राजसमंद, 22 जून। जिले में रात को विशेष चेकिंग अभियान के दौरान अवैध खनन और परिवहन में शामिल दो वाहनों को जब्त किया गया। यह कार्रवाई खान विभाग खंड द्वितीय टीम द्वारा की गई।
एम ई ललित बाछरा ने बताया कि नाथद्वारा के निकट गोडच में अवैध खनिज का परिवहन करते हुए जब्त की गई जेसीबी मशीन को पुलिस थाना देलवाड़ा के परिसर में रखा गया है।
इसी तरह राजनगर में बजरी का अवैध परिवहन करते हुए जब्त किए गए डंपर को पुलिस लाइन राजसमंद के परिसर में रखा गया है।
एम ई बाछरा ने बताया कि विभाग ने अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ सख्त कदम उठाने का संकल्प लिया है। इस दिशा में किए जा रहे प्रयासों के तहत रात के समय भी निगरानी बढ़ा दी गई है ताकि अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाया जा सके।
