मैन्युफैक्चरिंग व कृषि सेक्टर में आईटी के योगदान को बढ़ाना होगा -प्रो. गौरव वल्लभ

उदयपुर, 27 जुलाई । कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता तथा एक्सएलआरआई के प्रो. गौरव वल्लभ का कहना है कि जीडीपी में सर्विस सेक्टर का 55 फीसदी है लेकिन रोजगार में इस सेक्टर का योयगदान महज 30 फीसदी है, जबकि मैन्युफैक्चरिंग एवं कृषि सेक्टर में जीडीपी का योगदान 15 फीसदी तथा रोजगार 55 फीसदी है। देश की अर्थव्यवस्था तभी मजबूत होगी, जब तीनों सेक्टर जीडीपी व रोजगार में लगभग बराबर का योगदान दें। प्रो. गौरववल्लभ गुरुवार को उदयपुर में गीतांजली कॉलेज ऑफ साइंस एंड कॉमर्स के बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन के शैक्षणिक सत्र 2023-24 के नव आगंतुक विद्यार्थियों के लिए आयेाजित ओरियंटेशन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
राजस्थान गौरव अवार्ड से सम्मानित प्रो. गौरव वल्लभ ने कहा, जब किसी देश की इकोनॉमी बढ़ती है तो उसका फायदा देश के प्रत्येक व्यक्ति को कम या ज्यादा मिलता है। देश की अर्थव्यवस्था को बढ़ाने के लिए आपको अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी। मैन्युफैक्चरिंग और एग्रीकल्चर सेक्टर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग व एनालिटिक्स के एप्लीकेशन की प्रचुर संभावनाएं हैं। उन्होंने मैन्यूफैक्चरिंग व एग्रीकल्चर सेक्टर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस व एनालिटिक्स का अधिक से अधिक प्रयोग करके उत्पादकता बढ़ाने के लिए छात्रों को प्रोत्साहित किया।
इस अवसर पर गिट्स के निदेशक डॉ. एनएस राठौड़ ने बताया कि गिट्स विगत 22 वर्षों से तकनीकी, विज्ञान एवं प्रबंधन के क्षेत्र में सेवाएं प्रदान करते हुए देश व समाज के निर्माण में अपनी महती भूमिका निभा रहा है और आगे भी निभाता रहेगा। यह ओरियंटेशन प्रोग्राम आपके सपनों को हकीकत में बदलने की यात्रा की शुरुआत का प्रथम एवं महत्वपूर्ण दिन है। बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन अपने आप में एक संपूर्ण कोर्स है। जो किसी कारण बस बीटेक नहीं कर पाते हैं, लेकिन उनमें कंप्यूटर के प्रति कुछ कर गुजरने की क्षमता होती है, वह बीसीए करते हैं।
एमसीए विभागाध्यक्ष डॉ. पारस कोठारी ने आगंतुक विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आपको अपने स्किल नॉलेज और एटीट्यूड पर काम करना होगा। आपको अपने आईटी एप्लीकेशन को बढ़ाना होगा जिससे सफलता आपके कदम चूमे। गीतांजली कॉलेज ऑफ कॉमर्स की प्रिंसिपल डॉ. राधा चौधरी ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन विद्यार्थी देव परमार व सबा खान द्वारा किया गया। इस अवसर पर हिंदुस्तान जिंक के पूर्व सीईओ अखिलेश जोशी, एमबीए निदेशक डॉ, पीके जैन सहित पूरा गिट्स परिवार उपस्थित था।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!