द्वितीय चरण के मतदान के लिए मंगलवार को 27 प्रत्याशियों ने किए 45 नामांकन
*लोकसभा आम चुनाव-2024 : अब तक 54 प्रत्याशियों ने किए 89 नामांकन जयपुर, 2 अप्रैल। लोकसभा चुनाव-2024 के तहत द्वितीय चरण के 13 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए मंगलवार को 27 प्रत्याशियों द्वारा 45 नामांकन पत्र प्रस्तुत किए गए। अब तक 54 प्रत्याशियों ने 89 नामांकन प्रस्तुत किए हैं। बागीदौरा विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव के लिए अब तक एक भी नामांकन पत्र प्राप्त नहीं हुआ है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री प्रवीण गुप्ता ने बताया कि द्वितीय चरण के लिए मंगलवार को चित्तौड़गढ़ लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से 4, टोंक-सवाई माधोपुर, पाली, जोधपुर, जालोर और कोटा से 3-3, अजमेर और बाड़मेर से 2-2…
