जल से श्रीजी प्रभु का महा ज्येष्ठाभिषेक स्नान कराया ! इस अवसर पर वेदपाठी ब्राह्मणों द्वारा…
Read More
राजसमंद : जिला न्यायालय परिसर में हुआ योगाभ्यास, मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

राजसमंद : जिला न्यायालय परिसर में हुआ योगाभ्यास, मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

जिला एवं सेशन जज, एडीजे सहित कई न्यायधिशगण रहे उपस्थित योग को अपनाएं और स्वस्थ रहें :जिला जज श्री काछवाल राजसमंद। अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शुक्रवार को सुबह 6 बजे जिला एवं सत्र न्यायालय, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, हार्टफुलनेस संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में जिला न्यायालय परिसर में 'योगा फॉर सेल्फ एंड सोसाइटी' की थीम पर संयुक्त योगाभ्यास करवाया गया। माननीय राजस्थान उच्च न्यायालय, जयपुर एवं राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार राजसमंद न्यायालय परिसर में अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री राघवेन्द्र काछवाल (जिला एवं सत्र न्यायाधीश) के सान्निध्य में…
Read More
error: Content is protected !!