मावली में उपखण्ड स्तरीय जनसुनवाई में परिवादियों को मिली राहत
उदयपुर, 13 फरवरी। राज्य सरकार एवं जिला कलक्टर नमित मेहता के निर्देशानुसार मावली में गुरुवार को उपखण्ड स्तरीय अटल जनसेवा शिविर उपखण्ड अधिकारी रमेश सीरवी पुनाडिया के अध्यक्षता मं पंचायत समिति सभागार मावली में आयोजित हुआ। जनसुनवाई में रसद विभाग से 15, पंचायती राज व स्वायत शासन से 4-4, विद्युत से 3, राजस्व, पीएचईडी, पशुपालन वन, सार्वजनिक निर्माण, सांख्यिकी विभाग से 1-1 सहित कुल परिवाद 32 प्राप्त हुए, जिनमें 25 परिवादों का निस्तारण किया गया। एसडीएम ने शेष परिवादों को संपर्क पोर्टल पर अपलोड कर संबंधित विभागों को शीघ्र निस्तारण के निर्देश प्रदान किये गए तथा संपर्क पोर्टल एवं कार्यालय…
