बॉर्डर एरिया में मादक पदार्थों की तस्करी में गिरफ्तार तस्करों को राज्य पुलिस को सुपुर्द किया जाना चाहिए- गृह राज्य मंत्री
पुलिस आधुनिकरण के लिए मिलने वाली राशि से संबंधित नई गाइडलाइंस में संशोधन किया जाए, जयपुर, 28 अक्टूबर । केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा हरियाणा के सूरजकुंड में आयोजित दो दिवसीय राज्यों के गृह मंत्रियों के चिंतन शिविर के दूसरे दिन शुक्रवार को राजस्थान के गृह राज्य मंत्री श्री राजेंद्र सिंह यादव ने कहा कि पुलिस आधुनिकीकरण के लिए मिलने वाली राशि को नई गाईडलाईन के अनुसार वाहनों की मोबिलिटी तथा पुलिस इन्फ्रास्ट्रक्चर के कंसट्रक्शन में उपयोग नही लिया जा सकता है इसलिए इसमें संशोधन किया जाये ताकि मिलने वाली राशि से पुलिस आधुनिकीकरण को और मजबूत किया जा सके। उन्होंने…
