अवैध खनन गतिविधियों के खिलाफ माइंस व पुलिस विभाग का आज से तीन दिन का सघन अभियान – अतिरिक्त मुख्य सचिव,माइंस एवं पेट्रोलियम
जयपुर, 11 नवंबर। राज्य के माइंस विभाग द्वारा पुलिस प्रशासन के समन्वय से अवैध खनन, परिवहन और भण्डारण के विरुद्ध तत्काल प्रभाव से तीन दिन का विशेष अभियान चलाने का निर्णय किया गया है। अतिरिक्त मुख्य सचिवमाइंस, पेट्रोलियम एवं पीएचईडी डॉ. सुबोध अग्रवाल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि राज्य के सभी माइनिंग अधिकारियों को शुक्रवार को ही अपने क्षेत्र के संबंधित पुलिस अधीक्षकों से संपर्क कर प्रभावी कार्यवाही की रणनीति बनाने के निर्देश दिए हैं। आज से प्रदेश में कार्यवाही की सूचना भी आने लगी है और आरंभिक सूचनाओं के अनुसार बिना रवन्ना या टीपी के खनिज परिवहन करते हुए 13 से अधिक…
