रंधावा ने भाजपा पर उदयपुर में साधा निशाना, बोले-अब नहीं सहेगा हिन्दुस्तान

डोटासरा ने कहा- ऐतिहासिक होगी राहुल गांधी की सभा
उदयपुर। कांग्रेस के राजस्थान प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा का भाजपा के जयपुर में आयोजित महा प्रदर्शन को लेकर बयान सामने आया है। उनका कहना है कि भाजपाइयों के जयपुर में नहीं, बल्कि दिल्ली में आंदोलन करना चाहिए। रंधावा ने भाजपा के नहीं सहेगा राजस्थान के जबाव में नहीं सहेगा हिन्दुस्तान वाला बयान दिया है। रंधावा मंगलवार को उदयपुर में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा और मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास के साथ आगामी नौ अगस्त विश्व आदिवासी दिवस पर मानगढ़ में राहुल गांधी की सभा की तैयारियों को लेकर बैठक लेने उदयपुर आए थे।
कांग्रेस नेता रंधावा ने कहा कि भाजपा के सांसद गूंगे पहलवान हैं। उन्होंने कहा कि राजस्थान के कई जिलों की पानी की योजना को लेकर केन्द्र सरकार मौन है और भाजपा जयपुर में धरना दे रही है। यदि वह जनता के सच्चे सेवक हैं तो दिल्ली में आंदोलन करते।
प्रदेश के सांसद संसद में राजस्थान की बात नहीं करते
रंधावा का कहना है कि वह राजस्थान के सभी 25 सांसदों से पूछना चाहते हैं कि उन्होंने संसद में राजस्थान की बात नहीं उठाई। सारे के सारे सांसद गूंगे पहलवान हैं। क्या इन सभी सांसदों का दायित्व नहीं बनता कि वह संसद में ईआरसीपी का मुद्दा उठाते?
तीन जिलों के कांग्रेस पदाधिकारियों की बैठक ली
रंधावा ने मंगलवार को उदयपुर शहर के सेक्टर 14 स्थित सुहालका भवन में उदयपुर शहर—देहात के अलावा चित्तौड़गढ़ और राजसमंद जिले के पार्टी पदाधिकारियों की बैठक ली। जिसमें आगामी 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस पर आदिवासियों के तीर्थ मानगढ़ धाम पर आयोजित राहुल गांधी की जनसभा की तैयारियों को लेकर चर्चा की। जिसमें कांग्रेस पदाधिकारियों को दायित्व सौंपा गया कि वह मानगढ़ में राहुल गांधी की जनसभा प्रदेश में अब तक हुई सभी जनसभाओं से सबसे बड़ी होनी चाहिए।
पीएम मोदी ने राजस्थान की जनता को निराशा ही दी
रंधावा ने कहा कि राज्य में देश के प्रधानमंत्री आते हैं तो कोई ना कोई सौगात अवश्य देते हैं। लेकिन राजस्थान में जब भी प्रधानमंत्री आए तो जनता को निराशा ही हाथ लगी। आदिवासियों के तीर्थ मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय तीर्थ घोषित करने की बजाय वह टाल गए। इसी तरह हर दौरे में राज्य की जनता को निराश ही किया।
धाम को राष्ट्रीय स्मारक का दर्जा मिल
एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में रंधावा ने कहा कि आदिवासी दिवस पर राहुल गांधी आ रहे हैं। उन्होंने मानगढ़ धाम को लेकर कहा कि जो शहीद होता है वह देश का शहीद होता है। शहीद किसी एक प्रदेश का नहीं होता। मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक का दर्जा मिलना चाहिए।
डोटासरा ने दिए टारगेट
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने पदाधिकारियों से कहा कि इस सभा को हमें ऐतिहासिक बनाना है। हम राहुल गांधी के आगमन के साथ ही आदिवासी गौरव दिवस मनाने जा रहे हैं। हमें इसके लिए आज से ही तैयारी शुरू कर देनी है। गांव-गांव और ढाणी-ढाणी जाकर सभी को इस सभा के लिए आमंत्रित करना है। बांसवाड़ा की रैली सबसे बड़ी होगी और उसमें प्रधानमंत्री की अब तक की राजस्थान की जो रैलियां हुई उससे ज्यादा भीड़ होगी। डोटासरा ने कहा कि अब कांग्रेस कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर जुट जाएं और बांसवाड़ा में अपनी-अपनी विधानसभा से लोगों को लाने के लिए काम में लग जाए। उन्होंने कहा कि नए जिलाध्यक्षों की और से भेजी गई कार्यकारिणी भी आज-कल में जयपुर से अनुमोदित कर जारी कर दी जाएगी।
खाचरियावास बोले – भाजपाई झूठ परोस रहे
खाद्य मंत्री प्रताप सिंह खाचयारियावास ने कहा कि भाजपा पर झूठ परोसने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यदि इनके पास एक भी कागज होता तो विधानसभा में टेबल कराते। किन्तु यह ऐसा नहीं करेंगे, बल्कि बाहर नहीं सहेगा राजस्थान के नारे लगाएंगे। दरअसल खुद उनके पंख काले हैं और जो खुद भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। वह यह बताएं, जो चुनाव से पहले पीएम मोदी ने जनता से वादे किएख्, उनमें से कितने उन्होंने पूरे किए। बैठक में राजस्थान की सह प्रभारी अमृता धवन, पूर्व केन्द्रीय मंत्री डाॅ. गिरिया व्यास, सीडब्ल्यूसी सदस्य रघुवीर सिंह मीणा, रतन देवासी, दिनेश खोड़िनया, लालसिंह झाला, फतहसिंह राठौड़, कचरूलाल चौधरी और दिनेश श्रीमाली आदि मौजूद रहे।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!