ई-धरती, भू-नक्शा, अपना खाता की सेवाएं 5 दिन स्थगित रहेंगी

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

जयपुर, 5 अप्रेल। कृषक, आमजन एवं कर्मचारी वर्ग के लिए आम तौर पर उपयोग में आने वाले ई-धरती, भू-नक्शा एवं अपना खाता पोर्टल की सेवाएं 6 अप्रैल की शाम 6ः00 बजे से 10 अप्रैल की सुबह 8ः00 बजे तक स्थगित रहेंगी ।

राजस्व मंडल निबंधक श्री महावीर प्रसाद ने बताया कि इन पोर्टल की सेवाओं को वर्तमान सर्वर से अधिक सुरक्षित भामाशाह स्टेट डाटा सेंटर में शिफ्ट किए जाने के कारण यह सेवाएं अस्थाई तौर से बाधित रहेंगी। सर्वर शिफ्टिंग के बाद यह सेवाएं अधिक तीव्रता से कार्य करेंगी, तथा डाटा अधिक सुरक्षित रूप से संधारित हो सकेगा।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!