वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना-2022-20 हजार वरिष्ठ नागरिक करेंगे तीर्थ यात्रा
70 वर्ष से अधिक के यात्री सहायक भी ले जा सकेंगे साथ जयपुर, 16 जून। राज्य सरकार वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना के तहत इस वर्ष 20 हजार वरिष्ठ नागरिकों को तीर्थ यात्रा करवायेगी। इनमें से 18 हजार यात्रियों को रेल द्वारा एवं 2 हजार यात्रियों को हवाई जहाज द्वारा यात्रा करवाई जाएगी। यात्रा के लिए आवेदन 16 जून, 2022 से 10 जून, 2022 तक किए जा सकेंगे। देवस्थान विभाग के आयुक्त श्री करण सिंह ने बताया कि रेल द्वारा रामेश्वरम्-मदुरई, जगन्नाथपुरी, तिरूपति, द्वारकापुरी-सोमनाथ, वैष्णो देवी-अमृतसर, प्रयागराज-वाराणसी, मथुरा-वृंदावन, सम्मेदशिखर-पावापुरी, उज्जैन-औंकारेशवर, गंगासागर, कामाख्या, हरिद्वार-ऋषिकेश, बिहार शरीफ एवं वेलनकानी चर्च (तमिलनाडु) की…
