Rajasthan News

जयसमंद अभयारण्य में जिप्सी सफारी की दर निर्धारण हेतु बैठक आज।

जयसमंद अभयारण्य में जिप्सी सफारी की दर निर्धारण हेतु बैठक आज।

उदयपुर 15 फरवरी। जयसमंद वन्यजीव अभयारण्य में पर्यटक अब शीघ्र ही जिप्सी सफारी का लुत्फ उठा सकेंगे। जिप्सी सफारी के लिए वाहनों के पंजीकरण एवं दर निर्धारण के संबंध में एक आवश्यक बैठक गुरुवार को आयोजित की जाएगी। उप वन संरक्षक अजय चित्तौड़ा ने बताया कि जयसमंद वन्यजीव अभयारण्य में जिप्सी सफारी के लिए वाहनों के पंजीकरण एवं दर निर्धारण के लिए स्थानीय स्टेक होल्डर्स के साथ मुख्य वन संरक्षक की अध्यक्षता में बैठक गुरुवार को सुबह 11 बजे उदयपुर वन भवन सभागार में आयोजित की जाएगी।
Read More
मीरा गर्ल्स में राष्ट्रीय वेबीनार आज।

मीरा गर्ल्स में राष्ट्रीय वेबीनार आज।

उदयपुर, 15 फरवरी। राजकीय मीरा कन्या महाविद्यालय में गुरुवार को आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ के तत्वावधान में एक राष्ट्रीय वेबीनार का आयोजन किया जाएगा। प्राचार्य मीना बया ने बताया कि यह वेबीनार नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर विचार विमर्श के लिए आयोजित किया जा रहा है। प्रभारी डॉ अंजना गौतम ने बताया कि वेबीनार में सावित्री बाई फुले विश्वविद्यालय ,पुणे की प्रोफेसर श्रुति तांबे एवं एमबीएम महाविद्यालय, जोधपुर के प्रोफेसर मिलिंद कुमार शर्मा नई शिक्षा नीति पर अपना व्याख्यान देंगे।
Read More
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर होगी महिलाओं की खेल प्रतियोगिताएं

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर होगी महिलाओं की खेल प्रतियोगिताएं

उदयपुर, 15 फरवरी। आगामी 8 मार्च को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में समस्त ब्लॉक एवं जिला मुख्यालय पर महिलाओं के लिए खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। जिला कलक्टर ताराचंद मीणा ने बताया कि महिलाओं की खेलों के प्रति रूचि जाग्रत करने एवं महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से जिले के समस्त 20 ब्लॉक्स एवं जिला मुख्यालय पर बालिकाओं एवं महिलाओं के लिए पारंपरिक खेलों यथा रस्साकस्सी, रूमाल झपट्टा, तीरंदाजी एवं जिला मुख्यालय पर आगामी होने वाले राजीव गांधी शहरी ओलम्पिक खेलों की तैयारी की दृष्टि से बास्केटबॉल और टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। कलक्टर ने जिला…
Read More
राज्य सरकार की अनूठी पहल सामुदायिक वन अधिकारों के लिए 1 मार्च से चलेगा विशेष अभियान

राज्य सरकार की अनूठी पहल सामुदायिक वन अधिकारों के लिए 1 मार्च से चलेगा विशेष अभियान

उदयपुर, 15 फरवरी। राज्य सरकार द्वारा अनुसूचित जनजाति और अन्य परम्परागत वन निवासी (वन अधिकारों की मान्यता) अधिनियम 2006 के अंतर्गत सामुदायिक वन अधिकार प्रदान करने के कार्य में गति लाने एवं सभी पात्र राजस्व ग्रामों को सामुदायिक वन अधिकार का हक प्रदान करने हेतु 1 मार्च 2023 से 30 जून, 2023 तक विशेष अभियान चलाने का  निर्णय लिया गया है। जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग के आयुक्त एवं संभागीय आयुक्त राजेन्द्र भट्ट ने बताया कि सामुदायिक वन अधिकार के कार्य में अपेक्षित प्रगति नहीं होने की स्थिति को देखते हुए यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस संबंध में…
Read More
चिरंजीवी योजना से 11 वर्षीय सरमा को मिला नया जीवन

चिरंजीवी योजना से 11 वर्षीय सरमा को मिला नया जीवन

चित्तौड़गढ़, 14 फरवरी। मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के अंतर्गत प्रत्येक पंजीकृत लाभार्थी का हर मर्ज बिना किसी कर्ज के ठीक हो रहा है। जिले में अब तक 50,000 से अधिक लाभार्थी योजना के अंतर्गत लगभग 20 करोड़ रुपए से ज्यादा का निशुल्क उपचार प्राप्त कर चुके हैं। जिले में मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना से वंचित रहे परिवारों को जोड़ने हेतु विशेष अभियान चलाकर चिकित्सा विभाग के कार्मिकों के द्वारा घर-घर जाकर चिरंजीवी योजना की संपूर्ण जानकारी दी जा रही है एवं योजना में पंजीकरण हेतु प्रोत्साहित किया जा रहा है। जिले में योजना से संबद्ध 27 राजकीय एवं…
Read More
डेल्फ़िक गेम्स ऑफ़ राजस्थान के चौथे और आखिरी दिन ‘फ्रेबिक ऑफ़ ट्रेडिशन’ सेशन आयोजित

डेल्फ़िक गेम्स ऑफ़ राजस्थान के चौथे और आखिरी दिन ‘फ्रेबिक ऑफ़ ट्रेडिशन’ सेशन आयोजित

— अंतराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त बाड़मेर की फैशन डिजाइनर और राजीविका की ब्रांड एम्बेसडर श्रीमती रुमा देवी ने कला प्रेमियों से किया संवाद —  जयपुर, 12  फरवरी। इंसान के इरादे बुलंद हो तो बड़ी से बड़ी मुश्किल भी उसके सामने नहीं ठहर सकती। मजबूत इरादे और इच्छा शक्ति के बल पर ही सफलता के शिखर पर पहुंचा जा सकता है। ऐसी ही सफलता और संघर्ष की कहानी है अंतराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त बाड़मेर  की फैशन डिजाइनर और राजीविका की ब्रांड एम्बेसडर  श्रीमती रुमा देवी की। जवाहर कला केंद्र में डेल्फ़िक काउन्सिल ऑफ़ राजस्थान की और से आयोजित डेल्फ़िक गेम्स ऑफ़ राजस्थान के…
Read More
माया केयर फाउंडेशन द्वारा वरिष्ठ नागरिक को नि:शुल्क सहायता

माया केयर फाउंडेशन द्वारा वरिष्ठ नागरिक को नि:शुल्क सहायता

माया केयर फाउंडेशन पिछले 13 वर्षों से सभी जरूरतमंद बुजुर्गों को उनकी भावनात्मक और बौद्धिक जरूरतों को पूरा करने के लिए मुफ्त सेवाएं प्रदान कर रहा है।  ताकि वे एक सुखी और आत्मनिर्भर जीवन जी सकें। इनमें वरिष्ठों को अस्पताल ले जाना, बैंक के काम में मदद करना, सरकारी काम में मदद करना, दुकान से दवाइयाँ लाना, उनके साथ बगीचे में टहलना, वीडियो कॉल करने में उनकी मदद करना, उनके लिए पढ़ना और लिखना, उनके साथ मनोरंजक खेल खेलना, उनके साथ फुरसत का समय निकल कर उनके साथ बातचीत करना और उनके लिए विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन करना। ऐसी कई…
Read More
जार : पत्रकार कल्याण घोषणाओं की याद दिलाने का अभियान जारी

जार : पत्रकार कल्याण घोषणाओं की याद दिलाने का अभियान जारी

-विधायकों को सौंपे गए आग्रह पत्र जयपुर, 09 फरवरी। जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (जार) के बैनर तले मंगलवार से प्रदेश भर में पत्रकार हित में कांग्रेस जनघोषणा पत्र में शामिल घोषणाओं तथा कैबिनेट में मंजूर की गई घोषणाओं को लागू करवाने के लिए शुरू किए गए प्रदेशव्यापी अभियान के तहत गुरुवार को भी राज्य के विभिन्न क्षेत्रों के विधायकों को आग्रह पत्र सौंपे गए। जार की झालावाड़ जिला इकाई ने गुरुवार को डग विधायक कालूराम मेघवाल को जिलाध्यक्ष दिलीप जैन के नेतृत्व में आग्रह पत्र सौंपा। जार जिला मीडिया प्रभारी संस्कृति जैन ने बताया कि घोषणा पत्र की मांगें पूरी…
Read More
इस वर्ष की पहली राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 11 फरवरी को, न्यायालयों में लंबित राजीनामा योग्य प्रकरणों की होगी सुनवाई

इस वर्ष की पहली राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 11 फरवरी को, न्यायालयों में लंबित राजीनामा योग्य प्रकरणों की होगी सुनवाई

जयपुर,8 फरवरी। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से वर्ष 2023 की पहली राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन  शनिवार 11 फरवरी  को किया जायेगा। यह लोक अदालत राजस्थान उच्च न्यायालय की जोधपुर एवं जयपुर पीठ सहित प्रदेश के सभी न्यायालयों एवं अधिकरणों में लगेगी। इस सम्बन्ध में बुधवार को राजस्थान हाईकोर्ट परिसर में स्थित रालसा कार्यालय में एक संवाददाता सम्मलेन आयोजित किया गया। संवाददाता सम्मलेन को सम्बोधित करते हुए राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य सचिव श्री प्रमिल कुमार माथुर ने बताया कि इस राष्ट्रीय लोक अदालत में न्यायालय में लंबित राजीनामा योग्य फौजदारी प्रकरण, चैक अनादरण के मामले, सिविल मामले जैसे धन…
Read More
रिश्वत लेन—देन करने पर राजस्थान बिजली निगम के दो एक्सईएन, एक एईएन तथा दलाल को एसीबी ने किया गिरफ्तार

रिश्वत लेन—देन करने पर राजस्थान बिजली निगम के दो एक्सईएन, एक एईएन तथा दलाल को एसीबी ने किया गिरफ्तार

उदयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) जयपुर और उदयपुर की टीमों ने मंगलवार को प्रदेश में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। बिजली निगम के दो अधिशासी अभियंता (एक्सईएन)और एक सहायक अभियंता (एईएन) के साथ दलाल व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उन्हें रिश्वत राशि के लेन—देन के मामले में उन्हें गिरफ्तार किया गया है। यह राशि पदोन्नति के बाद तबादला नहीं किए जाने के एवज में ली और दी जा रही थी। पकड़े गए आरोपितों में राजस्थान बिजली वितरण निगम के जयपुर निवासी एक्सईएन कुंज बिहारी गुप्ता, उदयपुर निवासी एक्सईएन जीनन जैन और उदयपुर निवासी एईएन विपिन कुमार चौहान के अलावा…
Read More
error: Content is protected !!