चेटीचण्ड के पावन पर्व के पूर्व होगा समाज की महिलाओं का स्नेह मिलन

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें
उदयपुर। राजस्थान सिंधी अकादमी के पूर्व अध्यक्ष व पूर्व राज्य मन्त्री हरीश राजानी ने बताया इस वर्ष पहली बार  5 अप्रैल 2024 को समाज की माताओं और बहनों का सिन्धी सुहिणी स्नेह मिलन जवाहर नगर स्थित सिंधु भवन  आयोजित किया जाएगा, जिसमें सिंधी गीत व संगीत के साथ सामाजिक विषयो पर समाज की महिलाओं के साथ विचार विमर्श किया जाएगा एवं खान पान की विविध स्टॉल लगाई जायेंगी ।
              श्री झूलेलाल सेवा समिति के अध्यक्ष प्रताप राय चुग ने बताया की आज के समाज में महिलाऐं एवं पुरुष समान है, समाज के उत्थान में महिलाओं की भी उतनी ही भूमिका है जितनी पुरुषों की इसीलिए इस वर्ष चेटीचण्ड के कार्यक्रमों में  महिलाओं को विशेष रूप से सम्मीलित होने की अपील की गई है और उनके लिए इस वर्ष कई नए कार्यक्रम सम्मिलित किये गए हैं।
         समिति के भारत खत्री ने बताया की 7 अप्रैल को शक्तिनगर में रक्तदान शिविर, श्वास प्रवाह कार्यशाला एव नेत्र चिकित्सा शिविर लगाया जाएगा,जिसमें अवशयकता अनुसार जरूरतमंदो को नजर का चश्मा मुफ्त दिया जाएगा।
           समिति के महासचिव सुनील खत्री ने बताया थे 8 अप्रैल को सांस्कृतिक संध्या का  आयोजन किया जाएगा जिसमें भारत की पहली महिला फोक रैपर प्लेबैक सिंगर पिंकी मैदासानी अपनी रंगारंग प्रस्तुति देगी ।
           पूज्य जैकबआबाद पंचायत के किशोर झाम्बानी ने बताया की 9 अप्रैल को फतहसागर की पाल पर भगवान वरुण देव झुलेलाल सांई की आरती करके समस्त समाज द्वारा विशाल दीप प्रज्ज्वलन किया जायेगा, 10 अप्रैल को पुरा सिंधी समाज इष्टदेव भगवान झूलेलाल सांई का जन्मोत्सव चेटीचण्ड भव्य रूप से मनाया जाएगा जिसमें अमरलाल की ज्योत(बहराणा साहब) के साथ पूज्य पंचायत युवा संगठन एवं महिला संगठन अपनी-अपनी भव्य झाकियों के साथ सम्मिलित होंगे ।
         बैठक में समाज के नानक राम कस्तूरी , कैलाश डेम्बला  उमेश मनवानी, कैलाश नेभनानी, उमेश नारा, कमलेश राजानी, राजेश चुग, प्रहलाद बालचंदानी, गिरीश राजानी, किशन वाधवानी, संजय खथुरिया, किशोर सिधवानी, जितेन्द्र कालरा आदि उपस्थित थे।
By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!