Rajasthan News

ऑपरेशन ‘भौकाल’ के तहत रागेश्वरी पुलिस और डीएसटी टीम का बड़ा एक्शन: 10.45 लाख का 69.7 किलो डोडा पोस्त जब्त, एक महिला गिरफ्तार

ऑपरेशन ‘भौकाल’ के तहत रागेश्वरी पुलिस और डीएसटी टीम का बड़ा एक्शन: 10.45 लाख का 69.7 किलो डोडा पोस्त जब्त, एक महिला गिरफ्तार

पशु चारे के कमरे में छिपाकर रखा था डोडा पोस्त, अवैध कारोबार में लिप्त अन्य आरोपियों की तलाश जारी जयपुर, 30 जुलाई। जोधपुर रेंज में अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान "ऑपरेशन भौकाल" के तहत पुलिस थाना रागेश्वरी और जिला स्पेशल टीम ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने 69 किलो 700 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत 10 लाख 45 हजार रुपये बताई जा रही है। इस मामले में एक महिला तस्कर कमला निवासी रावली नाड़ी, नेहरावास को गिरफ्तार किया गया है। जिला पुलिस अधीक्षक नरेंद्र…
Read More
उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी, उद्योग मंत्री राज्यवर्धन सिंह व रीको अधिकारियों से मिले मार्बल एसोसिएशन के पदाधिकारी

उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी, उद्योग मंत्री राज्यवर्धन सिंह व रीको अधिकारियों से मिले मार्बल एसोसिएशन के पदाधिकारी

मार्बल पर जीएसटी 18 से घटाकर 5 प्रतिशत कम करनें हेतु जीएससटी काउन्सिल बैठक में प्रस्ताव रखनें का किया आग्रह उदयपुर। उदयपुर मार्बल एसोसिएशन के अध्यक्ष पंकज कुमार जी गंगावत, पूर्व अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह राव व उपाध्यक्ष राजेंद्र कुमार मौर ने जयपुर में उप मुख्यमंत्री व वित्त मंत्री दीया कुमारीं, उद्योग मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ से मिलकर उदयपुर मार्बल उद्योग के औद्योगिक क्षेत्र विस्तार एवं विकास हेतु विभिन्न बिंदुओ पर विस्तृत विचार विमर्श किया। अध्यक्ष पंकज कुमार गंगावत ने बताया कि उदयपुर मार्बल उद्योग के विस्तार एवं विकास हेतु विभिन्न समस्याओं पर विस्तृत विचार विमर्श किया। इसमें प्रमुखतः जीएसटी से…
Read More
जयपुर में फर्जी आधार का खेल, 19 वर्षीय साइबर ठग गिरफ्तार

जयपुर में फर्जी आधार का खेल, 19 वर्षीय साइबर ठग गिरफ्तार

कूटरचित दस्तावेजों से मोबाइल सिम एक्टिवेट कर साइबर अपराधियों तक पहुंचाता था आरोपी • 7 मोबाइल सिम कार्ड, 2 खाली मोबाइल सिम कवर, 2 आधार कार्ड और एक मोबाइल जब्त जयपुर 23 जुलाई। साइबर ठगों को फर्जी मोबाइल सिम उपलब्ध कराने वाले एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश हुआ है। मालपुरा गेट थाना क्षेत्र में कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर मोबाइल सिम सक्रिय करवाने की सूचना पर पुलिस थाना साइबर क्राइम राजस्थान की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 19 वर्षीय आरोपी घनश्याम मीणा को गिरफ्तार किया है। यह आरोपी फर्जी आधार कार्ड तैयार कर उन पर अपनी तस्वीर लगाकर अवैध…
Read More
बाड़मेर में ₹100 करोड़ की MD ड्रग्स फैक्ट्री का पर्दाफाश: ऑपरेशन भौकाल में मिली बड़ी सफलता

बाड़मेर में ₹100 करोड़ की MD ड्रग्स फैक्ट्री का पर्दाफाश: ऑपरेशन भौकाल में मिली बड़ी सफलता

पुलिस और एनसीबी की संयुक्त कार्रवाई से धोलकिया में ध्वस्त हुआ सिंथेटिक ड्रग्स का अड्डा, दो गिरफ्तार जयपुर 23 जुलाई। बाड़मेर पुलिस को विशेष अभियान "ऑपरेशन भौकाल" के तहत सेड़वा थाना क्षेत्र के धोलकिया गांव में एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। पुलिस ने नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो जोधपुर के साथ मिलकर एक अवैध एमडी ड्रग्स बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। इस संयुक्त कार्रवाई में भारी मात्रा में मादक पदार्थ, उसे बनाने में इस्तेमाल होने वाले रसायन और उपकरण जब्त किए गए हैं, जिनकी कीमत करीब 40 लाख रुपये आंकी गई है, जब्त केमिकल से 100 करोड रुपए की…
Read More
लोसल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ₹16.57 लाख हवाला और सोने के साथ महाराष्ट्र का संदिग्ध दबोचा

लोसल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ₹16.57 लाख हवाला और सोने के साथ महाराष्ट्र का संदिग्ध दबोचा

महाराष्ट्र निवासी आरोपी जयदीप गिरफ्तार, आयकर विभाग को दी सूचना जयपुर 22 जुलाई। सीकर पुलिस ने अवैध हवाला कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लोसल थाना क्षेत्र से एक संदिग्ध व्यक्ति को भारी मात्रा में नकदी और सोने के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक नुनावत के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान का हिस्सा है, जिसके तहत वांछित अपराधियों की धरपकड़ और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाया जा रहा है। एसपी नुनावत ने बताया कि लोसल थाना पुलिस की विशेष टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर जाना, मंगरासी, कुचामन बायपास व थाने…
Read More
सीआईडी क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई: बेनकाब हुआ अवैध केमिकल कारोबार, लाखों का ज्वलनशील पदार्थ जब्त

सीआईडी क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई: बेनकाब हुआ अवैध केमिकल कारोबार, लाखों का ज्वलनशील पदार्थ जब्त

पाली में टैंकर से चोरी कर बेचा जा रहा था बेंजीन नामक ज्वलनशील केमिकल, एक गिरफ्तार; मुख्य सरगना फरार जयपुर, 20 जुलाई। पुलिस मुख्यालय सीआईडी क्राइम ब्रांच की टीम ने वांटेड अपराधियों और संगठित गिरोहों पर नकेल कसते हुए एक बड़े अवैध केमिकल कारोबार का पर्दाफाश किया है। इस ऑपरेशन में ज्वलनशील बेंजीन नामक केमिकल की भारी मात्रा जब्त की गई है और एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है जबकि उसका साथी मौके से भागने में सफल रहा। यह कार्रवाई सुरक्षा और जनजीवन के लिए गंभीर खतरा बन चुकी अवैध गतिविधियों के खिलाफ एक महत्वपूर्ण कदम है। अतिरिक्त महानिदेशक…
Read More
प्रीती सक्सेना बनीं बिजनेस सर्कल इंडिया, जयपुर (बीसीआई) की अध्यक्ष, नई कार्यकारिणी घोषित

प्रीती सक्सेना बनीं बिजनेस सर्कल इंडिया, जयपुर (बीसीआई) की अध्यक्ष, नई कार्यकारिणी घोषित

जयपुर, 19 जुलाई। बिजनेस नेटवर्किंग एवं सहयोग के उद्देश्य से कार्यरत संगठन बिजनेस सर्कल इंडिया (बीसीआई) जयपुर ने अपनी नई कार्यकारिणी की घोषणा की। जिसमें अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी प्रीती सक्सेना; ममता पंचोली को सचिव; शुभम शर्मा को कोषाध्यक्ष; हिम्मत सिंह नाथावत को संरक्षक; अजय अग्रवाल व सुभाष गोयल को सलाहकार; विकास महिपाल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष; डॉ. मदन मोहन पालीवाल को उपाध्यक्ष; वीरेन्द्र सिंह को महासचिव; डॉ. ऐस्ट्रो मेघा शर्मा को संयुक्त सचिव; सीए सुमित गर्ग को संयुक्त कोषाध्यक्ष; सचिन गुप्ता को प्रवक्ता; अभिषेक प्रधान को कनेक्ट कोऑर्डिनेटर; और शालिनी कूलवाल सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर; नियुक्त किया गया। नई कार्यकारिणी को…
Read More
राजस्थान पुलिस का बड़ा खुलासा: अमेरिका से आए कोयले में मिलावट, करोड़ों का घोटाला उजागर

राजस्थान पुलिस का बड़ा खुलासा: अमेरिका से आए कोयले में मिलावट, करोड़ों का घोटाला उजागर

• सिरोही में नकली कोयला पाउडर डस्ट मिलाकर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश; एक गिरफ्तार, करोड़ो का माल जब्त जयपुर, 19 जुलाई। महानिदेशक पुलिस श्री राजीव कुमार के निर्देशन में इन दिनों कई बड़ी-बड़ी कार्यवाहियों को अंजाम दिया जा रहा है। राजस्थान पुलिस की सीआईडी क्राइम ब्रांच राजस्थान ने अवैध गतिविधियों और संगठित अपराधों के खिलाफ अपनी मुहिम में एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस अपराध श्री दिनेश एम एन के नेतृत्व में एक ऐसे शातिर गिरोह का भंडाफोड़ किया गया है जो USA से आयातित उच्च गुणवत्ता वाले कोयले (पेटकॉक) में मिलावट कर रहा था।…
Read More
समस्या बड़ी- प्रतिक्रिया में सुधार आवश्यक, असली अपराधियों को पकड़ना लक्ष्य :- DGP राजीव शर्मा

समस्या बड़ी- प्रतिक्रिया में सुधार आवश्यक, असली अपराधियों को पकड़ना लक्ष्य :- DGP राजीव शर्मा

मानव तस्करी पर दो दिवसीय मंथन : अपराधियों पर नकेल कसने का संकल्प जयपुर, 19 जुलाई राजस्थान पुलिस की मानव तस्करी विरोधी इकाई (AHTU) ने 18 और 19 जुलाई को राजस्थान पुलिस अकादमी में दो दिवसीय राज्य-स्तरीय सम्मेलन का सफल आयोजन किया। इस महत्वपूर्ण पहल का उद्देश्य मानव तस्करी के सभी रूपों से निपटने के लिए एक मजबूत और समन्वित रणनीति तैयार करना था, जिसमें बंधुआ मजदूरी, यौन तस्करी, सीमा पार तस्करी और ऑनलाइन बाल यौन शोषण जैसे गंभीर मुद्दे शामिल थे। समापन समारोह में बोलते हुए महानिदेशक पुलिस श्री राजीव शर्मा ने मानव तस्करी की वैश्विक और स्थानीय चुनौती…
Read More
राजस्थान में अब अपराधियों की खैर नहीं: टॉप-25 सर्वाधिक वांछितों की नई सूची जारी, 12 नए नाम शामिल, लाखों के इनाम घोषित

राजस्थान में अब अपराधियों की खैर नहीं: टॉप-25 सर्वाधिक वांछितों की नई सूची जारी, 12 नए नाम शामिल, लाखों के इनाम घोषित

एडीजी क्राइम दिनेश एम.एन. का सीधा संदेश: हर वांछित अपराधी की गिरफ्तारी हमारी प्राथमिकता, पुलिस कमिश्नर से लेकर जिला एसपी तक को निर्देश जयपुर, 18 जुलाई। राजस्थान में संगठित अपराधों पर नकेल कसने और फरार अपराधियों को सलाखों के पीछे धकेलने के लिए राजस्थान पुलिस ने कमर कस ली है। अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस, अपराध श्री दिनेश एम.एन. ने गुरुवार को एक महत्वपूर्ण आदेश जारी करते हुए राज्य स्तर पर 25 सर्वाधिक सक्रिय वांछित अपराधियों की एक नई सूची जारी की है। इस सूची में 12 नए अपराधियों को शामिल किया गया है, जो विभिन्न जघन्य अपराधों में वांछित हैं और…
Read More
error: Content is protected !!