आरसीए पूर्व छात्र परिषद का 23 वां राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित
अब दलहन-तिलहन व फल-फूल के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने की महत्ती जरूरत किसान के घर में समृद्धि पर ही देश होगा खुशहालः चौधरी उदयपुर, 24 नवम्बर। केन्द्रीय कृषि राज्य मंत्री कृषि एवं कृषक कल्याण भारत सरकार भागीरथ चौधरी ने कहा कि खाद्यान्न में तो हम संपन्न हैं, लेकिन दलहन, तिलहन और फल-फूल उत्पादन के क्षेत्र में अभी बहुत कुछ करने की जरूरत है। दलहन, तिलहन में आत्मनिर्भर ही नहीं बल्कि हम निर्यातक बन सकें, इसके लिए भरसक प्रयास करने होंगे। राज्यमंत्री चौधरी रविवार को राजस्थान कृषि महाविद्यालय के नूतन सभागार में आयोजित पूर्व छात्र परिषद के 23 वें राष्ट्रीय सम्मेलन…
