प्रधानमंत्री की भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर चलेगा राजस्थान अधिकारी जनता के प्रति अपने दायित्वों का शुचिता के साथ करें निर्वहन : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ अधिकारियों से किया संवाद - भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन, महिला सुरक्षा एवं सुदृढ कानून-व्यवस्था हमारी प्राथमिकता - जनता पर खर्च हो जनता का पैसा, बजट का जनकल्याण में हो सदुपयोग - अगले 25 वर्षों का विभागवार विजन तैयार कर कार्य करें अधिकारी - प्रभावी मॉनिटरिंग के साथ पूरी हो विकसित भारत संकल्प यात्रा जयपुर, 18 दिसम्बर। मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर चलते हुए राज्य सरकार कार्य करेगी। प्रधानमंत्री के द्वारा फैलाई जा रही विकास की रोशनी को प्रदेश के…
