प्रतापगढ़ : नरेगा साइट पर की जा रही सिकल सेल एनीमिया की स्क्रीनिंग
प्रतापगढ़। सिकल सेल उन्मूलन अभियान के तहत जिले में सिकल सेल के संभावित रोगियों की स्क्रीनिंग के लिए बड़े स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। चिकित्सा विभाग की ओर से स्कूल आंगनबाड़ी बाजार के साथ ही खेत खलियान और नरेगा साइट पर चिकित्सा विभाग की टीम जाकर सिकल सेल एनीमिया की जांच कर रही है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ जीवराज मीणा ने बताया कि अभियान के तहत 2047 तक इस बीमारी से उन्मूलन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिसके प्रथम चरण में जनजातीय जिलों में 0 से 40 वर्ष के आयु वर्ग के लोगों की स्क्रीनिंग…
