400 करोड़ रु. आरक्षित राशि के 53 रॉयल्टी ठेकों की ई-नीलामी 19 अक्टूबर से -एसीएस, माइंस एवं पेट्रोलियम
-27 खनि अभियंताओं के क्षेत्राधिकार में माइनर मिनरल्स ठेकों की रायल्टी होगी वसूली जयपुर, 18 अक्टूबर। अतिरिक्त मुख्य सचिव माइंस,पेट्रोलियम एवं जलदाय डॉ. सुबोध अग्रवाल ने बताया है किराज्य सरकार ने खनन पट्टों से निकलने वाले खनिज पर देय राजस्व की वसूली के लिए 27 स्थानोें के 53 रॉयल्टी ठेकाें की ई-प्लेटफार्म पर नीलामी प्रकिया शुरु कर दी है। उन्होंने बताया कि रायल्टी नाकों की ऑनलाईन नीलामी भारत सरकार के ई-पोर्टल पर 19 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक होगी। ई-नीलामी की विस्तृत जानकारी विभागीय वेबसाइट व भारत सरकार के पोर्टल पर देखी जा सकती है। एसीएस डॉ. सुबोध अग्रवाल ने…
