राजस्थान गैस ने दी आम उपभोक्ताओं को पीएनजी और सीएनजी की दरों में 4 से 8 रुपए तक की बड़ी राहत
-कोटा, नीमराना और कूकस के ग्राहकों को मिलेगी राहत -नई दरें 9 अप्रेल से होगी लागू जयपुर, 8 अप्रेल। राज्य सरकार के राजस्थान स्टेट गैस ने कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (सीएनजी) और घरेलू पाइप्ड नेचुरल गैस(पीएनजी) की दरों में कमी कर आम उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी है। अब कूकस और नीमराना में सीएनजी 6 रु. किलो तथा कोटा में सीएनजी 8 रु. और पीएनजी 4 रु. एससीएम तक सस्ती मिलेगी। अतिरिक्त मुख्य सचिव माइंस एवं चेयरमेन आरएसजीएल डॉ. सुबोध अग्रवाल ने बताया कि दरों के निर्धारण के फार्मूलें में बदलाव के साथ ही आरएसजीएल ने 9 अप्रेल से नई दरें…
