Pratapgrah News

ब्यूटी पार्लर मेनेजमेंट प्रशिक्षण प्रारम्भ 

ब्यूटी पार्लर मेनेजमेंट प्रशिक्षण प्रारम्भ 

प्रतापगढ़। बैंक ऑफ़ बड़ौदा द्वारा प्रायोजित बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान प्रतापगढ़ की ओर से महिला ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण प्रारम्भ किया जा रहा है जिसके आवेदन 18 जुलाई  से 23  जुलाई तक किये जाएगे इच्छुक उम्मीदवार निम्न दस्तावेज अंकतालिका,आधारकार्ड,राशनकार्ड,पासपोर्ट फोटो 2,मनेरेगा जॉब कार्ड,बैंक की पासबुक के साथ कार्यालय समय प्रातः 9:30 से सायं 6:00 तक संस्थान में आकर कर अपना आवेदन कर सकते है | प्रशिक्षण पुर्णतया निशुल्क है तथा आवासीय व भोजन सुविधा भी निशुल्क उपलब्ध है |
Read More
समस्त ब्राह्मण समाज  विशाल युवक -युवती परिचय सम्मेलन  उदयपुर में

समस्त ब्राह्मण समाज  विशाल युवक -युवती परिचय सम्मेलन  उदयपुर में

उदयपुर। मेवाड़ पालीवाल ,मेनारिया नागदा एवं समस्त ब्राह्मण समाज ,सामूहिक विवाह समिति -उदयपुर के जिलाध्यक्ष पं. त्रिभुवन नाथ व्यास रामायणी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि समिति की एक बैठक समिति के कार्यालय"टाईगर भवन"पुरोहितों की मादड़ी-उदयपुर में आयोजित की गई जिसमें समिति के संस्थापक सचिव संत एच आर पालीवाल द्वारा दिए गए गये निर्देशानुसार आयोजित आगामी परिचय सम्मेलन के कार्यक्रम के बारे में विस्तृत चर्चा कर आवश्यक निर्णय लिये गये। व्यास ने बताया कि सामुहिक विवाह समिति द्वारा  समस्त ब्राह्मण समाज के विवाह योग्य युवक -युवतियो का संभाग स्तरीय एक "विशाल युवक -युवती परिचय सम्मेलन "उदयपुर में आयोजित किया…
Read More
उदयपुर व प्रतापगढ़ में बिजली चोरी वारदात 1.36 करोड रूपये लगाया जुर्माना, जारी रहेगा अभियान

उदयपुर व प्रतापगढ़ में बिजली चोरी वारदात 1.36 करोड रूपये लगाया जुर्माना, जारी रहेगा अभियान

अजमेर डिस्कॉम ने 2 दिन में 414 जगह पकड़ी बिजली चोरी उदयपुर, 14 जुलाई। अजमेर विद्युत वितरण निगम ने डिस्कॉम के सभी 11 जिलों में बिजली चोरों के खिलाफ जंग छेड़ दी है। निगम द्वारा चलाए जा रहे बिजली चोरों के विरुद्ध सतर्कता अभियान के तहत इस बार डिस्कॉम के टीम ने 12 व 13 जुलाई को छापा मारकर 414 जगहों पर बिजली चोरी पकड़ी और 1.36 करोड रूपये जुर्माना लगाया। निगम के प्रबन्ध निदेशक एन.एस. निर्वाण ने बताया कि डिस्कॉम ने पिछले वर्ष की तरह इस बार फिर बिजली चोरों को सबक सिखाने और राजकोष को घाटा पहुंचाने से…
Read More
बेहतर सड़क कनेक्टिविटी से प्रदेश के आर्थिक व औद्योगिक विकास को मिली गति: मुख्यमंत्री

बेहतर सड़क कनेक्टिविटी से प्रदेश के आर्थिक व औद्योगिक विकास को मिली गति: मुख्यमंत्री

-50 सड़कों को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने का गजट नोटिफिकेशन जारी करे केंद्र सरकार - प्रतापगढ़ में 11 सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास समारोह जयपुर, 4 जुलाई। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने कहा कि राज्य में नई सड़कों के निर्माण के साथ-साथ सुदृढ़ीकरण के कार्य कराए जा रहे हैं। राज्य में 1.32 लाख किलोमीटर सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है। इसमें 61 हजार कि.मी सड़कों का निर्माण हो चुका है तथा 71 हजार कि.मी पर निर्माण प्रगतिरत है। वहीं, 250 की आबादी वाले गांवों में भी सड़क पहुंचा रहे हैं। श्री गहलोत मंगलवार को मुख्यमंत्री निवास से प्रतापगढ़…
Read More
गडकरी ने राजस्थान के प्रतापगढ़ में 5600 करोड़ रुपये की लागत वाली 11 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया

गडकरी ने राजस्थान के प्रतापगढ़ में 5600 करोड़ रुपये की लागत वाली 11 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया

प्रतापगढ़। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी ने राजस्थान के प्रतापगढ़ में 5600 करोड़ रुपये की लागत वाली 11 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। राजस्थान में आज कुल 219 किलोमीटर लंबाई और 3,775 करोड़ रुपये की लागत वाली चार राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन किया गया। राष्ट्रीय राजमार्ग 48 पर किशनगढ़ से गुलाबपुरा खंड तक इस 6-लेन की परियोजना से अजमेर और भीलवाड़ा जिलों के आर्थिक और सामाजिक विकास को गति मिलेगी। गुलाबपुरा से चित्तौड़गढ़ खंड को 6-लेन का बनाने से भीलवाड़ा और चित्तौड़गढ़ जिलों के उदयपुर, जयपुर और कोटा क्षेत्र का परस्पर संपर्क…
Read More
नशीता ने जीता गोल्ड मेडल

नशीता ने जीता गोल्ड मेडल

प्री-नेशनल के लिए हुआ चयन प्रतापगढ़। प्रतापगढ़ के जाने-माने आर्किटेक्ट जाकिर हुसैन एवं शकीला हुसैन की सुपुत्री नशीता हुसैन ने मध्यप्रदेश के जबलपुर में आयोजित 10वीं राज्य स्तरीय एयर वेपन गन फॉर ग्लोरि शूटिंग प्रतियोगिता में भाग लेकर न सिर्फ गोल्ड मेडल जीता अपितु प्री-नेशनल के लिए चयनित हुई है। नशीता ने गोल्ड मेडल जीतकर न सिर्फ अपने परिवार तथा बोहरा समाज अपितु पूरे प्रतापगढ़ जिले का नाम मध्यप्रदेश में रोशन किया है। इंदौर शहर में स्थित ईगल शूटिंग क्लब के संचालक आनंद शर्मा और श्रुति जैन ने बताया कि जबलपुर मेंआयोजित 10वीं एमपी स्टेट एयर वेपन गन फॉर ग्लोरि शूटिंग…
Read More
लक्ष्य कार्यक्रम’ में नेशनल सर्टिफिकेट प्राप्त करने वाले पीपलखुट सीएचसी को मिला सम्मान 

लक्ष्य कार्यक्रम’ में नेशनल सर्टिफिकेट प्राप्त करने वाले पीपलखुट सीएचसी को मिला सम्मान 

प्रतापगढ़, २ जुलाई। जिले की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पीपलखूंट राष्ट्रीय स्तर का लक्ष्य सर्टिफिकेट हासिल करने में कामयाब रही। सीएचसी को उसके इस कामयाबी के लिए राज्य स्तर पर आयोजित एक कार्यक्रम में सर्टिफिकेट एवं स्मृति चिन्ह दिया गया। इस अवसर पर मिशन निदेशक एनएचएम, डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी, निदेशक जनस्वास्थ्य डॉ रवि प्रकाश माथुर तथा परियोजना निदेशक मातृ स्वास्थ्य डॉ. तरुण चौधरी विशेष रूप से शामिल हुए। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ वी डी मीना ने बताया कि जिला कलेक्टर डॉ इंद्रजीत यादव के नेतृत्व में चिकित्सा क्षेत्र में बेहतर काम किया। जिस पर सीएचसी को  सुरक्षित प्रसव…
Read More
प्रतापगढ में युवक ने वॉट्सऐप पर फंदे का स्टेटस लगाने के बाद किया सुसाइड

प्रतापगढ में युवक ने वॉट्सऐप पर फंदे का स्टेटस लगाने के बाद किया सुसाइड

लिखा- यह लास्ट गुडबाय ऑल फ्रेंड, जितना मैं रो रहा हूं, वो रोएगी उदयपुर । प्रतापगढ़ जिले के सुहागपुरा क्षेत्र में एक युवक ने बुधवार की रात 10 बजे सुसाइड कर लिया। इससे पहले उसने फेसबुक और वॉट्सऐप पर फंदे का स्टेटस लगाया था। स्टेटस में लिखा था- सॉरी.. यह लास्ट गुडबाय ऑल फ्रेंड, जितना मैं रो रहा हूं, कसम से वो रोएगी। युवक की 2 महीने पहले ही शादी हुई थी। 3 दिन पहले ही वह पत्नी को पीहर छोड़कर आया था। जांच से खुलासा हुआ कि युवक ने सोशल मीडिया पर स्टेटस लगाने के आधे घंटे बाद फंदा…
Read More
हनुमंत दिव्य कथा में पंचमुखी बालाजी महाराज मन्दिर पर उमड़े हजारों की संख्या में श्रद्धालु

हनुमंत दिव्य कथा में पंचमुखी बालाजी महाराज मन्दिर पर उमड़े हजारों की संख्या में श्रद्धालु

प्रतापगढ़ 24 जून। एक दिवसीय श्री हनुमंत दिव्य कथा प्रतापगढ़ के धमोतर पंचायत समिति के ग्राम पंचायत कुलमीपुरा के दुधली टांडा में श्री पंचमुखी बालाजी महाराज मंदिर राती घाटी पर शुक्रवार को समस्त वानर सेना लबाना समाज के तत्वावधान में दिव्य संगीतमय कथा का वाचन उज्जैन के कथावाचक वैदिक ज्योतिषी पंडित श्री आदित्य जी महाराज के मुखारविंद से किया गया। गांव के दशरथ लबाना ने बताया कि कथा में कथावाचक द्वारा श्री गणेश श्री गणेश, श्री राम श्री राम, सीताराम हनुमान, जय सियाराम, प्राण जाय पर वचन ना जाए, राम सियाराम, मंगल भवन अमंगल हारी, इस बार तो हाथ उठा…
Read More
देश की पहली इंटीग्रेटेट पब्लिक हैल्थ लैब कोटपुतली जिला अस्पताल में प्रांरभ

देश की पहली इंटीग्रेटेट पब्लिक हैल्थ लैब कोटपुतली जिला अस्पताल में प्रांरभ

-अतिरिक्त मुख्य सचिव ने किया इंटीग्रेटेट पब्लिक हैल्थ लैब का निरीक्षण जयपुर, 22 जून। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव श्रीमती शुभ्रा सिंह ने गुरूवार को कोटपुतली जिला अस्तपाल में नवनिर्मित इंटीग्रेटेट पब्लिक हैल्थ लैब का निरीक्षण  किया। चिकित्सा क्षेत्र में विभिन्न स्वास्थ्य जांचें एक छत के नीचे, एक ही स्थान पर उपलब्ध करवाने वाली यह देश की पहली इंट्रीगेटेट पब्लिक हैल्थ लैब है। अतिरिक्त मुख्य सचिव ने बताया कि इंटीग्रेटेट लैब संचालित होने से मरीजों को विभिन्न स्वास्थ्य जांचे करवाने के लिए अस्पताल में जांच, सैम्पल जमा कराने, रिपोर्ट प्राप्त करने, इत्यादि सुविधाएं अब एक ही स्थान पर उपलब्ध होना संभव हुआ…
Read More
error: Content is protected !!