Rajasthan News

विजेता टीम को बमोतर विद्यालय परिवार ने किया स्वागत

विजेता टीम को बमोतर विद्यालय परिवार ने किया स्वागत

प्रतापगढ़ 28 सितम्बर।68वी जिला स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता 2024 राउमावि केसरियावाद नवाघर-धरियावद में आयोजित की गई। जिसमें रा.उ.मा.वि. बमोतर प्रतापगढ़ के 17 वर्ष आयु वर्ग में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान ‌प्राप्त किया एवं 19 वर्ष आयु वर्ग में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया। दोनो ही वर्ग में जनरल चैंपियनशिप बमोतर ने जीती। विजेता टीम बमोतर पहुंचने पर विद्यालय परिवार द्वारा भव्य स्वागत किया गया। अब विजेता खिलाडी नीमराना बहरोड जिला कोटपुतली में राज्य स्तर पर छ खिलाडी भाग लेंगे। संस्थाप्रधान नारायण लाल मीणा, टीम प्रभारी भगवती लाल आजना, रामनारायण शा०शि, सत्यनारायण शर्मा व समस्त स्टाफ की मेहनत से सफलता मिली।
Read More
समाधान पाकर खुशी खुशी घर लौटे पक्षकार

समाधान पाकर खुशी खुशी घर लौटे पक्षकार

-राष्ट्रीय लोक अदालत में राजीनामा से 1200 से अधिक लंबित प्रकरणों का निस्तारण राजसमंद 28 सितंबर। जिलेभर में शनिवार को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में 1200 से अधिक लंबित प्रकरणों का निस्तारण हुआ। श्री संतोष अग्रवाल, अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश (सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, राजसमन्द) ने बताया कि अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री राघवेन्द्र काछवाल एवं सदस्य सचिव, राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 12 बैंच गठित कर 6000 से अधिक लंबित प्रकरण राजीनामे से निस्तारण हेतु रैफर किए गए थे, जिनमें से 1200 से अधिक लंबित प्रकरणों का निस्तारण…
Read More
विश्व रेबीज दिवस पर श्वानों को लगाए टीके

विश्व रेबीज दिवस पर श्वानों को लगाए टीके

राजसमंद। विश्व रेबीज दिवस पर जिला मुख्यालय स्थित मुखर्जी चौराहे पर नगर परिषद राजसमंद एवं हैप्पी एंड चॉइस वेलफेयर सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को 'रेबीज मुक्त राजसमंद' अभियान चलाया गया। अभियान के तहत श्वानों को इंजेक्शन लगाए गए और गले में रेडियम वाली बेल्ट लगाई गई। इस दौरान सभापति श्री अशोक टांक, नगर परिषद आयुक्त श्री ब्रजेश राय, एक्सईएन श्री तरुण बाहेती, नेता प्रतिपक्ष श्री हिम्मत कुमावत, डॉ. जगदीश जिनगर, डॉ. पुरुषोत्तम पथिक, नगर परिषद एईएन श्री नंदलाल सुथार, पार्षद श्री भूरालाल कुमावत, समाजसेवी श्री चंचल नंदवाना, श्री परसराम पौडवाल, श्री कमलेश साहू, श्री शांतिलाल पालीवाल, और हैप्पी एंड…
Read More
विश्व पर्यटन दिवस पर आयोजित हुई विविध गतिविधियां

विश्व पर्यटन दिवस पर आयोजित हुई विविध गतिविधियां

-देशी विदेशी पर्यटकों का किया परंपरागत स्वागत राजसमंद, 27 सितंबर। पर्यटन विभाग की उपनिदेशक शिखा सक्सेना ने बताया कि इस वर्ष विश्व पर्यटन दिवस के उपलक्ष्य में यूएनडब्ल्यूटीओ द्वारा निर्धारित थीम 'टूरिज्म एंड पीस' के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर कुम्भलगढ़ दुर्ग पर लोक कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं और पर्यटकों का पारंपरिक स्वागत पर्यटन व्यवसाइयों द्वारा किया गया। इसके साथ ही, नौ चौकी पाल पर भी राजस्थानी लोक कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जो शाम 4:30 से 6:30 तक चलीं। यह कार्यक्रम स्थानीय और विदेशी पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा। कुम्भलगढ़ फोर्ट…
Read More
वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा लाटरी 30 को

वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा लाटरी 30 को

चित्तौड़गढ़ 27 सितंबर। जिला कलक्टर आलोक रंजन ने बताया कि देवस्थान विभाग के माध्यम से वरिष्ठ नागरिक तीर्थ योजना 2024 के तहत वरिष्ठ नागरिकों को रेल एवं हवाई जहाज से धार्मिक स्थलों की तीर्थ यात्रा कराने की योजना है। इच्छुक तीर्थयात्रियों से अन्तिम दिनांक 23.09.2024 तक ऑनालाईन आवेनदन लेने की प्रक्रिया पूर्ण की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि उक्त आवेदनों की लॉटरी के माध्यम से यात्रियों का चयन किया जाना है। लॉटरी की प्रक्रिया देवस्थान विभाग के पोर्टल पर ऑनलाईन होगी। जिसमें प्रत्येक जिले के लिए निर्धारित कोटे के अनुसार यात्रियों का चयन किया जाएगा। जिला कलक्टर ने बताया कि…
Read More
जिला स्तरीय प्रशिक्षको का प्रशिक्षण का आयोजन सम्पन्न

जिला स्तरीय प्रशिक्षको का प्रशिक्षण का आयोजन सम्पन्न

डूंगरपुर, 27 सितम्बर। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा राष्ट्रीय पोषण अभियान के अन्तर्गत पोषण ट्रेकर डेटा क्वालिटी प्रबंधन के लिए यूनिसेफ एवं आरसीओई उदयपुर के सहयोग से जिला स्तरीय प्रशिक्षको का प्रशिक्षण का आयोजन जोधपुर पैलेस होटल डूंगरपुर में आयोजित किया गया। निदेशालय महिला एवं बाल विकास विभाग राजस्थान जयपुर से संदर्भ व्यक्तियों ओ.पी सैनी राज्य परियोजना समन्वयक पोषण अभियान राजस्थान जयपुर एवं राज्य सलाहकारों मोहित गुप्ता, मुनेन्द्र द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में महिला पर्यवेक्षकों को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के पोषण ट्रेकर एप्लिकेशन पर संभागीयो को प्रशिक्षित किया गया तथा आंगनवाडी कार्यकर्ता को गर्भवती महिला का रजिस्ट्रेशन, गर्भवती से…
Read More
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड जयपुर समान पात्रता परीक्षा (स्नातक स्तर) 2024

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड जयपुर समान पात्रता परीक्षा (स्नातक स्तर) 2024

-जिले के 29 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हुई परीक्षा -जिला कलक्टर ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण डूंगरपुर, 27 सितम्बर। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड जयपुर द्वारा आयोजित समान पात्रता परीक्षा (स्नातक स्तर) 2024 डूंगरपुर जिले के 29 परीक्षा केंद्रों पर शुक्रवार को आयोजित की गई। जिला कलक्टर अंकित कुमार सिंह ने दशहरा मैदान के पास स्थित विद्यानिकेतन विद्यालय एवं राजकीय रघुनंदन शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया तथा केंद्राधिक्षकों से व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए। अतिरिक्त जिला कलक्टर दिनेश धाकड़ ने भी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। जिला कलक्टर अंकित कुमार सिंह ने…
Read More
जिले के सभी न्यायालयों में आज होगा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

जिले के सभी न्यायालयों में आज होगा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

राजसमन्द। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, राजसमन्द के सचिव श्री संतोष अग्रवाल ने बताया कि आज (चतुर्थ शनिवार) को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जिले के समस्त न्यायालयों में किया जायेगा। जिले में स्थित न्यायालयों में अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला एवं सेशन न्यायाधीश श्री राघवेन्द्र काछवाल के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में राजीनामा योग्य लंबित एवं विवादपूर्ण श्रेणी के मुकदमों के शीघ्र निस्तारण हेतु राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा। सचिव श्री संतोष अग्रवाल ने बताया कि लोक अदालत के माध्यम से पक्षकार अपने प्रकरणों का निस्तारण बिना किसी परेशानी के आपस में राजीनामा करवा सकते हैं। उन्होंने…
Read More
जिज्ञासा के जागे बिना तत्व को क्या स्वयं का भी ज्ञान नहीं हो सकता : आचार्य विजयराज

जिज्ञासा के जागे बिना तत्व को क्या स्वयं का भी ज्ञान नहीं हो सकता : आचार्य विजयराज

उदयपुर, 27 सितम्बर। केशवनगर स्थित अरिहंत वाटिका में आत्मोदय वर्षावास में शुक्रवार को धर्मसभा को सम्बोधित करते हुए हुक्मगच्छाधिपति आचार्य श्री विजयराज जी म.सा. ने कहा कि जिज्ञासा से ही ज्ञान की प्राप्ति होती है। जिज्ञासा का कोई तटबंध नहीं होता, वह अविरल बहती रहती है। जिज्ञासा के जागे बिना तत्व तो क्या स्वयं का भी ज्ञान नहीं हो सकता। पूरा संसार नवतत्वों से बना है, इनमें जीव-अजीव दो तत्व प्रमुख हैं एवं शेष इनकी पर्याय हैं। क्या का प्रश्न उठना जिज्ञासा है और क्यों है का प्रश्न उठना तर्क है। हमें और किसी से नहीं, किन्तु पाप से डरना…
Read More
सुख नॉलेज से नहीं ज्ञान से आता है : निरागरत्न

सुख नॉलेज से नहीं ज्ञान से आता है : निरागरत्न

उदयपुर, 27 सितम्बर। नवरतन कॉम्पलेक्स में चातुर्मास कर रहे पंन्यस प्रवर निरागरत्न विजय जी म.सा. ने शुक्रवार को धर्मसभा में कहा कि दुनिया का हर एक जीव सुख के लिए लिप्सु और दुःख के द्वेषी है। किसी को भी दुःख की इच्छा नहीं होती। दुःख से बचना है तो पाप से बचना होगा और पाप से बचने के लिए ज्ञान होना जरूरी है। जितने प्रमाण में अज्ञान होगा उतने प्रमाण में दुःख आता रहेगा। सुख नॉलेज से नहीं ज्ञान से आता है। जीवन में कोई ऐसे गुरू रखें जो आपकी हर क्रिया पर साईन कर सके। फिर वो गुरू के…
Read More
error: Content is protected !!