कन्हैयालाल हत्याकांड मामले में एनआईए ने पेश की चार्जशीट
जयपुर की एनआईए कोर्ट में आरोपितों को नहीं पेश किया गया उदयपुर। देशभर में चर्चित कन्हैयालाल हत्याकांड के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी—एनआईए ने घटना के 168 दिन बाद गुरुवार को जयपुर की अदालत में नौ आरोपितों के खिलाफ चार्जशीट पेश कर दी। इस मामले में अगली सुनवाई तीन जनवरी को रखी गई है। कन्हैयालाल जैसे ही महाराष्ट्र के अमरावती में घटे जघन्य हत्याकांड एनआईए चार दिन पहले चार्जशीट पेश कर चुकी है। मिली जानकारी के अनुसार एनआईए ने आरोपितों की गैरमौजूदगी में ही उनके खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मामलों की विशेष अदालत में पेश किया और दावा किया…
