Rajasthan News

ग्राम पंचायतों में चुनावी पाठशाला का हुआ आयोजन

ग्राम पंचायतों में चुनावी पाठशाला का हुआ आयोजन

प्रतापगढ़,30 मार्च। लोकसभा आमचुनाव 2024 के मद्देनजर मतदान के लिए अधिकाधिक लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन अधिकारी एवम कलक्टर डॉ. अंजलि राजोरिया के निर्देशानुसार जिला स्वीप कार्ययोजना के अंतर्गत प्रतिदिन विभिन्न गतिविधियां आयोजित करवाई जा रही हैं। इसी क्रम में शनिवार को जिले की ग्राम पंचायतों में चुनावी पाठशाला का आयोजन करवाया गया, जिसमें महिलाओं ने अत्यंत रुचि के साथ भाग लिया। साथ ही जिले में आमजन की आवाजाही वाले विभिन्न स्थानों पर फ्लैक्स और बैनर के माध्यम से सी–विजील एप और मतदान दिवस के बारे में प्रचार–प्रसार भी किया गया।
Read More
उदयपुर लोकसभा क्षेत्र से ताराचंद मीणा की नामांकन सभा में पधारे राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री

उदयपुर लोकसभा क्षेत्र से ताराचंद मीणा की नामांकन सभा में पधारे राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री

उदयपुर 30 मार्च 2024। उदयपुर लोकसभा क्षेत्र से ताराचंद मीणा की नामांकन सभा में पधारे राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री गांधीवादी नेता अशोक गहलोत का रेलवे ट्रेनिंग ग्राउंड हेलीपैड पर महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के जिला संयोजक पंकज कुमार शर्मा ने मेवाड़ी पगड़ी, सूत की माला व तिरंगा उपरणा ओढ़ाकर स्वागत किया। इस मौके पर अशोक तंबोली, सुभाष चित्तौड़ा, भगवान सोनी, उमेश शर्मा, भगवती प्रजापत, कपिल वसीटा, संजय मंदवानी डॉ. संदीप गर्ग एवं दीपेश कुमावत सहित महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के कई सदस्य उपस्थित थे।
Read More
राजस्थान दिवस के मौके पर संगोष्ठी का आयोजन

राजस्थान दिवस के मौके पर संगोष्ठी का आयोजन

उदयपुर 30 मार्च 2024। राजस्थान दिवस के मौके पर शनिवार को तितरड़ी में संगोष्ठी का आयोजन किया गया इस मौके पर महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के जिला संयोजक पंकज कुमार शर्मा ने राजस्थान का नक्शा बनवाकर दीप प्रज्वलन किया गया। शर्मा ने संगोष्ठी में उपस्थित युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि राजस्थान का इतिहास बहुत समृद्ध है। आज राजस्थान स्थापना के 75 साल पूरे हो गए हैं। आज ही के दिन 19 रियासतों और तीन ठिकानों को मिलाकर राजस्थान की स्थापना हुई थी। आज राजस्थान भारत के सबसे बड़े राज्य के साथी अपने गौरवशाली इतिहास के लिए भी…
Read More
उपकार संस्थान की वार्षिक बैठक आयोजित

उपकार संस्थान की वार्षिक बैठक आयोजित

उदयपुर, 30 मार्च। उपकार संस्थान ट्रस्ट की वार्षिक बैठक का आयोजन शनिवार को हुआ। जिसमें संस्थान मंडल के चार स्थाई सदस्य और पांच विशेष आमंत्रित सदस्य शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता सीपी सालवी ने की। वर्षभर की सेवाओं का ब्यौरा न्यासी कुसुम ने पेश करते बताया कि इस वर्ष 30 शिविर आयोजित किए। करीब 5000 गरीब आदिवासी बच्चों को बैग, स्टेशनरी बांटी गई। 800 राशन किट, 2500 पुली हरा चारा, सेनेटरी पेड और 100 से ज्यादा लकवा ग्रस्तजन को सहायक डीवाइस निशुल्क बांटे गए। संस्थान के शाखा सदस्य जोधपुर, बीकानेर, नागौर, जैसलमेर, जयपुर, जालोर और बाड़मेर में भी भोजन वितरण…
Read More
सात दिवसीय शिवमहापुराण कथा आज से

सात दिवसीय शिवमहापुराण कथा आज से

उदयपुर, 30 मार्च।  नारायण सेवा संस्थान द्वारा दिव्यांगों एवं उनके परिजनों को अध्यात्म से जोड़ने के लिए 31 से 6 अप्रैल तक सेवामहातीर्थ, बड़ी, उदयपुर में शिव महापुराण कथा आयोजित है। संस्थान अध्यक्ष प्रशान्त अग्रवाल ने बताया कि यह कथाव्यास महंत राधेश्याम व्यास के सानिध्य में होगी। जिसका समय दोपहर 1 बजे से 4 बजे तक रहेगा। कथा का सीधा प्रसारण सत्संग चैनल के माध्यम से किया जाएगा। उन्होंने स्थानीय लोगों से कथा से जुड़ने की अपील की है।
Read More
मतदाताओं को मिले स्वतंत्र, निष्पक्ष और भय मुक्त माहौल, निर्वाचन व्यय पर निगरानी में न हो चूक व्यय प्रेक्षक श्रीमती मधुरा एम. नायक निर्वाचन व्यय प्रकोष्ठ के अधिकारियों की बैठक ली

मतदाताओं को मिले स्वतंत्र, निष्पक्ष और भय मुक्त माहौल, निर्वाचन व्यय पर निगरानी में न हो चूक व्यय प्रेक्षक श्रीमती मधुरा एम. नायक निर्वाचन व्यय प्रकोष्ठ के अधिकारियों की बैठक ली

डूंगरपुर, 30 मार्च। लोकसभा आम चुनाव के तहत बांसवाड़ा-डूंगरपुर संसदीय क्षेत्र के लिए नियुक्त व्यय प्रेक्षक श्रीमती मधुरा एम. नायक ने शनिवार को डूंगरपुर में बैठक ली। ईडीपी सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी अंकित कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन, उप जिला निर्वाचन अधिकारी कुलराज मीणा और चारों विधानसभा क्षेत्रों के लिए गठित अकाउंट टीम, सहायक व्यय प्रेक्षकों से लोकसभा आम चुनाव के तहत निर्वाचन व्यय पर्यवेक्षण के संबंध में अब तक की गई कार्रवाई और आगामी कार्य योजना की जानकारी ली। उन्होंने चुनावी व्यय पर निगरानी को लेकर चारों विधानसभा क्षेत्रों में गठित प्रकोष्ठों, सहायक व्यय प्रेक्षकों, शैडो रजिस्टर,…
Read More
गुजरात के साबरकांठा में भ्रूण लिंग परीक्षण करते डॉक्टर एवं दलाल को पकड़ा

गुजरात के साबरकांठा में भ्रूण लिंग परीक्षण करते डॉक्टर एवं दलाल को पकड़ा

राजस्थान पीसीपीएनडीटी टीम का सफल डिकॉय ऑपरेशन जयपुर, 20 मार्च। राज्य पीसीपीएनडीटी प्रकोष्ठ ने बुधवार को गुजरात के साबरकांठा के खेड ब्रह्म में सफल डिकॉय ऑपरेशन किया। टीम ने कार्रवाई उपरांत  भ्रूण लिंग परीक्षण में शामिल डॉक्टर एवं दलाल को गुजरात प्रशासन को अग्रिम कार्रवाई के लिए सुपुर्द किया है। पिछले दिनों पीसीपीएनडीटी सेल जयपुर को उदयपुर संभाग एवं उसके सीमावर्ती क्षेत्रों में  भ्रूण   लिंग जांच की सूचना प्राप्त हुई थी। मुखबिर के माध्यम से सूचना की पुष्टि कराई गई। इसके बाद कार्रवाई के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, पीसीपीएनडीटी जयपुर, श्री के.के. अवस्थी के सुपरविजन में टीम का गठन किया…
Read More
प्रथम चरण के मतदान के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू, 2 प्रत्याशियों ने किया नामांकन

प्रथम चरण के मतदान के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू, 2 प्रत्याशियों ने किया नामांकन

लोकसभा आम चुनाव-2024 जयपुर, 20 मार्च। लोकसभा चुनाव-2024 के तहत प्रथम चरण के 12 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए बुधवार को नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गयी, पहले दिन 2 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री प्रवीण गुप्ता ने बताया कि प्रथम दिन जयपुर एवं जयपुर ग्रामीण लोकसभा क्षेत्र लिए एक-एक प्रत्याशी ने अपने नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किये हैं। जयपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए शशांक पुत्र रविन्द्र कुमार ने बतौर निर्दलीय प्रत्याशी अपना नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किया। वहीं, जयपुर ग्रामीण लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए राइट टू रिकॉल पार्टी के प्रत्याशी  आदित्य प्रकाश शर्मा पुत्र राजेन्द्र…
Read More
भाजपा का तीन लोकसभा क्षेत्रों का कलस्टर कार्यकर्ता सम्मेलन और कोर कमेटी की बैठक संपन्न

भाजपा का तीन लोकसभा क्षेत्रों का कलस्टर कार्यकर्ता सम्मेलन और कोर कमेटी की बैठक संपन्न

जनता के कार्यों को प्राथमिकता से किया जाएगा-भजनलाल शर्मा कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ की हड्डी है-भजनलाल शर्मा नामांकन से मतगणना तक लक्ष्य पूरा किए बिना कार्यकर्ता नहीं ले चैन- भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सी पी जोशी उदयपुर 19 मार्च. मुझे लंबे समय तक संगठन का कार्य करते हुए स्वयं कार्यकर्ता रहते हुए कार्यकर्ताओं के साथ कार्य करने का मौका मिला है और मैं विश्वास दिलाता हूं कि जनता के कार्यों को प्राथमिकता से किया जाएगा। उक्त विचार मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के तीन लोकसभा क्षेत्र के कलस्टरो की बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कही। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा…
Read More
सम्मान मील का पत्थर साबित होता है – कर्नल सारंगदेवोत

सम्मान मील का पत्थर साबित होता है – कर्नल सारंगदेवोत

-जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ़ राजस्थान (जार) तथा सुधाकर पीयूष स्मृति मंच की ओर से पत्रकार प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न उदयपुर, 17 मार्च। पं. जनार्दन राय नागर विश्वविद्यालय राजस्थान विद्यापीठ के कुलपति कर्नल एसएस सारंगदेवोत ने कहा कि सम्मानित होने वाले को उत्साह और प्रोत्साहन मिलता है। इससे उसे और कठिन परिश्रम तथा आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। हर सम्मानित होने वाले के लिए छोटा सा सम्मान भी मील का पत्थर साबित होता है। कर्नल सारंगदेवोत रविवार को जर्नलिस्ट एसोसिएशन आफ राजस्थान (जार) तथा सुधाकर पीयूष स्मृति मंच के साझे प्रयास से गुलाबबाग स्थित नवलखा महल में आयोजित सुधाकर पीयूष पत्रकार…
Read More
error: Content is protected !!