Rajasthan News

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड-कनिष्ठ अभियंता सिविल ,विद्युत यांत्रिक  डिग्री एवं डिप्लोमा धारक सीधी भर्ती-परीक्षा-2022 का परिणाम जारी 

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड-कनिष्ठ अभियंता सिविल ,विद्युत यांत्रिक डिग्री एवं डिप्लोमा धारक सीधी भर्ती-परीक्षा-2022 का परिणाम जारी 

जयपुर, 07 जुलाई। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा 18,19 एवं 20 मई -2022 को सार्वजनिक निमार्ण विभाग, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग एवं स्वायत्त शासन विभाग के लिए आयोजित कनिष्ठ अभियंता, सिविल, विद्युत यांत्रिकी/विद्युत डिग्री एवं डिप्लोमा धारक सीधी भर्ती परीक्षा -2022 का परीक्षा,परिणाम गुरूवार को जारी कर दिया गया है। इसी प्रकार 24 अप्रेल 2022 को पशुधन विभाग के लिए आयोजित पशुधन सहायक सीधी भर्ती परीक्षा -2022 का भी परिणाम जारी कर दिया गया है।   राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के सचिव ने बताया कि विस्तृत परीक्षा परिणाम एवं अन्य जानकारियों बोर्ड की वेबसाईट www.rsmssb.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध है।
Read More
प्रशासन शहरों के संग अभियान में एक भी पात्र परिवार आवासीय पट्टे से वंचित नही रहे – प्रमुख शासन सचिव

प्रशासन शहरों के संग अभियान में एक भी पात्र परिवार आवासीय पट्टे से वंचित नही रहे – प्रमुख शासन सचिव

जयपुर, 6 जुलाई। नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन विभाग के प्रमुख शासन सचिव एवं जिला प्रभारी सचिव कुंजीलाल मीणा ने कहा कि प्रशासन शहरों के संग अभियान में एक भी पात्र परिवार आवासीय पट्टे से वंचित नहीं रहें। इसके लिए सभी निकाय वार्डवार जन प्रतिनिधियों व अधिकारियों की टीम बनाकर घर-घर दस्तक देकर डाटा एकत्रित कर सभी को अभियान का लाभ दें। मीना बुधवार को कोटा के जिला परिषद सभागार में प्रशासन शहरों के संग अभियान की समीक्षा बैठक लेते हुए जिले के नगर निगम, नगर विकास न्यास, नगर पालिकाओं के जन प्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की कार्यशाला को सम्बोधित कर…
Read More
कन्हैयालाल के पुत्रों को मिलेगी सरकारी नौकरी, नियमों में शिथिलता देने पर निर्णय

कन्हैयालाल के पुत्रों को मिलेगी सरकारी नौकरी, नियमों में शिथिलता देने पर निर्णय

- न्यूज वेबसाइट्स पर भी जारी होंगे राजकीय विज्ञापन, पॉलिसी को मिली स्वीकृति - नवीन राजकीय महाविद्यालयों के प्रबंधन हेतु राजस्थान कॉलेज एजुकेशन सोसायटी का गठन - तकली मध्यम सिंचाई परियोजना के डूब क्षेत्र के गांवों में बसे व्यक्तियों के पुनर्वास के लिए 21 करोड़ की एक मुश्त विशेष अनुग्रह राशि स्वीकृत जयपुर, 6 जुलाई। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में बुधवार को मुख्यमंत्री निवास पर राज्य मंत्रिमंडल की बैठक आयोजित हुई। इसमें प्रदेश के राजकीय कार्मिकों की वेतन विसंगतियों को दूर करने, न्यूज वेबसाइट्स को सरकारी विज्ञापन जारी करने, नवीन राजकीय महाविद्यालयों के बेहतर प्रबंधन के लिए राजस्थान…
Read More
केन्द्रीय सहकारी बैंकों एवं उपभोक्ता भंडारों में 800 पदों पर भर्ती होगी

केन्द्रीय सहकारी बैंकों एवं उपभोक्ता भंडारों में 800 पदों पर भर्ती होगी

अधिकारी एवं कर्मचारी कर्तव्यों का पालन कर जनहित में कार्य करें जयपुर, 5 जुलाई। सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने कहा कि सहकारी बैंकों एवं उपभोक्ता भंडारों में रिक्त 800 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए सहकार भर्ती बोर्ड के माध्यम से आवेदन आंमत्रित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय सहकारी बैंकों में पूर्व में भी 700 विभिन्न पदों पर भर्ती कर नियुक्तियां दी जा चुकी है। आंजना मंगलवार को कृषि अनुसंधान केन्द्र दुर्गापुरा के ऑडिटोरियम में राजस्थान स्टेट कॉपरेटिव सर्विसेज ऑफिसर्स एसोसिएशन एवं एसोसिएशन ऑफ राजस्थान कॉपरेटिव सबोर्डिनेट सर्विसेज के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में संबोधित कर…
Read More
मतदाताओं का पंजीकरण आसान बनाने के लिए 12 प्रपत्रों में हुए संशोधन

मतदाताओं का पंजीकरण आसान बनाने के लिए 12 प्रपत्रों में हुए संशोधन

जयपुर, 4 जुलाई। निर्वाचकों के पंजीकरण के लिए भरे जाने वाले प्रपत्रों को मतदाताओं के सुविधानुकूल बनाने के लिए इनमें संशोधन किया गया है। संशोधित प्रपत्र 1 अगस्त 2022 से प्रभावी होंगे तथा इसी दिन से ईआरओ- नेट और इससे जुड़ी आईटी एप्लीकेशन्स में नए आवेदन पत्र और प्रक्रिया उपलब्ध होगी।  राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री प्रवीण गुप्ता ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के परामर्श से केन्द्र सरकार के विधि एवं न्याय मंत्रालय द्वारा निर्वाचन पंजीकरण (संशोधन) नियम 2022 के तहत कुल 12 प्रपत्रों 1, 2, 2ए, 3, 6, 7, 8, 11, 11ए, 11बी, 18 व 19 में…
Read More
अग्निवीर वायु भर्ती प्रक्रिया शुरू, 05 जुलाई तक करें आवेदन

अग्निवीर वायु भर्ती प्रक्रिया शुरू, 05 जुलाई तक करें आवेदन

जयपुर, 04 जुलाई। भारतीय वायुसेना में अग्निपथ स्कीम के तहत ऑनलाइन पंजीकरण शुरू हो गये है जिसके लिये इच्छुक अविवाहित पुरूष उम्मीदवार भर्ती से संबधित विस्तृत जानकारी भारतीय वायुसेना की आधिकारिक वेबसाईट indianairforce.nic.in और careerindianairforc.cdac.in से प्राप्त कर सकते है। भर्ती के लिए 05 जुलाई सांय 5 बजे तक agnipathvayu.cdac.in पर लॉग इन कर ऑनलाईन पजीकरण कर सकते है।  डिफेंस पीआरओ लेफ्टिनेंट कर्नल श्री अमिताभ शर्मा ने बताया कि अविवाहित पुरूष उम्मीदवार जो 29 दिसम्बर 1999 से 29 जून 2005 तक जन्मे है वे इस भर्ती के लिए पात्र होंगे। भर्ती प्रक्रिया हेतु उम्मीदवारों को 12वीं कक्षा या इसके समकक्ष…
Read More
97 सरकारी मृतक कर्मचारियों के आश्रितों को अनुकम्पा नियुक्ति के आदेश जारी

97 सरकारी मृतक कर्मचारियों के आश्रितों को अनुकम्पा नियुक्ति के आदेश जारी

जयपुर, 4 जुलाई। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा मृतक आश्रित अनुकम्पा नियुक्ति हेतु गठित समिति की अनुशंषा पर 97 सरकारी मृतक कर्मचारियों के आश्रितों को अनुकम्पा नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए गए हैं।  निदेशक (अराजपत्रित) चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग श्री सुरेश नवल ने बताया कि 97 मृतक आश्रितों को कनिष्ठ सहायक के 74, वाहन चालक के 1, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी 19 एवं स्वीपर के 3 पदों पर अनुकम्पा नियुक्ति के आदेश जारी किए गए हैं। उन्होंने बताया कि मृतक आश्रितों के कार्यग्रहण करने की तिथि से 2 वर्ष की कालावधि के लिए परिवीक्षाधीन प्रशिक्षणार्थी के रूप में नियुक्त किया…
Read More
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्डः बेसिक कम्प्यूटर अनुदेशक तथा वरिष्ठ  कम्प्यूटर अनुदेशक सीधी भर्ती परीक्षा—2022 के मास्टर प्रश्न पत्र एवं  उत्तर कुंजी जारी

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्डः बेसिक कम्प्यूटर अनुदेशक तथा वरिष्ठ कम्प्यूटर अनुदेशक सीधी भर्ती परीक्षा—2022 के मास्टर प्रश्न पत्र एवं उत्तर कुंजी जारी

जयपुर, 4 जुलाई । राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा 18 जून, 2022 को आयोजित बेसिक कम्प्यूटर अनुदेशक सीधी भर्ती परीक्षा-2022, (प्रथम प्रश्न पत्र- परीक्षा कोड 118A, द्वितीय प्रश्न पत्र परीक्षा कोड: 118B) एवं 19 जून, 2022 को आयोजित वरिष्ठ कम्प्यूटर अनुदेशक सीधी भर्ती परीक्षा-2022, (प्रथम प्रश्न पत्र- परीक्षा कोड 119A, द्वितीय प्रश्न पत्र परीक्षा कोड: 119B) के मास्टर प्रश्न पत्र तथा इनकी प्रारम्भिक उत्तर कुंजी बोर्ड की वेबसाइट www.rsmssb.rajasthan.gov.in पर जारी कर दी गयी है। यदि किसी परीक्षार्थी को प्रश्न पत्र में सम्मिलित किसी अथवा किन्ही प्रश्न अथवा इसके या इनके उत्तर के संबंध में कोई आपत्ति हो तो निर्धारित…
Read More
उदयपुर ने कायम रखी शांति और सोहार्द्र की परंपराशहर में कर्फ्यू अवधि में 4 घंटे की छूट दी

उदयपुर ने कायम रखी शांति और सोहार्द्र की परंपराशहर में कर्फ्यू अवधि में 4 घंटे की छूट दी

उदयपुर, झीलों की नगरी उदयपुर के रहवासियों ने शांति और सोहार्द्र की अपनी परंपरा को बरकरार रखते हुए शुक्रवार को पूरे हर्ष व उल्लास के साथ भगवान जगन्नाथ स्वामी की रथयात्रा को आयोजित किया। आज दिनभर लेकसिटी झीलों की लहरों की भांति शांत रही और शहर की फिज़ा में जगन्नाथ रथयात्रा के साथ आनंद की हिलोरें उठती रही। जिला प्रशासन ने रथयात्रा आयोजकों के साथ शहरवासियों का आभार जताया है।इधर, तनाव के बाद शांति की राह पर पहुंचे उदयपुरवासियों के लिए जिला प्रशासन ने गत 28 जून से लगे कर्फ्यू में चार घंटों की छूट देने का फैसला किया है।…
Read More
दस दिवसीय एनसीसी वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन

दस दिवसीय एनसीसी वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन

उदयपुर 29 जून / एनसीसी के 10 दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का समापन बुधवार को जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय के एग्रीकल्चर महाविद्यालय के कृषि भवन में सम्पन्न हुआ जिसमें उदयपुर संभाग के 600 केडेट्स ने भाग लिया।  समारोह का शुभारंभ डीडीजी एयर कोमोडोर एल.के. जैन, कुलपति प्रो. एस.एस. सारंगदेवोत, ग्रूप कमांडर कर्नल भास्कर चक्रवर्ती, कुल प्रमुख भंवर लाल गुर्जर, कमांडिंग आफिसर कर्नल इन्द्रजीत सिंह घोषाल, प्रो. गजेन्द्र माथुर ने मॉ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया। 10 राज बटालियन एनसीसी के कमांडिंग आफिसर कर्नल इन्द्रजीत सिंह घोषल ने बताया कि 10 दिवसीय शिविर में योग, फायरिंग,…
Read More
error: Content is protected !!