राजस्थान लागू करेगा हाइड्रोजन नीति- उद्योग मंत्री
जयपुर, 7 अक्टूबर। उद्योग मंत्री श्रीमती शकुन्तला रावत ने कहा कि राजस्थान देश में पहला प्रदेश होगा जो ग्रीन हाइड्रोजन नीति को लागू करेगा। श्रीमती रावत शुक्रवार को जेईसीसी में इन्वेस्ट राजस्थान समिट के अंतर्गत आयोजित फ्यूचर रेडी सेक्टर कॉन्क्लेव- एक्सप्लोरिंग इन्वेस्टमेंट इन फ्यूचर रेडी सेक्टर्स को संबोधित कर रही थीं। श्रीमती रावत ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य ने अक्षत ऊर्जा के क्षेत्र मे अभूतपूर्व प्रगति की है। आज राजस्थान सोलर ऊर्जा के क्षेत्र मे पूरे देश में प्रथम है। उन्होंने प्राकृतिक संसाधनों के उचित उपयोग पर जोर दिया। उद्योग मंत्री ने कहा कि सरकार की नीतियों पर…
