आदि महोत्सव कोटड़ा: कला के आंगन पर दिखा जनजाति संस्कृति का अनूठा संगम
ढोल-मृदंग की थाप के साथ झूमी झांझर की झनकार घुंघरु की छनकार के साथ थिरकते कलाकारों ने किया मंत्रमुग्ध उदयपुर, 28 सितंबर। जिला प्रशासन, जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग, माणिक्य लाल वर्मा आदिम जाति शोध संस्थान एवं पर्यटन विभाग के तत्वावधान में जिले के सुदूर आदिवासी अंचल कोटड़ा ब्लॉक में आयोजित ‘आदि महोत्सव 2022 कोटड़ा’ के दूसरे दिन कला के आंगन पर देशभर की जनजाति संस्कृति का अनूठा संगम देखने को मिला। उदयपुर संभाग के जनजाति कलाकारों के साथ भारत के विभिन्न राज्यों से आये कलाकारों ने ढोल-मृदंग की थाप के साथ झांझर की झनकार और घुघरू की छनकार के साथ…
