Rajsamand

भीम स्थित गोदाजी का गांव निवासी वरिष्ठ आयुर्वेद चिकित्साधिकारी डॉ. कृपा संत ने संभाला आयुर्वेद विभाग (संभाग उदयपुर) के अतिरिक्त निदेशक का पदभार

भीम स्थित गोदाजी का गांव निवासी वरिष्ठ आयुर्वेद चिकित्साधिकारी डॉ. कृपा संत ने संभाला आयुर्वेद विभाग (संभाग उदयपुर) के अतिरिक्त निदेशक का पदभार

राजसमंद/उदयपुर 25 अक्टूबर। भीम (गोदा जी का गांव) में पिछले 28 वर्षों से आयुर्वेद चिकित्सा के क्षेत्र में सेवा दे रहीं डॉ. कृपा संत ने उदयपुर संभाग के अतिरिक्त निदेशक के पद का दायित्व संभाल लिया है। अपने चिकित्सा सेवा काल के दौरान डॉ. संत ने कई आयुर्वेद चिकित्सा शिविर, क्षारसूत्र चिकित्सा शिविर, पंचकर्म, अग्निकर्म, कोरोना काल में आयुर्वेदिक काढ़े का वितरण, और मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए समय-समय पर शिविर आयोजित किए। इसके अलावा, उन्होंने दानदाताओं को प्रेरित कर कई अन्य चिकित्सा शिविर भी सफलतापूर्वक आयोजित कराए। डॉ. कृपा संत भीम के सेवाभावी आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. मुख्त्यार सिंह…
Read More
राजसमंद : स्वतंत्रता सैनानी सोमटीया जी कुशलक्षेम पुछने पहुंचे सीएमएचओ

राजसमंद : स्वतंत्रता सैनानी सोमटीया जी कुशलक्षेम पुछने पहुंचे सीएमएचओ

राजसमंद,25 अक्टूबर। नाथद्वारा जिला चिकित्सालय में भर्ती स्वतंत्रता सैनानी मदन मोहन सोमटीया की कुशलक्षेम पूछने सीएमएचओ डॉ हेमन्त कुमार बिन्दल नाथद्वारा जिला चिकित्सालय पहुंचे तथा उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने परिवार जनो से चर्चा कर चिकित्सा संस्थान में दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर चर्चा की तथा जिला चिकित्सालय में चिकित्सको से उनके स्वास्थ्य को लेकर फिड बैक लिया। त्यौहारो के मध्येनजर खाद्य पदार्थो मिलावट पर कार्यवाही जारी भीम व रेलमगरा में खाद्य कारोबारीयों के यहां हुई कार्यवाही त्यौहारो के मध्येनजर खाद्य पदार्थाे में मिलावट की रोकथाम को लेकर राज्य सरकार द्वारा दिये गये निर्देशो के तहत जिले…
Read More
राजसमंद: ‘राइजिंग राजस्थान’ राजसमंद इन्वेस्टर समिट का सफल आयोजन

राजसमंद: ‘राइजिंग राजस्थान’ राजसमंद इन्वेस्टर समिट का सफल आयोजन

-राजसमंद के विकास में जुड़ा नया आयाम : 5,538 करोड़ रुपए निवेश के लिए 106 इकाइयों ने किए एमओयू, 26,500 लोगों को मिलेगा रोजगार -प्रदेश के सर्वांगीण विकास हेतु प्रतिबद्ध है सरकार, एमओयू को करेंगे समयबद्ध रूप से क्रियान्वित : उप मुख्यमंत्री डॉ. बैरवा राजसमंद, 23 अक्टूबर। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक भारत को विकसित बनाने के अभियान को सफल बनाने की दिशा में माननीय मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा भी विकसित राजस्थान की परिकल्पना के साथ राज्य में अधिक से अधिक निवेश लाने हेतु प्रतिबद्ध हैं। मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने राज्य में राइजिंग राजस्थान के तहत…
Read More
राजसमंद : त्यौहारो के मध्येनजर खाद्य पदार्थो मिलावट पर कार्यवाही जारी

राजसमंद : त्यौहारो के मध्येनजर खाद्य पदार्थो मिलावट पर कार्यवाही जारी

सनवाड़, बड़गांव व केलवाड़ा में खाद्य कारोबारीयों के यहां हुई कार्यवाही राजसमंद, 18 अक्टूबर। त्यौहारो के मध्येनजर खाद्य पदार्थाे में मिलावट की रोकथाम को लेकर राज्य सरकार द्वारा शुद्ध आहार - मिलावट पर वार अभियान के तहत राजनगर के सनवाड़, कुम्भलगढ़ ब्लॉक के बड़गांव व केलवाड़ा में टीम ने कार्यवाही कर खाद्य पदार्थो के नमुने लिये तथा प्रथम दृष्टया दूषित एवं बदबूदार पाये जाने पर खाद्य सामग्री को मौके पर ही नष्ट करवाया गया। यह जानकारी सीएमएचओ डॉ हेमन्त कुमार बिन्दल ने दी। उन्होंने बताया कि खाद्य सुरक्षा अधिकारी अशोक कुमार यादव व टीम ने सनवाड़ स्थित देवनारायण गृह उद्योग…
Read More
राजसमंद : विश्व आयोडीन अल्पता दिवस पर आयोजित हुई कार्यशाला और रैली

राजसमंद : विश्व आयोडीन अल्पता दिवस पर आयोजित हुई कार्यशाला और रैली

राजसमंद, 21 अक्टूबर। अच्छा स्वास्थ्य बनाये रखने में आयोडीन की भुमिका के बारे जागरूकता बढ़ाने और आयोडीन के कमी के परिणामो को लेकर स्वास्थ्य भवन में स्थानिय व्यापारीयों के साथ जागरूकता कार्यशाला एवं महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता प्रशिक्षण संस्थान के प्रशिक्षणार्थीयों के माध्यम से रैली का आयोजन किया गया। सीएमएचओ डॉ हेमन्त कुमार बिन्दल ने बताया कि आमतौर पर व्यक्ति को औसतन सुई की नोक के बराबर हर रोज आयोडीन चाहिये। शरीर को हर रोज नियमित रूप से आयोडीन मिलनी जरूरी है, इसलिये जरूरी है की हर व्यक्ति के लिये आयोडीन नमक रोज की खुराक का हिस्सा हो। इसलिये सभी व्यापारीयों…
Read More
राजसमंद : सीएमएचओ ने किया रेलमगरा निर्माणाधीन सीएचसी भवन का निरीक्षण

राजसमंद : सीएमएचओ ने किया रेलमगरा निर्माणाधीन सीएचसी भवन का निरीक्षण

क्षेत्र में भ्रमण कर मौसमी बीमारियों की रोकथाम के इंतजाम को जांचा राजसमंद, 21 अक्टूबर। सीएमएचओ डॉ हेमन्त कुमार बिन्दल ने रेलमगरा सीएचसी के निर्माणाधीन का भवन का निरीक्षण कर वहां सीएचसी प्रभारी, एनएचएम सिविल विंग के अधिषाशी अभियंता एवं खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी को भवन निर्माण की गुणवत्ता बनायें रखने तथा निर्धारित प्रोटॉकॉल के अनुसार समय - समय पर विजिट कर निर्माण कार्य की जांच के लिये आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होंने कहा की तय समय सीमा में भवन का निर्माण हो जिससे ग्रामीणो को बेहतर चिकित्सा भवन का लाभ समय पर मिलना शुरू हो। उन्होंने रेलमगरा ग्रामीण क्षेत्र…
Read More

राजसमंद:आमजन की समस्याओं के निराकरण के लिए विधायक विश्वराज सिंह मेवाड़ की अनूठी पहल

-समस्याओं के समाधान के लिए किया ऑनलाइन पोर्टल लॉन्च -vishvarajsinghmewar.org पर आमजन दर्ज करा सकेंगे अपनी परिवेदनाएं -सीधे विधायक तक पहुंचेगी आमजन की शिकायतें, हाथों-हाथ सुनिश्चित होगा समय पर समाधान नाथद्वारा/राजसमंद 18 अक्टूबर। आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के लिए नाथद्वारा विधायक श्री विश्वराज सिंह मेवाड़ ने एक अनूठी पहल की है। शुक्रवार को उन्होंने अपना विशेष ऑनलाइन पोर्टल लॉन्च (vishvarajsinghmewar.org) किया है जो सीधे तौर पर जनता की शिकायतों को विधायक तक पहुंचाने का एक सशक्त माध्यम बनेगा। इस पोर्टल पर आमजन बड़ी आसानी से अपनी परिवेदनाएं दर्ज करा सकेंगे, जो अधिकारियों को पहुंचाई जाएगी। इसके पश्चात…
Read More
राजसमंद: जिला कलक्टर असावा ने ली जिला पर्यटन विकास समिति की बैठक

राजसमंद: जिला कलक्टर असावा ने ली जिला पर्यटन विकास समिति की बैठक

-कुंभलगढ़ में विकसित होगा 'विलेज टूरिज़म', फोर्ट पर पार्किंग की समस्या का निकलेगा परमानेंट हल -पर्यटकों के लिए बुनियादी सुविधाओं का विस्तार करें, हर समस्या का गंभीरता से समाधान हो :कलक्टर राजसमंद/कुंभलगढ़, 18 अक्टूबर। जिला कलक्टर बालमुकुंद असावा ने शुक्रवार को कुंभलगढ़ उपखंड कार्यालय में जिला पर्यटन विकास समिति की बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ चर्चा की तथा कई निर्णय लिए। उप निदेशक (पर्यटन) शिखा सक्सेना ने बताया कि बैठक में एडीएम नरेश बुनकर, उपखंड अधिकारी गोविंद सिंह सहित पर्यटन, विद्युत, जलदाय, स्वायत्त शासन, पंचायतीराज, एएसआई आदि विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। होटल एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने…
Read More
राजसमंद: दीपावली से पहले छोगालाल के घर आई खुशी, प्रशासन ने घर जाकर सौंपा बंटवारा नामांतरण पत्र

राजसमंद: दीपावली से पहले छोगालाल के घर आई खुशी, प्रशासन ने घर जाकर सौंपा बंटवारा नामांतरण पत्र

-कलक्टर असावा की संवेदनशीलता से मिली राहत, तीन वर्ष से भटक रहा था परिवादी राजसमंद, 18 अक्टूबर। जिला कलक्टर बालमुकुंद असावा ने संवेदनशीलता दिखाते हुए एक प्रार्थी की बंटवारे संबंधी समस्या को न सिर्फ हल किया, बल्कि तहसीलदार को उसके घर भेज बटवारे का नामांतरण सुपुर्द करवाया। जो व्यक्ति तीन वर्ष से समस्या को लेकर परेशान था उसे राहत मिली। दरअसल कुंवारिया तहसील के भावा ग्राम पंचायत के बागपुरा खाखरमाला निवासी छोगालाल पिता हीरा बागरिया निवासी ने जिला कलक्टर के समक्ष उपस्थित होकर शिकायत दर्ज कराई थी कि कुंवारिया तहसील कार्यालय में उसकी बंटवारा पत्रावली पर कोई कार्यवाही नहीं हो…
Read More
राजसमंद: 28 अक्टूबर को नौचौकी पाल पर होगा भव्य दीपोत्सव और झील पूजन का आयोजन

राजसमंद: 28 अक्टूबर को नौचौकी पाल पर होगा भव्य दीपोत्सव और झील पूजन का आयोजन

-इक्कीस हजार से अधिक दीपकों से जगमगाएगी पाल, जुटेंगे सैंकड़ों लोग राजसमंद 17 अक्टूबर। जिला कलक्टर बालमुकुंद असावा ने 28 अक्टूबर को नौ चौकी पाल पर भव्य आयोजन के निर्देश दिए हैं। तय कार्यक्रम अनुसार शाम 6 बजे से 8 बजे तक राजसमंद झील स्थित नौ चौकी पाल पर बेहद भव्य झील पूजन, भव्य आरती और दीपोत्सव का आयोजन होगा। साथ ही आतिशबाजी के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।  इस दौरान 21 हजार से अधिक दीपकों से नौ चौकी पाल को सजाया जाएगा। साथ ही नगर परिषद द्वारा सम्पूर्ण परिसर की भव्य लाइटिंग कराई जाएगी। यहाँ बड़ी संख्या में स्थानीयजन…
Read More
error: Content is protected !!