Rajasthan News

महंगा पड़ा प्रशिक्षण से अनुपस्थित रहना, 18 कार्मिकों को नोटिस

महंगा पड़ा प्रशिक्षण से अनुपस्थित रहना, 18 कार्मिकों को नोटिस

उदयपुर, 18 अप्रैल। लोकसभा आम चुनाव- 2024 को लेकर गठित मतदान दलों का द्वितीय प्रशिक्षण चल रहा है। इन प्रशिक्षणों में अनुपस्थिति रहना 18 कार्मिकों को महंगा पड़ता नजर आ रहा है। अब तक गैर हाजिर पाए गए 18 कार्मिकों को नोटिस जारी करते हुए निलंबन की कार्यवाही प्रस्तावित कर दी गई है। कार्मिक प्रकोष्ठ प्रभारी व सीईओ जिला परिषद कीर्ति राठौड़ ने बताया कि ऐसे कार्मिक जिन्होंने प्रथम प्रशिक्षण के बाद विभिन्न प्रकोष्ठ में कार्यग्रहण किया है, उन्हें मतदान दल के कार्य से मुक्त नहीं रखा गया है। यदि उन्होंने अभी भी द्वितीय प्रशिक्षण प्राप्त नहीं किया है वे…
Read More
मतदान का निशान दिखाएं, प्रताप गौरव केन्द्र के शुल्क में छूट पाएं

मतदान का निशान दिखाएं, प्रताप गौरव केन्द्र के शुल्क में छूट पाएं

उदयपुर, 18 अप्रैल। आसन्न लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदान को लेकर विभिन्न संस्थाओं और संगठनों की ओर से जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी के निमित्त उदयपुर के प्रमुख दर्शनीय स्थलों में शामिल हो चुके प्रताप गौरव केन्द्र राष्ट्रीय तीर्थ ने भी अनूठी पहल की है। यहां पर मतदान का निशान व वोटर आईडी बताने पर शुल्क में छूट का निर्णय किया गया है। प्रताप गौरव केन्द्र के निदेशक अनुराग सक्सेना ने बताया कि मतदाता जागरूकता में हर नागरिक, हर संस्था, हर संगठन की भागीदारी महत्वपूर्ण है और भागीदारी से ज्यादा यह एक जिम्मेदारी है। इसी जिम्मेदारी…
Read More
मतदान दलों के लिए पंचायत समिति/तहसील मुख्यालयों पर रहेगी सशुल्क वाहन व्यवस्था

मतदान दलों के लिए पंचायत समिति/तहसील मुख्यालयों पर रहेगी सशुल्क वाहन व्यवस्था

रोडवेज मुख्य प्रबंधक को दिए निर्देश उदयपुर, 18 अप्रैल। लोकसभा आम चुनाव - 2024 के तहत आगामी 26 अप्रैल को उदयपुर संसदीय क्षेत्र के लिए प्रस्तावित मतदान को लेकर गठित मतदान दलों की सुविधा को लेकर जिला प्रशासन गंभीर है। जिला निर्वाचन अधिकारी व कलक्टर अरविन्द पोसवाल ने रोडवेज मुख्य प्रबंधक को मतदान दल कार्मिकों के आवागमन के लिए सशुल्क पर्याप्त वाहन व्यवस्था किए जाने के निर्देश दिए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदान दलों का अंतिम प्रशिक्षण 25 अप्रैल को सुबह 7 बजे से मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के आर्टस् कॉलेज परिसर में प्रारंभ होगा। कार्मिकों के आगमन…
Read More
मतदान अधिकारी द्वितीय व तृतीय का प्रशिक्षण

मतदान अधिकारी द्वितीय व तृतीय का प्रशिक्षण

उदयपुर, 18 अप्रैल। लोकसभा आम चुनाव- 2024 के तहत 26 अप्रैल को प्रस्तावित मतदान को लेकर गठित मतदान दलों में शामिल मतदान अधिकारी द्वितीय व तृतीय का द्वितीय प्रशिक्षण गुरूवार से जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशन में प्रारंभ हुआ। प्रशिक्षण प्रकोष्ठ प्रभारी जितेंद्र ओझा ने बताया कि मतदान दलों का प्रशिक्षण माणिक्यलाल वर्मा श्रमजीवी महाविद्यालय एवं राजकीय फतह उमावि में शुरू हुआ। पहले दिन मतदान दल क्रमांक 1500 तक के कार्मिकों ने प्रशिक्षण लिया, शेष कार्मिकों का प्रशिक्षण शुक्रवार को होगा। सह प्रभारी डॉ महामायाप्रसाद चौबीसा ने बताया कि कार्मिकों को अलग-अलग बैच में दक्ष प्रशिक्षकों ने प्रशिक्षण दिया। इसमें…
Read More
युवाओं तक मतदान का संदेश पहुंचाने में निभाएं सक्रिय भूमिकाः जिला निर्वाचन अधिकारी

युवाओं तक मतदान का संदेश पहुंचाने में निभाएं सक्रिय भूमिकाः जिला निर्वाचन अधिकारी

- सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स की बैठक - स्मार्ट सिटी-स्मार्ट वोटर्स कैम्पेन के तहत होगी ऑनलाइन क्वीज व स्लोगन प्रतियोगिता - विजेताओं को मिलेगा कलक्टर के साथ कॉफी पीने का मौका उदयपुर, 18 अप्रैल। लोकतंत्र के सबसे बड़े उत्सव लोकसभा आम चुनाव- 2024 में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नित नए नवाचार किए जा रहे हैं। उदयपुर जिले में सोशल मीडिया के माध्यम से मतदाता जागरूकता का संदेश अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए जिले के प्रमुख सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स की बैठक गुरूवार को कलक्टेªट मिनी सभागार में जिला…
Read More
लोकतंत्र एवं जन सहभागिता विषयक संगोष्ठी का आयोजन

लोकतंत्र एवं जन सहभागिता विषयक संगोष्ठी का आयोजन

उदयपुर, 18 अप्रेल। लोकसभा आम चुनाव में अधिक से अधिक मतदान सुनिश्चित करने के लिए शहर के पशुपालन प्रशिक्षण संस्थान में लोकतंत्र एवं जनसहभागिता विषयक संगोष्ठी का आयोजन हुआ। प्रशिक्षण संस्थान के उपनिदेशक डॉ.सुरेन्द्र छंगाणी ने लोकतंत्र में मतदान का महत्व बताते हुए सभी को मतदान करने एवं आमजन को मतदान के लिए प्रेरित करने के लिए जागरूक किया। संस्थान की डॉ. पद्मा मील ने भी लोकतंत्र के महापर्व पर अपनी भागीदारी निभाने का आह्वान किया। संस्थान के डॉ. सुरेश शर्मा ने भी विचार रखे। अंत में पशुपालन डिप्लोमा के विद्यार्थियों ने मतदान का संकल्प लिया। इस अवसर पर संस्थान…
Read More
जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया ईवीएम कमिशनिंग कार्य का निरीक्षण

जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया ईवीएम कमिशनिंग कार्य का निरीक्षण

उदयपुर, 18 अप्रैल। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर अरविन्द पोसवाल ने गुरूवार सुबह मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के आर्टस् कॉलेज परिसर में चल रहे ईवीएम कमिशनिंग कार्य का आकस्मिक निरीक्षण किया। जिला कलक्टर पोसवाल, उप जिला निर्वाचन अधिकारी व एडीएम प्रशासन दीपेंद्रसिंह राठौड़, एडीएम सिटी व सहायक रिटर्निंग अधिकारी उदयपुर राजीव द्विवेदी के साथ आर्टस् कॉलेज पहुंचे। यहां उन्होंने विधानसभा वार ईवीएम कमिशनिंग कार्य का जायजा लेते हुए प्रभारी अधिकारी से जानकारी ली। उन्होंने ईवीएम में बैलेट पेपर सेट करने में पूर्ण सावधानी बरतने तथा मॉक पोल करके अच्छी तरह से जांच कर लेने के निर्देश दिए।
Read More
लोकसभा आम चुनाव- 2024, जिला कलक्टर ने लांच किया वोटर क्यू मैनेजमेंट सिस्टम, उदयपुर लोकसभा क्षेत्र के 300 बूथ पर वोटिंग के समय कतार की मिल सकेगी जानकारी

लोकसभा आम चुनाव- 2024, जिला कलक्टर ने लांच किया वोटर क्यू मैनेजमेंट सिस्टम, उदयपुर लोकसभा क्षेत्र के 300 बूथ पर वोटिंग के समय कतार की मिल सकेगी जानकारी

सैयद हबीब उदयपुर, 18 अप्रैल। लोकसभा आम चुनाव - 2024 में आमजन की सुविधा के लिए भारत निर्वाचन आयोग और राजस्थान निर्वाचन विभाग की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में अब मतदाताओं को अपने मतदान केंद्र पर वोटिंग के दौरान कतार की स्थिति भी घर बैठे पता चल सकेगी और वे अपनी सुविधानुसार बूथ पर जाकर मतदान कर सकेंगे ताकि उन्हें वहां ज्यादा देर तक इंतजार नहीं करना पड़े। आईटी विभाग के सहयोग उदयपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए तैयार विशेष वेब रेस्पोरेंस एप वोटर क्यू मैनेजमेंट सिस्टम को गुरुवार को जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला…
Read More
फतेहसागर पर ‘रन 4 ऑटिज्म’ का हुआ आयोजन

फतेहसागर पर ‘रन 4 ऑटिज्म’ का हुआ आयोजन

उदयपुर, अप्रैल माह को ऑटिज्म जागरूकता माह के रूप में मनाते हुए, संकल्प पीडियाट्रिक रिहबिलिटेशन  सेंटर 'रन 4 ऑटिज्म' के जरिए एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन  किया । संकल्प केंद्र उदयपुर में पिछले 14 वर्षों से विशेष आवश्यकताओं वाले बच्चों के लिए काम कर रहा है। हमारा उद्देश्य यह जागरूकता फैलाना है कि ऑटिज्म कोई रोग नहीं है। ऑटिज्म वाले बच्चे भी सीख सकते हैं और बढ़ सकते हैं। वे कम नहीं बल्कि अलग हैं। इस आयोजन का शुभारंभ 17 अप्रैल को शाम 5:00 बजे फतेहसागर (देवाली की तरफ़) जिला परिषद सीईओ कीर्ति राठौर ने किया । व प्रतिभागियों…
Read More
मतदान अधिकारी द्वितीय व तृतीय का प्रशिक्षण आज

मतदान अधिकारी द्वितीय व तृतीय का प्रशिक्षण आज

उदयपुर, 17 अप्रेल। लोकसभा आम चुनाव के तहत मतदान दलों मे शामिल मतदान अधिकारी द्वितीय एवं तृतीय का द्वितीय प्रशिक्षण गुरुवार 18 अप्रेल से माणिक्यलाल वर्मा श्रमजीवी महाविद्यालय एवं राजकीय फतह उमावि में आयोजित होगा। मतदान दलों के डाक मतपत्र से मतदान के लिए दोनों की प्रशिक्षण स्थलों पर सुविधा केंद्र भी स्थापित किए जाएंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी अरविंद पोसवाल ने निर्देश दिए कि सभी संबंधित मतदान कार्मिकों का प्रशिक्षण में भाग लेना अनिवार्य है। प्रशिक्षण में अनुपस्थित पाए जाने वाले कार्मिकों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।
Read More
error: Content is protected !!