उदयपुर, 4 अक्टूबर। राज्य निर्वाचन आयोग राजस्थान, जयपुर द्वारा पंचायत आम चुनाव 2026 की घोषणा के बाद उदयपुर जिले में निर्वाचन संबंधी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। पंचायत आम चुनाव 2026 के तहत पंचायत समिति सदस्यों के निर्वाचन के लिए नियुक्त रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारियों तथा जिला परिषद के सदस्यों के निर्वाचन के लिए नियुक्त सहायक रिटर्निंग अधिकारियों अधिकारियों का प्रशिक्षण 5 अक्टूबर को आयोजित किया जाएगा।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार प्रशिक्षण 5 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे जिला परिषद सभागार में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान पर आयोजित प्रशिक्षण में अनिवार्य रूप से भाग लेना सुनिश्चित करें।
पंचायत आम चुनाव 2026: उदयपुर में रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारियों का प्रशिक्षण 5 अक्टूबर को
