Rajasthan News

किसी घर में नहीं बचा खाने-पीने का सामान, पशुओं का चारा भी बर्बाद

किसी घर में नहीं बचा खाने-पीने का सामान, पशुओं का चारा भी बर्बाद

उदयपुर । संभाग के प्रतापगढ़ जिले के कर्मोड़ा गांव में बारिश की वजह से हालात विकट हैं। पांच दर्जन परिवारों की बस्ती का एक भी घर ऐसा नहीं, जो जलमग्न ना हो। खेतीहर परिवारों का कहना है कि उनके पास ना तो खुद केे और ना ही पशुुुुओं के लिए खाने-पीने का सामान बचा । उनके घरों में रखा अनाज और चारा बर्बाद हो गया । प्रतापगढ़ जिले में हो रही रुक-रुक कर बरसात के चलते कई गांव में निकासी नहीं होने के चलते लोगों के लिए पानी आफत भी बना हुआ है। पीपलखूंट उपखंड के घंटाली क्षेत्र के कर्मोड़ा…
Read More
राजस्थान से संबंध रखने वाली साधारण व मध्यम वर्ग युवा नवोदित लेखिकाओं ने प्रेस मीट मे खुलकर विचार रखे

राजस्थान से संबंध रखने वाली साधारण व मध्यम वर्ग युवा नवोदित लेखिकाओं ने प्रेस मीट मे खुलकर विचार रखे

उदयपुर, 22 जुलाई। राजस्थान से संबंध रखने वाली देश के अलग अलग कस्बों व शहरों से साधारण व मध्यम वर्ग परिवारों से आई युवा नवोदित लेखिकाओं ने शनिवार को सेवा मन्दिर के रमा मेहता सभागार मे आयोजित प्रेस मीट मे महिलाओं की समाज मे स्थिति व उनके समक्ष कठिनाइयों व चुनौतियों पर खुलकर विचार रखे। रमा मेहता मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम मे राजस्थान से संबंध रखने वाली तथा देश के अलग अलग कस्बों, शहरों से आई इन युवा लेखिकाओं ने कहा कि लेखन सहित विविध रचनात्मक व सृजनात्मक कार्यों के लिए घर परिवार से बाहर आकर खुद को पूर्ण…
Read More
राज्य के 40 गुर्जर बाहुल्य विधानसभा सीटों पर राज्य के गुर्जरों को मिले प्रतिनिधित्व-अखिल भारतीय गुर्जर महासभा

राज्य के 40 गुर्जर बाहुल्य विधानसभा सीटों पर राज्य के गुर्जरों को मिले प्रतिनिधित्व-अखिल भारतीय गुर्जर महासभा

उदयपुर, 22 जुलाई। अखिल भारतीय गुर्जर महासभा की ओर से जयपुर के पिंकसिटी प्रेसक्लब में शनिवार को प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। अखिल भारतीय महिला गुर्जर महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं उदयपुर जिला परिषद सदस्य कामिनी गुर्जर ने बताया कि प्रेस वार्ता के माध्यम से महासभा के राष्ट्रीय संगठन महासचिव बच्चू लाल बैंसला ने राजनीतिक दलों को संगठन की विभिन्न मांगों के संबंध में अवगत कराया गया है। महासभा द्वारा राजस्थान के 40 गुर्जर बाहुल्य विधानसभा सीटों पर राजस्थान के स्थानीय लोगों को प्रतिनिधित्व देने की मांग प्रमुखता से रखी गई। इसके साथ ही 30 अन्य सीटों पर…
Read More
राजस्थान विधियां निरसन विधेयक -2023 ध्वनिमत से पारित, अप्रचलित एवं अनावश्यक 133 अधिनियमों का होगा निरसन

राजस्थान विधियां निरसन विधेयक -2023 ध्वनिमत से पारित, अप्रचलित एवं अनावश्यक 133 अधिनियमों का होगा निरसन

जयपुर, 19 जुलाई। विधि एवं संसदीय कार्य मंत्री श्री शांति कुमार धारीवाल ने कहा कि राज्य सरकार जन सामान्य के प्रति राज्य की विधिक प्रणाली को अधिक सुगम बनाने तथा इसमें सुधार करने लिए निरन्तर प्रयासरत है। इसी उद्देश्य से राजस्थान विधियां निरसन विधेयक -2023 लाया गया है जिसके माध्यम से अप्रचलित एवं अनावश्यक 133 अधिनियमों को निरसित किया जाएगा। धारीवाल बुधवार को विधान सभा में राजस्थान विधियां निरसन विधेयक -2023 पर हुई चर्चा के बाद जवाब दे रहे थे। इससे पहले श्री धारीवाल ने विधेयक को सदन में प्रस्तुत किया तथा चर्चा के बाद सदन ने विधेयक को ध्वनिमत से पारित कर दिया। विधि मंत्री…
Read More
अंगदान को बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय- प्रत्येक मेडिकल कॉलेज में बनेगी ऑर्गन ट्रांसप्लांट कमेटी

अंगदान को बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय- प्रत्येक मेडिकल कॉलेज में बनेगी ऑर्गन ट्रांसप्लांट कमेटी

जयपुर, 19 जुलाई। प्रदेश में अंगदान को बढ़ावा देने एवम् ऑर्गन ट्रांसप्लांट संबंधी सेटअप सहित अन्य महत्वपूर्ण गतिविधियों के सम्पादन हेतु प्रत्येक राजकीय मेडिकल कॉलेज में ऑर्गन ट्रांसप्लांट समितियां बनायी जाएगी। इन समितियों में अंगदान के क्षेत्र में कार्य कर रही स्वयंसेवी संस्थाओं को भी शामिल किया जाएगा। अतिरिक्त मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग श्रीमती शुभ्रा सिंह ने ऑर्गन ट्रांसप्लांट एवं कॉर्नियां ट्रांसप्लांट के संबंध में बुधवार को स्वास्थ्य भवन में आयोजित समीक्षा बैठक में यह निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राजकीय अस्पतालों में सम्पादित हुए ऑर्गन डोनेशन के बाद प्राप्तकर्ता की एक वर्ष तक सभी प्रकार की फोलोअप…
Read More
आवासन मंडल ने बेहतर पैरवी से पाया 65 करोड़ की भूमि पर स्वामित्व

आवासन मंडल ने बेहतर पैरवी से पाया 65 करोड़ की भूमि पर स्वामित्व

- दो दशक से भी अधिक पुराने मामले में मंडल को मिला 6350 वर्ग मीटर जमीन पर कब्जा जयपुर, 19 जुलाई। राजस्थान आवासन मंडल ने उच्च न्यायालय में बेहतर पैरवी कर दो दशक से भी पुराने चल रहे मामले में जीत हासिल की लगभग 65 करोड़ राशि की 6350 वर्ग मीटर बेशकीमती भूमि का स्वामित्व हासिल कर लिया है। आवासन आयुक्त श्री पवन अरोड़ा ने बताया कि मण्डल की सम्पत्ति आवंटन समिति ने  वर्ष 2001 में महात्मा ज्योतिबा फुले राष्ट्रीय संस्थान को मानसरोवर आवासीय योजना जयपुर के सैक्टर-5 में सामुदायिक विकास केन्द्र के निर्माण के लिए 6350 वर्ग मीटर भूमि…
Read More
जोधपुर के ओसियां में हुई घटना को लेकर राज्य सरकार गंभीर, तत्परता से कार्यवाही कर पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार -संसदीय कार्य मंत्री

जोधपुर के ओसियां में हुई घटना को लेकर राज्य सरकार गंभीर, तत्परता से कार्यवाही कर पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार -संसदीय कार्य मंत्री

जयपुर, 19 जुलाई। संसदीय कार्य मंत्री श्री शांति कुमार धारीवाल ने कहा कि राज्य सरकार जोधपुर के ओसियां में हुई घटना को लेकर गंभीर है। इस सम्बन्ध में पुलिस ने तत्परता से कार्यवाही करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिससे गहनता से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस व एफएसएल द्वारा घटना के साक्ष्य एकत्रित करने के साथ ही अनुसंधान की कार्यवाही की जा रही है। श्री धारीवाल बुधवार को विधान सभा में उक्त घटना पर वक्तव्य दे रहे थे। उन्होंने बताया कि जोधपुर ग्रामीण में ओसियां के चिराई गांव में हुई घटना की सूचना…
Read More
डिजिटल मूल्यांकन से विश्वविद्यालय बनेंगे सशक्त, विद्यार्थियों का बढ़ेगा आत्मविश्वास : प्रो.विद्यार्थी कुलपति

डिजिटल मूल्यांकन से विश्वविद्यालय बनेंगे सशक्त, विद्यार्थियों का बढ़ेगा आत्मविश्वास : प्रो.विद्यार्थी कुलपति

परीक्षाओं में डिजिटल मूल्यांकन लागू करने वाला बीटीयू बना प्रदेश का प्रथम तकनीकी विश्वविद्यालय राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप परीक्षा प्रणाली के सुदृढ़ीकरण दिशा में बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय का नवाचार बीकानेर,19 जुलाई, राजस्थान प्रदेश के तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र के विद्यार्थियों को बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय नई सौगात देने जा रहा है। जनसंपर्क अधिकारी विक्रम राठौड़ ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति की मंशानुरूप विश्वविद्यालय द्वारा परीक्षा प्रणाली की सशक्तिकरण की दिशा में कार्य करते हुए प्रदेश में प्रथम बार तकनीकी विश्वविद्यालय में डिजिटल मूल्यांकन व्यवस्था को लागू कर दिया गया हैं। वर्तमान प्रौद्योगिकी के नवीनतम तकनीकों का उपयोग कर परीक्षा प्रणाली में…
Read More
राजस्थान कारागार विधेयक – 2023 ध्वनिमत से पारित

राजस्थान कारागार विधेयक – 2023 ध्वनिमत से पारित

प्रदेश की 96 प्रतिशत जेलों में वीसी के माध्यम से पेशी की सुविधा उपलब्ध, खुले बंदी शिविर के मामले में राजस्थान देश में पहले स्थान पर – कारागार मंत्री जयपुर, 18 जुलाई। कारागार मंत्री श्री टीकाराम जूली ने कहा कि प्रदेश की जेलों में बंदियों के लिए व्यवस्थाओं को मजबूत बनाना राज्य सरकार का ध्येय है। बंदियों के लिए सुधारात्मक उपबंध, मूलभूत मानवाधिकारों के हक, उनके कौशल विकास एवं व्यावसायिक प्रशिक्षण कार्यक्रम को सुनिश्चित करने के लिए राजस्थान कारागार विधेयक – 2023 लाया गया है। श्री जूली मंगलवार को विधान सभा में राजस्थान कारागार विधेयक – 2023 पर हुई चर्चा के बाद अपना जवाब दे रहे थे।…
Read More
वर्किंग जर्नलिस्ट एक्ट की बहाली और पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग को लेकर दिया जाएगा ज्ञापन

वर्किंग जर्नलिस्ट एक्ट की बहाली और पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग को लेकर दिया जाएगा ज्ञापन

अखबारों-चैनलों में अवैध छंटनी के खिलाफ 9 अगस्त को संसद पर विशाल प्रदर्शन नई दिल्ली। अखबारों, संवाद समितियों और टीवी चैनलों में कर्मचारियों को अवैध तरीके से निकाले जाने के विरोध में 9 अगस्त 2023 को संसद भवन पर कन्फेडरेशन ऑफ न्यूजपेपर्स एंड न्यूजएजेंसीस इम्पलाइज आर्गनाइजेशन की तरफ से विशाल प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को ज्ञापन सौंपे जाएंगे। प्रदर्शन में देशभर से मीडियाकर्मी हिस्सा लेंगे। कन्फेडरेशन के अध्यक्ष रास बिहारी और महासचिव एम एस यादव ने बताया कि देशभर में अखबारों और टीवी चैनलों से पत्रकार और गैर पत्रकार कर्मचारियों को बड़े पैमाने पर नौकरी…
Read More
error: Content is protected !!