रंधावा ने भाजपा पर उदयपुर में साधा निशाना, बोले-अब नहीं सहेगा हिन्दुस्तान
डोटासरा ने कहा- ऐतिहासिक होगी राहुल गांधी की सभा उदयपुर। कांग्रेस के राजस्थान प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा का भाजपा के जयपुर में आयोजित महा प्रदर्शन को लेकर बयान सामने आया है। उनका कहना है कि भाजपाइयों के जयपुर में नहीं, बल्कि दिल्ली में आंदोलन करना चाहिए। रंधावा ने भाजपा के नहीं सहेगा राजस्थान के जबाव में नहीं सहेगा हिन्दुस्तान वाला बयान दिया है। रंधावा मंगलवार को उदयपुर में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा और मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास के साथ आगामी नौ अगस्त विश्व आदिवासी दिवस पर मानगढ़ में राहुल गांधी की सभा की तैयारियों को लेकर बैठक…
