Rajasthan News

उदयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा ई- लॉटरी का आयोजन 18 दिसम्बर को

उदयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा ई- लॉटरी का आयोजन 18 दिसम्बर को

उदयपुर, 10 दिसम्बर। उदयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा कुल 1109  आवासीय भूखण्डों के आवंटन हेतु ई- लॉटरी का आयोजन 18 दिसम्बर को प्रात 11 बजे सामुदायिक केन्द्र, साउथ एक्स्टेंशन, बलीचा उदयपुर में  किया जाएगा। यूडीए आयुक्त राहुल जैन बताया कि ई- लॉटरी पूर्णतः ऑनलाईन माध्यम से,  पूर्ण पारदर्शिता के साथ, जिला कलेक्टर महोदय द्वारा नामित प्रतिनिधि, प्राधिकरण अधिकारियों एवं अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति में आयोजित की जायेगी। आवेदक निर्धारित  तिथि एवं स्थान पर उपस्थित होकर ई- लॉटरी की प्रक्रिया का प्रत्यक्ष अवलोकन कर सकते हैं। लॉटरी के पश्चात सफल आवेदकों की सूची तथा प्रतीक्षा सूची प्राधिकरण की वेबसाइट पर…
Read More
स्वच्छता, प्लास्टिक प्रतिबंध और जैव-चिकित्सा अपशिष्ट प्रबंधन पर सख्ती के निर्देश, ठोस कचरा प्रबंधन समिति एवं स्पेशल टास्क फोर्स कमेटी की बैठक

स्वच्छता, प्लास्टिक प्रतिबंध और जैव-चिकित्सा अपशिष्ट प्रबंधन पर सख्ती के निर्देश, ठोस कचरा प्रबंधन समिति एवं स्पेशल टास्क फोर्स कमेटी की बैठक

उदयपुर, 10 दिसंबर। राष्ट्रीय हरित अधिकरण के प्रकरण संख्या 606/2018 के अंतर्गत गठित स्पेशल टास्क फोर्स तथा ठोस कचरा निस्तारण समिति की बैठक बुधवार को जिला कलक्टर नमित मेहता के निर्देशन एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर जितेंद्र ओझा की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में हुई। बैठक में क्षेत्रीय अधिकारी, राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल शरद सक्सेना, स्थानीय निकाय विभाग के उपनिदेशक विनोद कुमार, सीएमएचओ डॉ अशोक आदित्य तथा विभिन्न नगर निकायों के अधिशासी अधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक में घर-घर कचरा संग्रहण, स्रोत पर गीले एवं सूखे कचरे का पृथकीकरण, पृथक परिवहन, एमआरएफ प्लांटों के प्रभावी संचालन, सार्वजनिक स्थानों की…
Read More
12वीं राजस्थान राज्य अर्न्तसंभागीय सिविल सेवा खेलकूद प्रतियोगिता 30 जनवरी से

12वीं राजस्थान राज्य अर्न्तसंभागीय सिविल सेवा खेलकूद प्रतियोगिता 30 जनवरी से

उदयपुर, 10 दिसम्बर। 12वीं राजस्थान राज्य अर्न्तसंभागीय सिविल सेवा खेलकूद प्रतियोगिता आगामी 30 जनवरी से 1 फरवरी 2026 तक उदयपुर में प्रस्तावित हैं। इसके लिए जिला कलक्टर नमित मेहता के निर्देशन में तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं। जिला कलक्टर ने आयोजन को सफल बनाने के लिए विविध समितियां गठित की हैं। उधर, उदयपुर संभाग की टीमों का चयन अब 15 दिसम्बर के स्थान पर 22 दिसम्बर को किया जाएगा। गांधी ग्राउण्ड व खेलगांव में होगा चयन ट्रायल अतिरिक्त संभागीय आयुक्त छोगाराम देवासी ने बताया कि टेबल टेनिस महिला एवं पुरूष, वॉलीबाल पुरूष, कबड्डी महिला एवं पुरूष, बैडमिंटन महिला एवं…
Read More
विज्ञान समिति, अशोक नगर उदयपुर में स्वस्थ जीवन के सात वैदिक सूत्र विषय पर विशेष सत्र आयोजित

विज्ञान समिति, अशोक नगर उदयपुर में स्वस्थ जीवन के सात वैदिक सूत्र विषय पर विशेष सत्र आयोजित

उदयपुर में विज्ञान समिति, अशोक नगर द्वारा प्रातः 11 से 12 बजे तक  “7 फ़ाउंडेशंस ऑफ़ हेल्दी लिविंग – साइंस ऑफ़ वैदिक विज़डम” विषय पर एक विशेष स्वास्थ्य सत्र का सफल आयोजन किया गया। मीडिया प्रभारी प्रोफेसर विमल शर्मा ने बताया की मुख्य वक्ता डॉ. एन. सी. जैन (सेवानिवृत्त IFS, पूर्व PCCF राजस्थान एवं ‘समाग्रम’—समग्र ईको-वेलनेस आंदोलन के संस्थापक) ने अपने 40 वर्षों के अनुभव साझा करते हुए वैदिक ज्ञान और प्राकृतिक जीवनशैली पर आधारित सात सिद्धांतों को अपनाकर पूर्ण स्वास्थ्य सरलता से प्राप्त करने के सूत्र समझाए। कार्यक्रम में डॉ. चेतन दाधीच (नेचुरोपैथ एवं वेलनेस विशेषज्ञ) भी उपस्थित थे,…
Read More
विश्व मानवाधिकार दिवस पर न्याय आपके द्वार के अभियान में छात्रों को दी कानूनी जानकारी

विश्व मानवाधिकार दिवस पर न्याय आपके द्वार के अभियान में छात्रों को दी कानूनी जानकारी

खेरवाड़ा,राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उदयपुर के निर्देशानुसार तालुका विधिक सेवा समिति खैरवाङा के अध्यक्ष अपर जिला एवं सेशन न्यायालय के न्यायाधीश डॉ जगदीश कुन्तल के निर्देशन में उपखंड नयागांव के आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय थाणा में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया पीएलवी चन्दूलाल मेघवाल ने 'विश्व मानवाधिकार दिवस' पर छात्रों को बताया कि भारतीय संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकारों का हम सभी भारतीय नागरिक पूर्ण रूप से पालन करें। अधिकार एवं कर्तव्य को आम नागरिक के लिए सजगता से जागरूक रहने एवं मौलिक अधिकारों के बारे में जानकारी दी। रालसा की जन उपयोगिता,…
Read More
उदयपुर देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने किया नवनियुक्त अनुसूचित जाति विभाग अध्यक्ष एवं नवनियुक्त अल्पसंख्या विभाग अध्यक्ष का स्वागत।

उदयपुर देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने किया नवनियुक्त अनुसूचित जाति विभाग अध्यक्ष एवं नवनियुक्त अल्पसंख्या विभाग अध्यक्ष का स्वागत।

उदयपुर। 10 दिसंबर। उदयपुर देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष रघुवीर सिंह मीणा ने आज सूरजपोल स्थित उदयपुर देहात जिला कांग्रेस कार्यालय में नवनियुक्त उदयपुर देहात जिला अनुसूचित जाति विभाग अध्यक्ष गणेश लाल मेघवाल, नवनियुक्त उदयपुर देहात अल्पसंख्यक विभाग अध्यक्ष फारुख कुरैशी, नवनियुक्त अनुसूचित जाति विभाग प्रदेश सचिव गोपाल सरपटा का उपरणा पहना कर स्वागत किया। इस अवसर पर डॉ कौशल नागदा, मोडी राम सेंबारा, ओम प्रकाश गमेती, शंकर मीणा भी उपस्थित रहे।
Read More
भीलवाड़ा विधायक अशोक कोठारी ने मुख्यमंत्री शर्मा से की मुलाकात

भीलवाड़ा विधायक अशोक कोठारी ने मुख्यमंत्री शर्मा से की मुलाकात

शहर के सर्वांगीण विकास पर व्यापक चर्चा क्लीन ग्रीन इको सिटी का हो क्रियान्वयन अर्थव्यवस्था की रीढ़ माने जाने वाले उद्योगों का हो समुचित विकास भीलवाड़ा 9 दिसंबर । भीलवाड़ा शहर विधायक अशोक कोठारी ने जयपुर में मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा से मुलाकात की। विधायक कोठारी ने मुख्यमंत्री से मिलकर भीलवाड़ा के सर्वांगीण विकास से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की।  मुलाकात के दौरान विधायक कोठारी ने मुख्यमंत्री के सामने भीलवाड़ा शहर से जुड़े विभिन्न विकास कार्यों और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से रखा। उन्होंने शहर के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने नई विकास परि योजनाओं को शुरू…
Read More
24 घंटे में खुलासा: स्कूल जा रही 11 वर्षीय नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपी रितेश गिरफ्तार

24 घंटे में खुलासा: स्कूल जा रही 11 वर्षीय नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपी रितेश गिरफ्तार

• भवानीमंडी पुलिस की बड़ी सफलता: रूट एनालिसिस से पकड़ा गया 37 वर्षीय शादीशुदा आरोपी जयपुर 8 दिसंबर। झालावाड़ पुलिस ने एक संवेदनशील मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए अकेली स्कूल जा रही एक 11 वर्षीय नाबालिग छात्रा का पीछा कर छेड़छाड़ का प्रयास करने वाले 37 वर्षीय आरोपी को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की पहचान रूट एनालिसिस और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर की, भले ही उसने अपना मुंह मफलर से ढका हुआ था। एसपी अमित कुमार ने बताया कि घटना 6 दिसंबर की सुबह उस समय हुई जब नाबालिग…
Read More
चूरू पुलिस का रोहित गोदारा की गैंग पर डबल अटैक

चूरू पुलिस का रोहित गोदारा की गैंग पर डबल अटैक

​• एक तरफ 50 लाख की रंगदारी मांगने वाला टॉप-10 अपराधी गिरफ्तार, तो दूसरी तरफ डंकी रूट से विदेश भागने की फिराक में बैठा 5000 का इनामी दिल्ली से दबोचा जयपुर 7 दिसंबर। पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार चूरू पुलिस ने अवैध आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रोहित गोदारा और वीरेंद्र चारण गैंग के खिलाफ एक साथ दो बड़ी कार्यवाहियां करते हुए दो सक्रिय गुर्गों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई अवैध वसूली, रंगदारी मांगने और समाज में भय का वातावरण उत्पन्न करने वाले अपराधियों के नेटवर्क पर एक सीधा प्रहार है। चुरू जिला पुलिस अधीक्षक जय यादव ने बताया कि पहली…
Read More
हाईकोर्ट लिपिक भर्ती परीक्षा में हाई-टेक नकल: ब्लूटूथ से चयनित 4 कनिष्ठ लिपिक गिरफ्तार

हाईकोर्ट लिपिक भर्ती परीक्षा में हाई-टेक नकल: ब्लूटूथ से चयनित 4 कनिष्ठ लिपिक गिरफ्तार

• स्पेन से मंगाए गए स्पाई कैमरा से लीक हुआ था पेपर, नियुक्ति के बाद चुकाई गई थी लाखों की रकम जयपुर 7 दिसंबर। अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस, स्पेशल ऑपरेशन्स ग्रुप विशाल बंसल ने एक बड़े खुलासे में बताया कि राजस्थान उच्च न्यायालय द्वारा वर्ष 2022 में आयोजित कनिष्ठ न्यायिक सहायक, लिपिक ग्रेड-द्वितीय एवं सहायक लिपिक ग्रेड-द्वितीय की संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा में अनुचित साधनों का प्रयोग कर चयनित हुए चार अभ्यर्थियों को एसओजी ने गिरफ्तार किया है। यह परीक्षा 12 मार्च और 19 मार्च 2023 को संपन्न हुई थी। एडीजी बंसल ने जानकारी दी कि इस पूरे हाई-टेक नकल तंत्र का…
Read More
error: Content is protected !!