राजीव गांधी युवा मित्रों को भी शामिल करे सरकार: पंकज शर्मा
उदयपुर 15 फरवरी 2025 । प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं प्रवक्ता पंकज कुमार शर्मा ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए मांग की है कि राजीव गांधी युवा मित्रों को अटल युवा प्रेरक योजना में समायोजित किया जाए। उन्होंने कहा कि गहलोत सरकार द्वारा शुरू की गई इस योजना के तहत युवा मित्रों ने सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुँचाने में अहम भूमिका निभाई थी। विशेष रूप से महंगाई राहत कैंपों में इनकी सेवाएँ सराहनीय रहीं। लेकिन भाजपा सरकार ने सत्ता में आते ही इनकी सेवाएँ अचानक समाप्त कर दीं, जिससे सैकड़ों युवाओं के रोजगार पर…
