इफ्फी-53 में दिखेगी विख्यात फिल्मकार ज्यां-लुक गोदार्द के जीवन और कार्यों की झलक
इफ्फी-53 विख्यात फ्रेंच-स्विस फिल्म निर्देशक, पटकथा लेखक और फिल्म समीक्षक ज्यां-लुक गोदार्द को श्रद्धांजलि दे रहा है और इस सिने उत्सव के महत्वपूर्ण हिस्से में इस फिल्मकार की बनाई कुछ बेमिसाल फिल्मों को विशेष रूप से प्रदर्शित किया जा रहा है। एशिया के इस सबसे पुराने फिल्म महोत्सव में इस वर्ष फ्रांस को फोकस कंट्री बनाया गया है और ऐसे में फ्रेंच सिनेमा का उत्सव इस महोत्सव का एक अन्य आकर्षण भी है। निश्चित तौर पर गोदार्द फ्रांसीसी सिनेमा का एक महत्वपूर्ण व्यक्तित्व है! 1960 के दशक के दौरान गोदार्द, फ्रांकोइस ट्रूफ़ोट, एग्नेस वर्दा, एरिक रोमर और जैक्स डेमी जैसे फिल्म निर्माताओं के साथ फ्रेंच न्यू वेव…
