Rajasthan News

डॉ. ललित जोशी करेंगे केंद्रीय योजनाओं का मूल्यांकन: कर्नाटक और सिक्किम दौरे पर रहेंगे उदयपुर के पूर्व अतिरिक्त निदेशक

डॉ. ललित जोशी करेंगे केंद्रीय योजनाओं का मूल्यांकन: कर्नाटक और सिक्किम दौरे पर रहेंगे उदयपुर के पूर्व अतिरिक्त निदेशक

उदयपुर, 4 अक्टूबर। भारत सरकार के मत्स्य, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय द्वारा पशुपालन विभाग के सेवानिवृत्त अतिरिक्त निदेशक डॉ. ललित जोशी को विभिन्न केंद्रीय योजनाओं के मूल्यांकन के लिए नियुक्त किया गया है। डॉ. जोशी 6 से 12 अक्टूबर तक कर्नाटक राज्य के धारवाड़ एवं घटक जिलों का दौरा कर वहां संचालित केंद्रीय योजनाओं का मूल्यांकन करेंगे। इसके साथ ही वे 16 से 21 अक्टूबर तक सिक्किम राज्य के गंगटोक एवं पेलिंग जिलों का दौरा करेंगे और वहां संचालित केंद्रीय योजनाओं की प्रगति का जमीनी स्तर पर मूल्यांकन करेंगे। मूल्यांकन के दौरान केंद्र सरकार की चार महत्वपूर्ण योजनाओं को शामिल…
Read More
पंचायत आम चुनाव 2026: उदयपुर में तैयारियों को लेकर 5 अक्टूबर को प्रभारी अधिकारियों की बैठक

पंचायत आम चुनाव 2026: उदयपुर में तैयारियों को लेकर 5 अक्टूबर को प्रभारी अधिकारियों की बैठक

उदयपुर, 4 अक्टूबर। पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव 2026 से संबंधित विभिन्न कार्य एवं गतिविधियों को लेकर नियुक्त समस्त प्रभारी अधिकारियों एवं सहायक प्रभारी अधिकारियों की बैठक 5 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी दीपेन्द्र सिंह राठौर ने बताया कि बैठक जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) गौरव अग्रवाल  की अध्यक्षता में 5 अक्टूबर  को शाम 4 बजे जिला परिषद सभागार में रखी गई है। उन्होंने नियुक्त सभी प्रभारी अधिकारियों एवं सहायक प्रभारी अधिकारियों को निर्धारित समय पर बैठक में उपस्थित होने  के निर्देश दिए हैं।
Read More
पंचायत आम चुनाव 2026: उदयपुर में रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारियों का प्रशिक्षण 5 अक्टूबर को

पंचायत आम चुनाव 2026: उदयपुर में रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारियों का प्रशिक्षण 5 अक्टूबर को

उदयपुर, 4 अक्टूबर। राज्य निर्वाचन आयोग राजस्थान, जयपुर द्वारा पंचायत आम चुनाव 2026 की घोषणा के बाद उदयपुर जिले में निर्वाचन संबंधी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। पंचायत आम चुनाव 2026 के तहत पंचायत समिति सदस्यों के निर्वाचन के लिए नियुक्त रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारियों तथा जिला परिषद के सदस्यों के निर्वाचन के लिए नियुक्त सहायक रिटर्निंग अधिकारियों अधिकारियों का प्रशिक्षण 5 अक्टूबर को आयोजित किया जाएगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार प्रशिक्षण 5 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे जिला परिषद सभागार में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं…
Read More
पार्टी विरोधी गतिविधियों पर भाजपा की बड़ी कार्रवाई: पूर्व विधानसभा अध्यक्ष के भतीजे सहित 5 नेता 6 साल के लिए निष्कासित

पार्टी विरोधी गतिविधियों पर भाजपा की बड़ी कार्रवाई: पूर्व विधानसभा अध्यक्ष के भतीजे सहित 5 नेता 6 साल के लिए निष्कासित

फतहनगर। नगर पालिका चुनाव 2026 के दौरान पार्टी अनुशासन का उल्लंघन करने और पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल रहने के आरोप में भारतीय जनता पार्टी उदयपुर देहात जिला संगठन ने पांच नेताओं के खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की है। जिला भाजपा अध्यक्ष पुष्कर तेली ने आदेश जारी कर पांचों नेताओं को छह वर्ष के लिए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित किया है। जिलाध्यक्ष पुष्कर तेली की ओर से जारी पत्र क्रमांक 247, दिनांक 4 अक्टूबर 2026 के अनुसार, संबंधित नेताओं पर नगर पालिका चुनाव में भाजपा के अधिकृत सभापति प्रत्याशी के विरुद्ध कांग्रेस के समर्थन से निर्दलीय प्रत्याशी के…
Read More
शायराना उदयपुर का साहित्य संगीत समारोह आयोजित: ऐश्वर्या कॉलेज में सजी गज़लों और तरानों की महफ़िल

शायराना उदयपुर का साहित्य संगीत समारोह आयोजित: ऐश्वर्या कॉलेज में सजी गज़लों और तरानों की महफ़िल

उदयपुर:शायराना उदयपुर परिवार का साहित्य संगीत समारोह ऐश्वर्या कॉलेज ऑडिटोरियम शोभागपुरा में आयोजित हुआ जिसमें साहित्य संगीत के फनकारों ने अपने हुनर अलग अलग अंदाज में प्रस्तुत किया जिसमें एक तरफ इश्क महोब्बत के शायराना अफ़साने चले वही संगीत की महफिल में इश्क महोब्बत से सजे नग़मे प्रस्तुत किये गए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अकाउंट ऑफिसर चंद्र प्रकाश बडारिया अध्यक्षता डॉ सीमा सिंह प्रबंध निदेशक विशिष्ट अतिथि गीतांकर मेवाड़ी रहे कार्यक्रम प्रभारी दिव्यानी शर्मा ने बताया कि शायराना उदयपुर परिवार के साहित्य संगीत समारोह में उदयपुर जिले के अलावा आसपास के जिलों से कलाकारों ने भाग लिया जिसमें चेतना लोहार…
Read More
बीसीआई द जिद्दी दिल अवॉर्ड्स 2026: उदयपुर में 15 प्रेरणादायी शख्सियतों का हुआ सम्मान

बीसीआई द जिद्दी दिल अवॉर्ड्स 2026: उदयपुर में 15 प्रेरणादायी शख्सियतों का हुआ सम्मान

उदयपुर। जिंदगी में परिस्थितियां कितनी भी चुनौतीपूर्ण क्यों न हों, यदि इंसान के भीतर कुछ कर गुजरने की जिद और अपने सपनों को पूरा करने का जुनून हो, तो कोई भी बाधा उसके कदम नहीं रोक सकती। समाज में ऐसे अनेक लोग हैं, जो अपने संघर्ष, प्रतिभा, मेहनत और समर्पण के दम पर न केवल अपनी पहचान बनाते हैं, बल्कि दूसरों के लिए भी प्रेरणा बनते हैं। ऐसे ही जिद्दी दिल लोगों की कहानियों, उनके संघर्ष और उपलब्धियों को मंच देने के उद्देश्य से बीसीआई द जिद्दी दिल अवॉर्ड्स 2026 का भव्य आयोजन किया गया। बीसीआई के फाउंडर एंड चेयरमैन…
Read More
आर्य समाज हिरण मगरी में सनातन पाठशाला के प्रथम स्तर का समापन, 15 नवंबर से शुरू होगा दूसरा स्तर

आर्य समाज हिरण मगरी में सनातन पाठशाला के प्रथम स्तर का समापन, 15 नवंबर से शुरू होगा दूसरा स्तर

उदयपुर। 4 अक्टूबर। आर्य समाज हिरण मगरी द्वारा संचालित साप्ताहिक सनातन पाठशाला के प्रथम स्तर का सत्र प्रशिक्षणार्थियों द्वारा लिए गए शिव संकल्पों के समाज के सेक्टर 4 स्थित सत्संग भवन में सम्पन्न हुआ। प्रशिक्षार्थियों को राष्ट्र भक्त, ईश्वर भक्त, मातृ पितृ भक्त, संस्कारवान और श्रेष्ठ बनने हेतु अग्नि के साक्षी में संकल्प पाठशाला संयोजक डॉ भूपेंद्र शर्मा द्वारा दिलवाए गए। संवाद प्रभारी योगाचार्य जिग्नेश शर्मा ने बताया कि सत्र का आरंभ योगाचार्य सीमा कुमावत के मुख्य आतिथ्य में ताड़ासन, वृक्षासन, त्रिकोणासन, बद्धकोणासन, सिंहासन आदि योगासन और अनुलोम विलोम, भ्रामरी, उद्गीत प्राणायाम से हुआ। उर्वशी शर्मा के मार्गदर्शन में आत्म…
Read More
पंचायत चुनाव में पर्याप्त संसाधन और बजट की मांग: राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम ने सरकार को भेजा ज्ञापन

पंचायत चुनाव में पर्याप्त संसाधन और बजट की मांग: राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम ने सरकार को भेजा ज्ञापन

बांसवाड़ा। राजस्थान में ग्रामीण परिक्षेत्र के पंचायत पंच और सरपंच, प्रधान, जिला परिषद् के चुनाव के लिए मतदान के लिए वोटिंग प्रक्रिया से ही चुनाव सम्पन्न करवाने, पर्याप्त संसाधन सुविधाएं बज़ट आवंटन सहित सुरक्षा के पुख़्ता इंतजाम करवाने की जरूरत शिक्षक कर्मचारियों ने जताई है । इस हेतु राजस्थान शिक्षक संघ सियाराम ने राजस्थान सरकार को ज्ञापन भेज कर धरातलीय विषम परिस्थितियों का जिक्र किया है।  सियाराम संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी वीरेंद्र चौधरी ने बताया कि चुनाव के दिन पंच और सरपंच के चुनाव के लिए मतदान के दिन पूर्व तैयारी में न्यूनतम तीन घंटा लगता है। अतः अतिरिक्त कार्मिकों…
Read More
EVM की जगह बैलेट पेपर से चुनाव की मांग: कांग्रेस महासचिव पंकज कुमार शर्मा का चुनाव आयोग पर हमला

EVM की जगह बैलेट पेपर से चुनाव की मांग: कांग्रेस महासचिव पंकज कुमार शर्मा का चुनाव आयोग पर हमला

उदयपुर, 04 अक्टूबर 2026 प्रदेश कांग्रेस के महासचिव एवं प्रवक्ता पंकज कुमार शर्मा ने विशेष गहम पुनरीक्षण (एसआइआर) से संबंध अनियमितताओं की जांच और मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कार्यवाई के साथ भविष्य में होने वाले चुनाव इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) की जगह मतयत्रों से कराए जाने की मांग की है। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं आम मतदाताओं से अपील की है कि विरोध मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ 08 अक्टूबर तक चलाए जा रहे देशव्यापी विरोध प्रदर्शन के क्रम में जिला स्तर पर होने प्रदर्शनों में अधिकाधिक उपस्तिथि दर्ज करवा कर लोकतंत्र के अपहरण की कोशिशों को नाकाम करें।
Read More
जापान में तिरंगा लहराकर लौटीं माहेश्वरी चौहान: एशियन गेम्स में कांस्य जीतने पर उदयपुर में भव्य स्वागत

जापान में तिरंगा लहराकर लौटीं माहेश्वरी चौहान: एशियन गेम्स में कांस्य जीतने पर उदयपुर में भव्य स्वागत

उदयपुर, 3 अक्टूबर। एशियन गेम्स 2026 में कांस्य पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाने वाली राजस्थान के उदयपुर की निशानेबाज माहेश्वरी चौहान का शनिवार को उदयपुर में ऐतिहासिक स्वागत किया गया। यहां पर उदयपुर, राजसमंद, बांसवाड़ा और जालौर के प्रमुखजनों, खेल जगत की हस्तियों और खेलप्रेमियों ने ​माहेश्वरी का जोरदार स्वागत किया। राजसमंद राइफल एसोसिएशन की ओर से फतहसागर स्थित राज बाग में शाम को आयोजित सम्मान समारोह में माहेश्वरी की उपलब्धि पर खुशी जताते हुए उनकी मेहनत, संघर्ष और सफलता को सलाम किया गया। जैसे ही वे यहां पहुंची तो तालियों के साथ फूल बरसाते हुए उनकी अगवानी की।…
Read More
error: Content is protected !!