Rajasthan News

कोटा: माँ-बेटी की निर्मम हत्या की गुत्थी सुलझी, पैसे के लेन-देन में परिचितों ने घोंटा गला, 2 अभियुक्त गिरफ्तार

कोटा: माँ-बेटी की निर्मम हत्या की गुत्थी सुलझी, पैसे के लेन-देन में परिचितों ने घोंटा गला, 2 अभियुक्त गिरफ्तार

सनसनीखेज डबल मर्डर का 48 घंटे में किया खुलासा, घटना की संवेदनशीलता और पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया जयपुर 9 नवंबर। कोटा शहर आपके पुरम थाना क्षेत्र में 7 नवंबर को हुए मां बेटी के दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस ने दो पूर्व परिचितों प्रदीप वैष्णव (30) और भरत सहरिया (23) निवासी सूरजपुर थाना खानपुर झालावाड़ को गिरफ्तार किया है। 7 नवंबर को आरकेपुरम थाना क्षेत्र के रोजड़ी इलाके में एक नर्सिंग कर्मचारी की पत्नी ज्योति वैष्णव और उनकी बेटी पलक वैष्णव की घर में गला दबाकर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना…
Read More
कोटा में ऑपरेशन शिकंजा: ₹1-1 लाख के इनामी दो टॉप 10 मोस्ट वांटेड गिरफ्तार

कोटा में ऑपरेशन शिकंजा: ₹1-1 लाख के इनामी दो टॉप 10 मोस्ट वांटेड गिरफ्तार

• रणवीर चौधरी हत्याकांड में थे वाँछित, अवैध पिस्टल व कारतूस बरामद, बड़ी वारदात का मंसूबा हुआ विफल जयपुर 6 नवंबर। कोटा शहर पुलिस ने एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल करते हुए शहर में एक बड़े आपराधिक योजना को विफल कर दिया है। मकबरा थाना टीम ने राजस्थान के टॉप 10 मोस्ट वांटेड अपराधियों की सूची में शामिल दो कुख्यात बदमाशों अजय सिंह हाडा उर्फ अज्जू और महेश झांझोट को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। ये दोनों अपराधी कोटा में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। कोटा एसपी तेजस्वनी गौतम ने बताया कि…
Read More
बाड़मेर एमडी फैक्ट्री केस में बड़ी सफलता: ₹100 करोड़ के ड्रग्स नेटवर्क का केमिकल किंग मुंबई से गिरफ्तार

बाड़मेर एमडी फैक्ट्री केस में बड़ी सफलता: ₹100 करोड़ के ड्रग्स नेटवर्क का केमिकल किंग मुंबई से गिरफ्तार

• कैमिकल फैक्ट्री के मालिक रोहन गवंस ने उपलब्ध कराए थे ड्रग बनाने के घटक, बाड़मेर पुलिस की सूचना पर राजस्थान और महाराष्ट्र में भी हुई थी बड़ी कार्रवाई जयपुर 1 नवंबर। बाड़मेर जिला पुलिस ने 22 जुलाई को पुलिस थाना सेड़वा के धोलकिया कारटीया क्षेत्र में पकड़ी गई अवैध एमडी ड्रग्स फैक्ट्री के मामले में एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने ड्रग्स बनाने के घटक (कैमिकल) उपलब्ध कराने वाले मुख्य आरोपी रोहन प्रभाकर गवंस (44) निवासी मलाड वेस्ट मुंबई को गिरफ्तार कर लिया है। रोहन गवंस, रायगढ़ (महाराष्ट्र) स्थित रोहन केमिकल्स प्राइवेट लिमिटेड का मालिक है, लंबे…
Read More
विवाह आमंत्रण के नाम पर साइबर जाल – आमंत्रण.apk से हो सकता है मोबाइल हैक

विवाह आमंत्रण के नाम पर साइबर जाल – आमंत्रण.apk से हो सकता है मोबाइल हैक

 शादियों के सीजन में साइबर ठग भेज रहे हैं नकली ई-निमंत्रण लिंक, क्लिक करते ही चोरी हो सकती है आपकी निजी जानकारी व बैंकिंग डिटेल्स जयपुर 01 नवम्बर। साइबर अपराधों को रोकने के लिए पुलिस महानिदेशक श्री राजीव कुमार शर्मा के निर्देशानुसार राजस्थान पुलिस की साइबर क्राइम शाखा ने आमजन को एक गंभीर साइबर खतरे के प्रति आगाह किया है। विवाह-शादी के इस सीज़न में साइबर ठग सोशल मीडिया, व्हाट्सएप और ईमेल के माध्यम से ई-निमंत्रण और गिफ्ट लिंक के बहाने एक खतरनाक जाल बिछा रहे हैं। इस चेतावनी का उद्देश्य साइबर अपराधों पर अंकुश लगाना है।      उप…
Read More
डीजीपी राजीव शर्मा खुद दौड़े पुलिसकर्मियों के साथ — जयपुर में गूंजा एकता का संदेश

डीजीपी राजीव शर्मा खुद दौड़े पुलिसकर्मियों के साथ — जयपुर में गूंजा एकता का संदेश

एक भारत, श्रेष्ठ भारत का आह्वान: जयपुर। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर शुक्रवार को राजधानी जयपुर में राष्ट्रीय एकता का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के संकल्प के साथ आयोजित ‘रन फॉर यूनिटी’ (राष्ट्रीय एकता दौड़) में प्रदेश के पुलिस महानिदेशक श्री राजीव शर्मा स्वयं पुलिसकर्मियों और नागरिकों के साथ कदम से कदम मिलाकर दौड़े। उनके साथ वरिष्ठ अधिकारी, पुलिसकर्मी, विद्यार्थी और आमजन बड़ी संख्या में शामिल हुए। दौड़ के दौरान हर ओर देशभक्ति और एकता का उत्साह नजर आया। गांधी सर्किल से प्रारंभ होकर बिड़ला मंदिर, रामबाग और अंबेडकर…
Read More
4 घंटे में सुलझा विधानसभा उप-चुनाव धमकी कांड : गैंगस्टर रोहित गोदारा के नाम पर पत्र भेजने वाला रिटायर्ड अधिकारी गिरफ्तार

4 घंटे में सुलझा विधानसभा उप-चुनाव धमकी कांड : गैंगस्टर रोहित गोदारा के नाम पर पत्र भेजने वाला रिटायर्ड अधिकारी गिरफ्तार

• अंता प्रत्याशी नरेश मीणा को मारने की दी थी धमकी, जमीन विवाद में प्रतिद्वंद्वी को फंसाने के लिए रचा षड्यंत्र जयपुर 31 अक्टूबर। बारां पुलिस ने विधानसभा उप-चुनाव अन्ता के निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा को गैंगस्टर रोहित गोदारा के नाम से धमकी भरा पत्र भेजने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को मात्र 4 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक बारां अभिषेक अंदासु के अनुसार आरोपी की पहचान रिटायर्ड पीएचईडी अधिकारी नरेन्द्र यादव (64) निवासी आरके पुरम कोटा के रूप में हुई है, जिसने उप-चुनाव का फायदा उठाते हुए अपने जमीन विवाद के प्रतिद्वंद्वियों को…
Read More
हिस्ट्रीशीटर डेनिश हत्याकांड: हत्‍या के लिये लड़के उपलब्ध कराने वाला मुख्य सूत्रधार गिरफ्तार

हिस्ट्रीशीटर डेनिश हत्याकांड: हत्‍या के लिये लड़के उपलब्ध कराने वाला मुख्य सूत्रधार गिरफ्तार

• झुंझुनूं पुलिस ने तोड़ा मदिया गैंग का नेटवर्क, आरोपी जितेंद्र उर्फ जोनी सहित अब तक 06 आरोपी सलाखों के पीछे जयपुर 26 अक्टूबर। झुंझुनूं जिला पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय देवेन्द्र सिंह राजावत के मार्गदर्शन में पुलिस थाना कोतवाली ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। थानाधिकारी हरजिन्द्र सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने कस्बा झुंझुनूं में हुए हिस्ट्रीशीटर डेनिश बावरिया हत्याकांड में वारदात को अंजाम देने के लिए बदमाश उपलब्ध करवाने वाले मुख्य सूत्रधार जितेंद्र उर्फ जोनी मेघवाल (22) निवासी गोठड़ा को गिरफ्तार किया है। इस गिरफ्तारी के साथ, पुलिस…
Read More
दीपावली के पंचमहापर्व पर प्रभु द्वारकाधीश जी के दर्शन को पहुँचे डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़

दीपावली के पंचमहापर्व पर प्रभु द्वारकाधीश जी के दर्शन को पहुँचे डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़

राजसमंद, 23 अक्टूबर। मेवाड़ पूर्व राजपरिवार के सदस्य डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ दीपावली के पंचदिवसीय महापर्व के पावन अवसर पर कांकरोली स्थित प्रभु श्री द्वारकाधीश और मेदपाट कुलगुरु गोस्वामी डॉ. वागीशकुमारजी महाराजश्री से आशीर्वाद लेने पहुँचे। डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ गद्दी पर बैठने के बाद, पहली दीपावली होने व प्राचीन परम्परा के निर्वहन हेतु कांकरोली पहुँचे। जहां मंदिर परम्परा अनुसार तृतीयपीठ युवराज गोस्वामी वेदांत कुमार जी डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ की अगुवानी की। मंदिर के गोवर्धन चैक में मंदिर बैण्ड की सुमधुर ध्वनी के बीच श्री द्वारकाधीश मंदिर के सुरक्षा गार्ड्स की ओर से गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। गोवर्धन…
Read More
सांसद डॉ रावत ने हाइवे से जुडे मामलों में परियोजना अधिकारी से की चर्चा

सांसद डॉ रावत ने हाइवे से जुडे मामलों में परियोजना अधिकारी से की चर्चा

उदयपुर। सांसद डॉ मन्नालाल रावत ने शुक्रवार को राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के परियोजना अधिकारी, उदयपुर से बैठक कर हाइवे से जुडे विभिन्न मामलों की प्रगति पर चर्चा की। सांसद डॉ रावत ने मंडावा फला कागदर में अधिकृत भूमि के मालिकों को शेष मुआवजा शीघ्र दिलवाने, स्वरूपगंज से खेरवाड़ा वाया बावलवाड़ा सड़क को जल्दी ठीक करने एवं खेरवाड़ा में एलिवेटेड रोड की प्रगति पर चर्चा की। सांसद डॉ रावत ने एलिवेटेड रोड के तकनीकी विषय शीघ्र क्लियर करके निर्माण के लिए टेंडर लगाने का भी आग्रह किया।
Read More
श्री एकलिंगनाथ सेवा संगठन के घासा सेंटर का शुभारंभ 26 को, तैयारी बैठक हुई

श्री एकलिंगनाथ सेवा संगठन के घासा सेंटर का शुभारंभ 26 को, तैयारी बैठक हुई

उदयपुर। समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी श्री एकलिंगनाथ राष्ट्रीय सेवा संगठन की शाखा तहसील मावली के गांव घासा में भी शुरु की जा रही है। शुक्रवार को घासा में कार्यकर्ताओं की बैठक हुई तैयारियों की समीक्षा की गई। श्री एकलिंगनाथ राष्ट्रीय सेवा संगठन के संस्थापक अध्यक्ष आकाश बागडी ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को भी प्रशिक्षण का लाभ देने के लिए घासा, मावली में 26 अक्टूबर को सेंन्टर की स्थापना करने का निर्णय लिया गया गया है। यहां बडी संख्या में महिलाओं ने प्रशिक्षण में रुचि दिखाई है, जिसको देखते हुए प्रारंभिक चरण में 100 से ज्यादा…
Read More
error: Content is protected !!