Rajasthan News

राजस्थान फेस्टिवल : सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में दिया मतदान अवश्य करने का संदेश

राजस्थान फेस्टिवल : सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में दिया मतदान अवश्य करने का संदेश

उदयपुर, 30 मार्च। राजस्थान दिवस के अवसर पर उदयपुर जिला मुख्यालय पर राजस्थान फेस्टिवल का आयोजन हुआ। पर्यटन विभाग की उपनिदेशक शिखा सक्सेना ने बताया कि इस अवसर पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में जिला निर्वाचन कार्यालय के स्वीप प्रकोष्ठ की ओर से आमजन को मतदान अवश्य करने के लिए प्रेरित किया। मतदाताओं को वोटर हेल्पलाइन एप, सी विजिल एप सहित मतदान प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस अवसर पर राजस्थानी लोक कलाकारों द्वारा जिले के समस्त स्मारकों, पार्को, प्रमुख सर्किल आदि पर लोक कलाकारों व स्थानीय प्रतिभाओं की प्रस्तुतियां दी गई। शहर के प्रमुख पर्यटन स्थल…
Read More
मावली में ईआरओ ने किया विभिन्न मतदान केन्द्रों का निरीक्षण

मावली में ईआरओ ने किया विभिन्न मतदान केन्द्रों का निरीक्षण

उदयपुर, 30 मार्च। निर्वाचन आयोग राजस्थान के निर्देशानुसार सहायक रिटर्निंग अधिकारी एसडीएम मावली मनसुख राम डामोर ने मावली विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के विभिन्न मतदान केन्द्रों का भौतिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बूथ स्थल पर मतदाताओं हेतु रेम्प, छाया, पेयजल, शौचालय इत्यादि व्यवस्थाओं का जायजा लिया एवं सुविधाओं के संबंध में दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान रिटर्निंग अधिकारी ने भाग संख्या-227 राजकीय माध्यमिक विद्यालय गुड़ली, भाग संख्या-146 राजकीय प्राथमिक विद्यालय नउवा वाड़ा एवं भाग संख्या- 137 राजकीय प्राथमिक विद्यालय बिकरणी आदि बूथों का निरीक्षण किया।
Read More
व्यय प्रेक्षक का मोबाइल नंबर जारी

व्यय प्रेक्षक का मोबाइल नंबर जारी

उदयपुर, 30 मार्च। भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली द्वारा लोकसभा आम चुनाव 2024 के तहत लोकसभा क्षेत्र उदयपुर के लिए नियुक्त व्यय प्रेक्षक रवि रंजन कुमार उदयपुर आ चुके है और वे सर्किट हाउस उदयपुर में प्रवासरत हैं। आईआरएएस रवि रंजन कुमार को लोकसभा क्षेत्र से संबंधित विधानसभा गोगुन्दा, झाडोल, खेरवाड़ा, उदयपुर ग्रामीण, उदयपुर शहर, सलूंबर (उदयपुर), धरियावाद (प्रतापगढ़) व आसपुर (डूंगरपुर) के लिए व्यय प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। इनके दूरभाष नम्बर 0294-2947438 एवं मोबाईल नम्बर 6376755085 है। चुनावी व्यय संबंधी, चुनाव आचार संहिता के संबंध में कोई आपत्ति या शिकायत के लिए निर्धारित नंबर व पते पर सम्पर्क…
Read More
जब्ती नगदी रिलीज करने शिकायत निवारण समिति गठित

जब्ती नगदी रिलीज करने शिकायत निवारण समिति गठित

उदयपुर, 30 मार्च। लोकसभा आम चुनाव 2024 के तहत संसदीय क्षेत्र उदयपुर में कार्यरत विभिन्न उडन दस्तों व स्थैतिक निगरानी दलों द्वारा जब्त की जा रही नगदी एवं अन्य बहुमूल्य वस्तुओं को नियमानुसार रिलीज करने हेतु जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) अरविंद पोसवाल ने जिला शिकायत निवारण समिति (नगदी रिलीज कमेटी) का गठन किया है। इस समिति के संयोजक निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण प्रकोष्ठ के प्रभारी कृष्णपाल सिंह चौहान होंगे जिनके मोबाइल नम्बर 9460077701 है। उडनदस्तों या स्थैतिक दस्तों द्वारा सीज की गई नगदी या बहुमूल्य वस्तु को रिलीज कराने के लिए इस नंबर पर अथवा प्रकोष्ठ कार्यालय टीआरआई सभागार में सम्पर्क…
Read More
अवकाश में भी खुले रहेंगे निर्वाचन से जुड़े कार्यालय व प्रकोष्ठ, बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ने के निर्देश

अवकाश में भी खुले रहेंगे निर्वाचन से जुड़े कार्यालय व प्रकोष्ठ, बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ने के निर्देश

उदयपुर, 30 मार्च। जिला निर्वाचन अधिकारी अरविंद पोसवाल ने एक आदेश जारी कर राजकीय अवकाश में चुनाव संबंधी समस्त प्रकोष्ठ खुले रखने व अधिग्रहित कामिर्कों को नियमित उपस्थित रहने के निर्देश दिए है। वहीं जिला निर्वाचन अधिकारी ने चुनाव कार्य में समस्त अधिकारियों-कार्मिकों को निर्देश दिए है कि वे बिना अनुमति के न तो अवकाश का उपभोग करेंगे एवं न ही मुख्यालय छोडेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि लोकसभा आम चुनाव 2024 के लिए मतदान 26 अप्रेल एवं मतगणना 4 जून को सम्पन्न होना नियत है। निर्वाचन विभाग को समय-समय पर निर्वाचन संबंधी वांछित सूचना प्रेषित की जानी होती…
Read More
पुलिस मोबाइल पार्टी को बताए दायित्व, सुखाड़िया रंगमंच सभागार में हुआ प्रशिक्षण

पुलिस मोबाइल पार्टी को बताए दायित्व, सुखाड़िया रंगमंच सभागार में हुआ प्रशिक्षण

उदयपुर, 30 मार्च। लोकसभा आम चुनाव- 2024 को सुचारू रूप से संपन्न कराने को लेकर गठित पुलिस मोबाइल पार्टी का प्रशिक्षण शनिवार को जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशन में सुखाड़िया रंगमंच सभागार में आयोजित हुआ। प्रशिक्षण में राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर एवं प्रशिक्षण प्रकोष्ठ सह प्रभारी डॉ महामाया प्रसाद चौबीसा ने पुलिस मोबाइल पार्टी के दायित्वों से अवगत कराते हुए कानून एवं व्यवस्था, वनरेबल बूथ, आदर्श आचार संहिता की पालना, निर्वाचन व्यय निगरानी आदि की विस्तृत जानकारी दी। प्रशिक्षण के दूसरे चरण का कार्यक्रम जारी जिला निर्वाचन अधिकारी ने लोकसभा चुनाव को लेकर गठित मतदान दलों सहित अन्य कार्मिकों के…
Read More
लोकसभा आम चुनाव- 2024, तीसरे दिन एक प्रत्याशी ने भरे चार पर्चे, अब तक दो प्रत्याशियों ने दाखिल किए 8 नामांकन

लोकसभा आम चुनाव- 2024, तीसरे दिन एक प्रत्याशी ने भरे चार पर्चे, अब तक दो प्रत्याशियों ने दाखिल किए 8 नामांकन

सैयद हबीब उदयपुर, 30 मार्च। लोकसभा आम चुनाव- 2024 के दूसरे चरण को लेकर चल रही नामांकन प्रक्रिया के तहत शनिवार को तीसरे दिन उदयपुर संसदीय क्षेत्र से एक और प्रत्याशी ने चार पर्चे दाखिल किए। इसके साथ ही अब तक दो प्रत्याशियों की ओर से 8 नामांकन पत्र प्रस्तुत किए गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं रिटर्निंग अधिकारी अरविन्द पोसवाल ने बताया कि शनिवार को टाइगर हिल, बड़गांव निवासी ताराचंद मीणा पुत्र बोरीदास मीणा ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर 4 नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए। इससे पूर्व भाजपा के मन्नालाल रावत ने चार पर्चे भरे थे।…
Read More
चेटीचण्ड के पावन पर्व के पूर्व होगा समाज की महिलाओं का स्नेह मिलन

चेटीचण्ड के पावन पर्व के पूर्व होगा समाज की महिलाओं का स्नेह मिलन

उदयपुर। राजस्थान सिंधी अकादमी के पूर्व अध्यक्ष व पूर्व राज्य मन्त्री हरीश राजानी ने बताया इस वर्ष पहली बार  5 अप्रैल 2024 को समाज की माताओं और बहनों का सिन्धी सुहिणी स्नेह मिलन जवाहर नगर स्थित सिंधु भवन  आयोजित किया जाएगा, जिसमें सिंधी गीत व संगीत के साथ सामाजिक विषयो पर समाज की महिलाओं के साथ विचार विमर्श किया जाएगा एवं खान पान की विविध स्टॉल लगाई जायेंगी ।               श्री झूलेलाल सेवा समिति के अध्यक्ष प्रताप राय चुग ने बताया की आज के समाज में महिलाऐं एवं पुरुष समान है, समाज के उत्थान…
Read More
फूल फाग रसिया महोत्सव का आयोजन होगा अशोका पैलेस

फूल फाग रसिया महोत्सव का आयोजन होगा अशोका पैलेस

श्री विट्ठलेशमंडल एवम कुमावत कीर्तनकार भक्त मंडल, उदयपुर के संयुक्त तत्वावधान रविवार 31 मार्च को सायं 4 बजे से फूलफाग रसिया का आयोजन अशोका पैलेस शोभागपुरा जुडियो शोरूम के पीछे किया जा रहा है । श्री विट्ठलेश मंडल व कुमावत कीर्तनकार भक्त मंडल मुख्य मनोरथी होंगे । मुख्य अतिथि द्वितीय पीठ श्री विट्ठलनाथ जी मन्दिर के वल्लभकूल वैष्णवाचार्य श्री वागधीश जी महाराज श्री होंगे । रसिया गाने वाले नाथद्वारा से आवेंगे ।
Read More
पैड न्यूज एवं फेक न्यूज पर कड़ी निगरानी

पैड न्यूज एवं फेक न्यूज पर कड़ी निगरानी

प्रतापगढ़, 30 मार्च। लोकसभा चुनाव-2024 के दृष्टिगत मीडिया सर्टिफिकेशन एंड मॉनिटरिंग कमेटी गठित कर दी गई है। यह कमेटी प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, केबल/मोबाइल नेटवर्क तथा सभी प्रकार के संप्रेषण साधनों पर विज्ञापन, समाचार, संदेश, चर्चा व साक्षात्कार की जांच सहित पेड न्यूज पर विशेष निगरानी रखेगी। भारत निर्वाचन आयोग के अनुसार किसी भी प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में प्रकाशित-प्रसारित समाचार या विश्लेषण, जिसका मूल्य नगद या वस्तु में दिया गया हो तो उसे पेड न्यूज के रूप में संदिग्ध मानकर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। क्या है पेड न्यूज समाचार का उद्देश्य सूचना प्रदान करना एवं विज्ञापन का उद्देश्य बढ़ावा…
Read More
error: Content is protected !!