पंचायत आम चुनाव 2026: उदयपुर में तैयारियों को लेकर 5 अक्टूबर को प्रभारी अधिकारियों की बैठक

उदयपुर व्यूज़ | ताजा खबरें

उदयपुर, 4 अक्टूबर। पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव 2026 से संबंधित विभिन्न कार्य एवं गतिविधियों को लेकर नियुक्त समस्त प्रभारी अधिकारियों एवं सहायक प्रभारी अधिकारियों की बैठक 5 अक्टूबर को आयोजित की जाएगी।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी दीपेन्द्र सिंह राठौर ने बताया कि बैठक जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) गौरव अग्रवाल  की अध्यक्षता में 5 अक्टूबर  को शाम 4 बजे जिला परिषद सभागार में रखी गई है। उन्होंने नियुक्त सभी प्रभारी अधिकारियों एवं सहायक प्रभारी अधिकारियों को निर्धारित समय पर बैठक में उपस्थित होने  के निर्देश दिए हैं।

By Udaipurviews

Related Posts

error: Content is protected !!