क्या है वसुंधरा राजे का कुर्सी वाला प्लान
जयपुर। राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 25 नवंबर को हो चुका है। अब सबकी नजरें मतगणना पर है। मतगणना का दिन जैसे-जैसे नजदीक आता जा रहा है, नेताओं की धड़कने बढ़ने लगी हैं। इधर राज्य की राजनीति में एक बार फिर वसुंधरा राजे की चर्चा शुरू हो गई है। बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों के लिए राजस्थान एक अहम राज्य है। दोनों पार्टियों ने सत्ता के लिए चुनाव में पूरी ताकत लगा दी। लेकिन, अगर किसी कारण से दोनों पार्टियां सत्ता से चंद कदम दूर रह गईं, तो वसुंधरा राजे बीजेपी को सत्ता दिलवाने में अहम भूमिका…
